ओवैसी का निशाना – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 17 Dec 2020 07:23:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ओवैसी का निशाना – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ओवैसी ने ममता पर साधा निशाना, जरूर जानें कही ये बात… https://livehalchal.com/owaisi-targeted-mamta-definitely-know-this-thing/403102 Thu, 17 Dec 2020 07:17:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=403102 नई दिल्‍ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्‍य में राजनीति गर्म होने लगी है. बीजेपी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच तो तकरार बढ़ ही रही है. इस बीच एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के …]]>

नई दिल्‍ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्‍य में राजनीति गर्म होने लगी है. बीजेपी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच तो तकरार बढ़ ही रही है. इस बीच एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई है. ओवैसी ने ममता बनर्जी के एक बयान पर अब पलटवार किया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘अभी तक कोई ऐसा व्‍यक्ति पैदा नहीं हुआ जो मुझे पैसे से खरीद सके. उनके (ममता बनर्जी) आरोप आधारहीन हैं और वह बेचैन हैं. उन्हें अपने घर की चिंता करनी चाहिए. उनके खुद के कितने अधिक लोग बीजेपी में जा रहे हैं. उन्होंने बिहार के उन वोटरों का अपमान किया है, जिन्होंने हमें वोट दिया था.’

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक रैली में कहा था, ‘मुस्लिम वोट को बांटने के लिए बीजेपी हैदराबाद की एक पार्टी को लाने के लिए पैसे खर्च कर रही है. ताकि हिंदू मुस्लिम मतों का विभाजन किया जा सके. बिहार चुनाव इसका ताजा उदाहरण है.’ वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की आलोचना करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा कि मुस्लिम उनकी (बनर्जी) जागीर नहीं है.

ओवैसी ने ट्वीट में यह भी कहा, ‘अब तक आपका पाला आज्ञाकारी मीर जाफरों और सादिकों से पड़ा है आप उन मुस्लिमों को पसंद नहीं करतीं जो अपने लिए सोचते और बोलते हैं. याद रखिये बिहार में उन पार्टियों का क्या हुआ जो अपनी विफलता के लिए ‘वोट कटवा’ पार्टियों को दोष देती थीं। मुस्लिम मतदाता आपकी जागीर नहीं है.’

]]>