ओसामा बिन लादेन – Live Halchal

प्रिंस चार्ल्स और ओसामा बिन लादेन सुर्खियों में
प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फाउंडेशन नामक संस्था ने इतनी बड़ी रकम ओसामा बिन लादेन के सौतेले भाई बकर और शाफिक बिन लादेन से ली थी। यह सब साल 2013 में हुआ था।

इन दिनों ब्रिटिश मीडिया में प्रिंस चार्ल्स और अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन की एक खबर सुर्खियों में है। ‘संडे टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा किया गया है कि ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ओसामा बिन लादेन के परिवार से लंदन में मिले थे और उन्होंने 10 लाख ब्रिटिश पाउंड यानि करीब 10 करोड़ रुपये लिए थे। यह पैसे चैरिटी के नाम पर लिए गए थे।

दरअसल, न्यूज एजेंसी ने ‘संडे टाइम्स’ के हवाले से बताया है कि प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फाउंडेशन नामक संस्था ने इतनी बड़ी रकम ओसामा बिन लादेन के सौतेले भाई बकर और शाफिक बिन लादेन से ली थी। यह सब साल 2013 में हुआ था। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ब्रिटिश रॉयल फैमिली के करीबी सलाहकारों ने अनुरोध किया था कि वह यह रकम वापस कर दें लेकिन ऐसा नहीं हो सका था।

इस खबर के आने के बाद ब्रिटिश मीडिया में हड़कंप मच गया। खबर के बाद प्रिंस चार्ल्स के प्रवक्ता ने सफाई दी कि प्रिंस व्यक्तिगत रूप से इस फैसले में शामिल नहीं थे। चैरिटेबल फाउंडेशन ने बताया है कि पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही इस दान को स्वीकार किया गया था। शेख बकर बिन लादेन से दान स्वीकारने का फैसला अच्छी तरह सोच-विचार कर लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें किसी भी व्यक्ति को बदनाम करने का प्रयास गलत है।

वहीं इस पूरे मामले में चैरिटेबल फाउंडेशन का कहना है कि शेख बकर बिन लादेन से यह राशि 2013 में ली गई। इसे स्वीकार करने से पहले फंड के ट्रस्टी ने इस पर सावधानी के साथ पूरा विचार-विमर्श किया। इसके लिए कई स्रोतों से जानकारी जुटाई गई और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। यहां तक कि सरकार को भी इस बारे में अवगत कराया गया था।

फिलहाल इस पूरे मामले पर खुद प्रिंस चार्ल्स या रॉयल परिवार से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि प्रिंस ऑफ वेल्स के चैरिटेबल फंड की स्थापना 1979 में चैरिटी कार्यों के लिए की गई थी। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टॉवर्स को गिरा दिया गया था और हमले में करीब 3000 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 67 लोग ब्रिटेन के थे।

एबटाबाद में लादेन के ठिकाने पर छापा मारने के अभियान का जो बाइडेन ने विरोध किया था : बराक ओबामा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उन्होंने एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर छापा मारने के अभियान में पाकिस्तान को शामिल करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि यह ‘खुला रहस्य’ था कि पाकिस्तान की सेना, खासकर उसकी खुफिया सेवा में कुछ तत्वों के तालिबान और संभवत: अलकायदा से संबंध थे और वे कई बार अफगानिस्तान एवं भारत के खिलाफ सामरिक पूंजी के तौर पर इनका इस्तेमाल करते थे।

ओबामा ने ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ नामक अपनी किताब में राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल में एबटाबाद में मारे गए छापे की जानकारी दी है। अमेरिकी कमांडो के इस छापे में दुनिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी लादेन दो मई, 2011 को मारा गया था। उन्होंने बताया कि इस अत्यधिक खुफिया अभियान का तत्कालीन रक्षा मंत्री रोबर्ट गेट्स और पूर्व उपराष्ट्रपति एवं मौजूदा निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विरोध किया था।

अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ने बताया कि एबटाबाद में पाकिस्तानी सैन्य छावनी के बाहर एक पनाहगाह में लादेन के रहने की बात स्पष्ट हो जाने के बाद अलकायदा प्रमुख को मारने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान की गोपनीयता बनाए रखने की आवश्यकता ने चुनौती बढ़ा दी थी।

ओबामा ने कहा, ‘हम जानते थे कि यदि किसी को बिन लादेन के बारे में हमारे कदम की जरा सी भी भनक लग गई, तो मौका हमारे हाथ से चला जाएगा, इसलिए पूरी संघीय सरकार में केवल कुछ ही लोगों को अभियान की योजना की जानकारी दी गई थी। हमारे सामने एक और रुकावट थी: हम भले ही कोई भी विकल्प चुनते, उसमें पाकिस्तान को शामिल नहीं किया जा सकता था।’

ओबामा ने कहा, ‘हालांकि पाकिस्तान सरकार ने आतंकवाद विरोधी कई अभियानों में हमारे साथ सहयोग किया और अफगानिस्तान में हमारे बलों के लिए अहम आपूर्ति मार्ग मुहैया कराया, लेकिन यह खुला रहस्य था कि पाकिस्तान की सेना, खासकर उसकी खुफिया सेवाओं में कुछ तत्वों के तालिबान और संभवत: अलकायदा से भी संबंध थे। वे यह सुनिश्चित करने के लिए सामरिक पूंजी के तौर पर कभी-कभी उनका इस्तेमाल करते थे कि अफगान सरकार कमजोर बनी रहे और अफगानिस्तान पाकिस्तान के सबसे बड़े दुश्मन भारत के नजदीक न आने पाए।’

उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान की सेना एबटाबाद परिसर से कुछ ही मील की दूरी पर थी, जिसके कारण इस बात की संभावना बढ़ गई थी कि पाकिस्तानियों को कुछ भी बताने से अभियान की जानकारी लीक हो सकती है। ओबामा ने लिखा कि वे एबटाबाद में भले ही कोई भी विकल्प चुनते, उन्हें सबसे खतरनाक तरीके से अपने सहयोगी के क्षेत्र में बिना अनुमति घुसना पड़ता और इससे राजनयिक संबंध भी दाव पर लगे थे तथा इसने जटिलताएं भी बढ़ा दी थीं।

अंतिम चरणों में दो विकल्पों पर विचार किया गया कि हवाई हमला किया जाए या किसी विशेष मिशन को अधिकृत किया जाए, जिसके तहत एक टीम हेलीकॉप्टर से चोरी-छुपे पाकिस्तान जाएगी, परिसर पर छापा मारेगी और पाकिस्तानी पुलिस या सेना के प्रतिक्रिया देने से पहले वहां से निकल आएगी। ओबामा और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने दूसरे विकल्प को चुना।

ओबामा ने कहा कि इस अभियान के बाद उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई लोगों से फोन पर बात की, जिनमें से उनके लिए सबसे मुश्किल पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से बात करना था, जिन्हें पाकिस्तान की संप्रभुता के हनन के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता। उन्होंने कहा, ‘हालांकि मैंने जब उनसे बात की, तो उन्होंने बधाई दी और सहयोग देने का आश्वासन दिया।’

ओसामा बिन लादेन का बेटा अमेरिका से पिता की मौत का बदला लेने को अमादा
वाशिंगटन: एफबीआई के एक पूर्व एजेंट ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा हम्जा एक ज्यादा मजबूत अलकायदा का नेतृत्व करने के लिए तैयार है और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अमादा है. पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका की छापेमारी में कुछ व्यक्तिगत खत मिले थे जिनके बारे में एजेंट अली सूफान जानकारी दे रहे थे.

छापेमारी के दौरान अलकायदा नेता ओसामा मारा गया था. करीब 28 साल की उम्र के हम्जा ने ये पत्र लिखे थे और तब उसने कई सालों से अपने पिता ओसामा को नहीं देखा था. तब उसकी उम्र 22 साल थी. अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद अलकायदा मामलों के एफबीआई के मुख्य जांचकर्ता सूफान ने सीबीएस न्यूज को बताया कि खतों से पता चलता है कि हम्जा ऐसा युवक है जो अपने पिता से काफी प्रेरित है और उसकी जानलेवा विचारधारा को अपनाना चाहता है. यूएस नेवी सील्स द्वारा जब्त किए गए खतों को अपना सार्वजनिक किया गया है.

सूफान ने सीबीएस के ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम में कहा कि हम्जा ने एक खत में लिखा है,  ‘मैं खुद को फौलाद से बना मानता हूं. अल्लाह की खातिर हम जेहाद के लिए जीते हैं.’ इस साल जनवरी में अमेरिका ने हम्जा को एक ‘विशिष्ट रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ करार दिया. अमेरिका ने ओसामा के लिए भी ऐसा ही किया था.

पिछले दो सालों में उसने चार ऑडियो संदेश रिकार्ड किए हैं. वह मूल रूप से इनमें कह रहा है, ‘अमेरिकी लोग, हम आ रहे हैं और तुम्हें यह महसूस होगा. और तुमने मेरे पिता के साथ जो किया, इराक अफगानिस्तान में जो किया, हम उसका बदला लेंगे.’