कंटेनर गिरे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 02 Jul 2024 05:22:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कंटेनर गिरे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बड़ा हादसाः हरियाणा में चलती मालगाड़ी से कंटेनर गिरे https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%83-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a/568081 Tue, 02 Jul 2024 05:22:23 +0000 https://livehalchal.com/?p=568081 हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 10 कंटेनर गिर गए। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। ये हादसा तरावड़ी में रेलवे ट्रैक …]]>

हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 10 कंटेनर गिर गए। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। ये हादसा तरावड़ी में रेलवे ट्रैक पर हुआ। रेलवे ट्रैक पर चलती मालगाड़ी के 8 कंटेनर गिर गए।

दोनों तरफ की ट्रेनों को रूकवाया
हादसे के बाद दोनों तरफ की ट्रेनों को रूकवा दिया गया है। पुलिस और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई। इस हादसे रेलवे ट्रैक और बिजली के खंभे बाधित हुए हैं। करनाल के तरावड़ी में रेलवे विभाग की टीम ने बाधित हुए ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।

फिलहाल इस रूट पर आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। अभी सभी ट्रेनों को जाखल रूट से भेजा जा रहा है। कुछ ट्रेनें मेरठ रूट पर भी डायवर्ट की गई है।

सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार ये हादसा आज सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुआ है। जब चलती मालगाड़ी से एक के बाद एक कंटेनर गिरने लगे। ट्रेन के लोको पायलट को करीब डेढ़ किलोमीटर बाद इस हादसे का पता चला। इस दौरान रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ कंटेनरों ने बिजली के तार भी तोड़ दिए।

कोई जनहानि नहीं हुई
गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल रेलवे की टीम ट्रैक को बहाल करने में जुटी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि चलती मालगाड़ी से कंटेनर कैसे नीचे गिरे।

]]>