औली – Live Halchal

औली में आज से शुरू होगा खेलों का रोमांच; पहुंचे खिलाड़ी
औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू होगा। खेलों में प्रतिभाग करने के लिए 17 टीमें औली पहुंच गई हैं। वहीं आयोजकों ने भी स्लोप को पूरी तरह से तैयार कर दिया है।

औली में शुक्रवार से राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप शुरू हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों, सेना, आईटीबीपी व सीआरपीएफ की कुल 17 टीमें स्कीइंग खेलों में प्रतिभाग करने के लिए औली पहुंच गई हैं। बृहस्पतिवार को टीमों ने पंजीकरण के बाद स्लोप पर अभ्यास भी किया। अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अलग स्लोप तैयार किया गया है। यहां पर्याप्त बर्फ भी जमीं है।

जिन दो स्लोप पर स्कीइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दोनों स्लोपों का निरीक्षण किया। जहां बर्फ पिघलने से कम हो गई है, वहां दूसरी जगह की बर्फ लाकर भरी जा रही है। मुख्य स्लोप में बर्फ कम होने के चलते इस बार आठ नंबर टावर से प्रतियोगिता कराई जा रही है। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्कीइंग प्रशिक्षक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि औली में स्कीइंग स्लोप को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।

अपना सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए तैयार खिलाड़ी
औली पहुंचे खिलाड़ियों ने स्लोप की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। हिमाचल से आई निताशा मेहर ने बताया कि वे स्कीइंग माउंटेनियरिंग में प्रतिभाग करेंगी। मेडल लाने के लिए पूरे जोश के साथ मेहनत करुंगी। औली की ढलानों में खेलना बेहद रोमांचकारी होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हूं। उड़ीसा टीम की रंजीता बोहरा का कहना है कि उड़ीसा मैदानी क्षेत्र है। मुझे स्कीइंग के अभ्यास के लिए दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है। वर्ष 2021 में भी औली में स्कीइंग में प्रतिभाग कर चुकी हूं। औली चारों ओर से बर्फ की चोटियों और जंगल से घिरा हुआ खूबसूरत स्थल है। इसको और अधिक विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। पंजाब से आए अजय ठाकुर ने कहा कि वह खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जम्मू कश्मीर के वशीम भट का कहना है कि अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास करुंगा।

आयोजकों ने लिया जायजा
खेलों के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अजय भट्ट, सचिव राकेश रंजन भिलिंगवाल, आईटीबीपी औली से डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, जीएमवीएन के प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रदीप शाह, क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुसाईं, विकेश डिमरी आदि ने औली में स्लोप सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। इसमें सुरक्षा, तकनीकी मानकों, खिलाड़ियों की सुविधा आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।

यह टीमें कर रहीं प्रतिभाग

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात, सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ सहित 17 टीमें पहुंची हैं।

ये खेल होंगे आयोजित

13 फरवरी सुबह उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकल स्कीइंग डेमोस्ट्रेशन, आईटीबीपी स्की एंड रेस्क्यू डेमोस्ट्रेशन,

14 फरवरी अल्पाइन स्कीइंग- जाइंट सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड-जाइंट सलालोम

15 फरवरी अल्पाइन स्कीइंग सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड सलालोम, स्की माउंट्रेनियंग स्प्रिंट,

16 फरवरी पुरस्कार वितरण और समापन समारोह।

विंटर कार्निवल में होने वाले आयोजन

औली में राष्ट्रीय शीतकालीन प्रतियोगिताओं के साथ ही विंटर कार्निवल का भी आयोजन किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि विंटर कॉर्निवाल में पांडवास ग्रुप की प्रस्तुति, लोक गायक किशन महिपाल की प्रस्तुति, स्नो शू रेस (महिला तीन व पुरुष पांच किमी), स्नो मैराथन, बच्चों का स्नो गेम, योगा इन स्नो, नाइट स्कीइंग।

क्रिसमस और नया साल…औली में गेस्ट हाउस फुल, होटलों में 60% बुकिंग, हर दिन बढ़ रहा रहा ग्राफ
क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए अधिक संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

औली के होटलों में 60 प्रतिशत से अधिक तक बुकिंग आ चुकी है। हर दिन बुकिंग का ग्राफ बढ़ रहा है।

औली में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिस तरह से यहां पर्यटक होटलों की बुकिंग करवा रहे हैं उससे उम्मीद है कि पर्यटक अच्छी तादात में यहां पहुंचेंगे।

औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस पहले ही फुल हो चुके हैं। जीएमवीएन में 23 दिसंबर से तीन जनवरी तक बुकिंग हो गई है। निगम के यहां पर स्की रिजाॅर्ट, नंदा देवी और क्लाउड इन गेस्ट हाउस हैं और तीनों में करीब 300 पर्यटकों के रहने की क्षमता है। जीएमवीएन के ज्योतिर्मठ स्थित गेस्ट हाउसों में भी पर्यटकों ने बुकिंग करवानी शुरू कर दी है।

वहीं औली में प्राइवेट होटलों की भी खूब भरमार है और यहां भी करीब 60 प्रतिशत तक बुकिंग आ चुकी है। औली में जीएमवीएन व निजी होटलों में एक हजार से अधिक लोगों के रहने की क्षमता है। इसके अलावा हट, टेंट भी है। वहीं औली से नीचे सुनील, टीवी टावर के पास भी अधिक संख्या में होटल हैं ऐसे में यहां अच्छी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

हर दिन बुकिंग का ग्राफ बढ़ रहा

औली के होटलों में 60 प्रतिशत से अधिक तक बुकिंग आ चुकी है। हर दिन बुकिंग का ग्राफ बढ़ रहा है। बर्फबारी हुई तो सभी होटल एक झटके में भर जाएंगे। नए साल के जश्न के लिए होटलों में कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। – अंती प्रकाश शाह, अध्यक्ष औली होटल एसोसिएशन।

– औली के तीनों गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं। ओवर बुकिंग आ रही है उनके लिए दूसरे इंतजाम किए जा रहे हैं। 31 दिसंबर को औली में बोन फायर, म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था है। पहाड़ी भोजन की व्यवस्था रहेगी जिसमें कोदे की रोटी, चैंसा, काफली, झंगोरे की खीर, चटनी आदि शामिल हैं। – प्रदीप शाह, प्रबंधक जीएमवीएन।

औली में पहुंचने लगे पर्यटक

औली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि अभी यहां बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन पर्यटक अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। रविवार को वीकेंड के कारण औली में सुबह से पर्यटकों के आने का सिलसिला बना रहा। हालांकि बर्फ नहीं होने से पर्यटक मायूस नजर आए। कई पर्यटक गोरसों तक भी पहुंच रहे हैं मगर वहां भी बर्फ नहीं है। पर्यटक औली में घुड़सवारी व चेयर लिफ्ट का आनंद ले रहे हैं। बंगलूरू से आई अनुष्का व हरियाणा के सौरभ का कहना है पहली बार औली आए हैं और यहां प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही मनमोहक है। बर्फ होती तो और भी आनंद आता। मौसम बदला हुआ है तो बर्फबारी की उम्मीद भी बनी हुई है।

पर्यटकों से गुलजार बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में भी हिमपात
बदरीनाथ की ऊंची चोटियों, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहे और शीतलहर चली। उधर, बर्फबारी के बाद औली पर्यटकों से गुलजार है। औली में अब फिर मौसम का मिजाज बदलने से बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

सोमवार को औली में दिनभर मौसम बदला रहा, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे यहां एक बार फिर बर्फबारी के आसार बने हैं। वहीं पर्यटक बड़ी संख्या में चेयर लिफ्ट का भी आनंद ले रहे हैं।

मुंबई से आए पर्यटक वरुण मेहता का कहना है कि औली का मौसम बदला हुआ है। उम्मीद है कि हमें बर्फबारी देखने को मिलेगी। चेयर लिफ्ट के प्रबंधक दीपक डिमरी ने बताया, सोमवार सुबह से दोपहर तक 700 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से औली के नजारे देखे।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक प्रदीप शाह का कहना है कि औली में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। निगम के गेस्ट हाउस फुल चल रहे हैं।

वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आज छह जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में इन जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

मार्च में भी बर्फ से लदा औली, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
फरवरी और मार्च माह में हुई बर्फबारी के बाद से औली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। इन दिनों प्रतिदिन औली में लगभग 200 पर्यटक पहुंच रहे हैं। मार्च माह में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और ऐसे में औली में बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सैलानी बर्फ का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

बीते जनवरी माह में बर्फबारी न होने से पर्यटन व्यवसायी मायूस हो गए थे लेकिन फरवरी और मार्च माह में हुई अच्छी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। इन दिनों औली चारों ओर से बर्फ से ढकी है।

दो दिनों से खिली चटख धूप से औली के सौंदर्य में भी निखार आ गया है। यहां पहुंच रहे पर्यटक भी खासे उत्साहित हैं। दिल्ली से यहां पहुंची पर्यटक नेहा ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर औली के मौसम के बारे में सर्च किया तो यहां बर्फ होने की जानकारी मिली।

पहली बार इतनी बर्फ देखी है। उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ने लगी है लेकिन यहां अभी काफी ठंड है। जोशीमठ-औली सड़क से बर्फ भी पिघल गई है जिससे पर्यटकों के वाहन भी आसानी से औली पहुंच रहे हैं।

पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से कारोबार सही चल रहा है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मैदानी इलाकों के तापमान पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

चमोली : बर्फबारी के बाद दिखा औली का खूबसूरत नजारा
पिछले दिनों चमोली में लागातर बर्फबारी हुई। जिससे औली में भी भारी मात्रा में बर्फ जम गई है। बर्फबारी के बाद पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं।

वहीं, दो दिनों से बारिश और बर्फबारी थमने के बाद बुधवार को मौसम सामान्य हो गया है। दिनभर धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में जमी बर्फ भी धूप खिलने के बाद पिघल गई है।

बर्फबारी थमने के बाद बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे जमी बर्फ को हटाने का काम भी फिर से शुरू हो गया है। जोशीमठ-मलारी और चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर जमीं बर्फ को हटाने का काम भी शुरू हो गया है।

पिछले कई दिनों से मौसम बार-बार खराब हो रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर रड़ांग बैंड से आगे करीब पांच फीट तक बर्फ जम गई है। मलारी हाईवे पर भी मलारी से आगे कई फीट बर्फ जम गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि मौसम सामान्य होने के बाद बीआरओ ने बदरीनाथ व मलारी हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

पूर्व में हनुमान चट्टी से आगे दो किलोमीटर तक बर्फ हटा ली गई थी, लेकिन पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी से फिर से हाईवे बर्फ से ढक गया है, जिसे खोला जा रहा है।