ओप्पो – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 18 Aug 2025 10:45:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ओप्पो – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 7,000mAh बैटरी वाले शानदार 5G फोन की सेल शुरू, 50MP कैमरा समेत डिवाइस में लगा है ‘खास पंखा’ https://livehalchal.com/7000mah-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-5g-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80/627905 Mon, 18 Aug 2025 10:45:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=627905 ओप्पो ने K13 टर्बो सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। K13 टर्बो की सेल आज से शुरू हो गई है जिसकी शुरुआती कीमत 27999 रुपये है। इस डिवाइस में 7000mAh की बैटरी और एक्टिव कूलिंग के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन जैसे शानदार फीचर्स हैं। फोन में 50MP का कैमरा और मीडियाटेक 8450 …]]>

ओप्पो ने K13 टर्बो सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। K13 टर्बो की सेल आज से शुरू हो गई है जिसकी शुरुआती कीमत 27999 रुपये है। इस डिवाइस में 7000mAh की बैटरी और एक्टिव कूलिंग के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन जैसे शानदार फीचर्स हैं। फोन में 50MP का कैमरा और मीडियाटेक 8450 चिपसेट भी है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

ओप्पो ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिसे कंपनी ने K सीरीज के तहत पेश किया था। कंपनी ने K13 टर्बो के नाम से एक डिवाइस भारत में 11 अगस्त को लॉन्च किया था। जिसके साथ ओप्पो K13 टर्बो प्रो को भी पेश किया गया था। प्रो वेरिएंट की सेल तो पहले ही 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है। वहीं, अब इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की भी सेल आज से शुरू हो गई है।

ओप्पो K13 टर्बो सीरीज के हैंडसेट एक्टिव कूलिंग के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन समेत कई शानदार फीचर्स के साथ आता है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। चलिए डिवाइस की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…

Oppo K13 Turbo की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो ओप्पो K13 टर्बो की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है जिसमें आपको 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, जबकि 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। आप आज से इस फोन को फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

लॉन्च ऑफर के साथ कंपनी सेल के पहले दिन कुछ डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है जहां से आप एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, डीबीएस बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इस ऑफर के बाद फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये हो जाती है।

Oppo K13 Turbo के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो के इस शानदार डिवाइस में कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस 6.80-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जहां 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। साथ ही डिवाइस में 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में पावरफुल मीडियाटेक 8450 चिपसेट भी मिल रहा है। डिवाइस 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज ऑफर करता है।

कैमरे के मामले में भी फोन काफी जबरदस्त है जहां बैक में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। डिवाइस में सामने की तरफ सेल्फी लवर्स के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन में ठंडा रखने के लिए इसमें खास इनबिल्ट फैन और जबरदस्त वेपर कूलिंग चैंबर भी मिलता है। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

]]>
ओप्पो लेकर आया 6400 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन https://livehalchal.com/%e0%a4%93%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-6400-mah-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/585075 Sun, 13 Oct 2024 10:57:28 +0000 https://livehalchal.com/?p=585075 ओप्पो चाइनीज मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लेकर आया है। इसे Oppo K12 Plus के नाम से उतारा गया है। इसमें 80W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6400 mAh की बैटरी दी गई है। फोन दो कलर ऑप्शन बेसाल्ट ब्लैक और स्नो पीक व्हाइट में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 15 अक्टूबर …]]>

ओप्पो चाइनीज मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लेकर आया है। इसे Oppo K12 Plus के नाम से उतारा गया है। इसमें 80W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6400 mAh की बैटरी दी गई है। फोन दो कलर ऑप्शन बेसाल्ट ब्लैक और स्नो पीक व्हाइट में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

ओप्पो ने अपनी K सीरीज के तहत चाइना में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Oppo K12 Plus के नाम से लाए गए फोन में पावर के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं। ओप्पो K12 Plus में डायमंड शॉक-एब्जॉर्बिंग स्ट्रक्चर और सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए एयरबैग डिजाइन है। आइए, इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

कैसी हैं खूबियां
इसे स्विस SGS फाइव-स्टार पूरी मशीन एंटी-फॉल और फॉल सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। फोन को शॉक-एब्जॉर्बिंग डिजाइन के साथ कंपनी लेकर आई है। इस फोन ने 300,000 बटन प्रेस टेस्ट, 20,000 USB प्लग-इन टेस्ट और 7.38 मिलियन स्क्रीन ऑन और ऑफ टेस्ट पास किए हैं। इसमें अल्ट्रा नैरो चिन के साथ 120 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसे बेसाल्ट ब्लैक और स्नो पीक व्हाइट कलर्स में लाया गया है।

6,400 mAh की बड़ी बैटरी
फोन में पावर सपोर्ट के लिए 6,400 mAh के जंबो बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है। कंपनी ने चार तक बैटरी हेल्थ का वादा किया है। साथ ही इस पर चार साल के लिए बैटरी रिप्लेसमेंट भी मिल रहा है।

प्राइस और अवेलिबिलिटी
Oppo K12 Plus की कीमत 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1899 युआन (22,610 रुपये लगभग) है। 12GB+ 256GB वेरिएंट 2099 युआन (24,990 रुपये लगभग) और टॉप-एंड 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2499 युआन (29,755 रुपये लगभग) है। इसके लिए चाइना में 15 अक्टूबर से सेल शुरू होगी। फोन अभी ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। दूसरे मार्केट में यह फोन और दूसरे नाम से लाया जा सकता है।

ओप्पो K12 प्लस स्पेसिफिकेशन
इसमें 6.7 इंच (2412×1080 पिक्सल) फुल HD+ AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 एड्रेनो 720 GPU के साथ है।
8GB / 12GB LPDDR4X रैम 256GB / 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ, माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी की सुविधा
एंड्रॉइड 14 ColorOS 14 के साथ
50MP रियर कैमरा Sony IMX882 सेंसर OIS के साथ
8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा Sony IMX355 सेंसर
स्मार्टफोन में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग जैसी खूबियां भी इसमें हैं।
फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 6400mAh की बैटरी दी गई है।

]]>
5100mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन लॉन्च https://livehalchal.com/5100mah-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-50mp-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%b2/576240 Mon, 19 Aug 2024 10:02:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=576240 ओप्पो ने अपनी A सीरीज में चुपके से एक नया बजट स्मार्टफोन भारत में रक्षाबंधन के मौके पर लॉन्च किया है। इसे दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5100 mAh की बैटरी दी गई है। इसे कंपनी की ऑफिशियल …]]>

ओप्पो ने अपनी A सीरीज में चुपके से एक नया बजट स्मार्टफोन भारत में रक्षाबंधन के मौके पर लॉन्च किया है। इसे दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5100 mAh की बैटरी दी गई है। इसे कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है।

रक्षाबंधन के मौके पर ओप्पो ने बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। OPPO A3 5G के नाम से लाए फोन में मिलिट्री-ग्रेड रेजिस्टेंस और मल्टीपल लिक्विड रेजिस्टेंस जैसी खूबियां दी गई हैं। A सीरीज का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन, डुअल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आता है। याद दिला दें कि ओप्पो ने जून 2024 में देश में OPPO A3 Pro 5G को भी पेश किया था।

प्राइस और बैंक ऑफर्स
ओप्पो A3 5G ओशन ब्लू और नेबुला रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें 6GB+128GB का सिंगल कॉन्फिगरेशन है। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये रखी है, जो ओप्पो इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी वनकार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।

5,100mAh बैटरी और 50MP कैमरा
डिस्प्ले- फोन में 6.67-इंच एलसीडी स्क्रीन, एचडी+ (1604 × 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ दी गई है।

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 Soc चिपसेट है, जिसे माली-G57 GPU के साथ जोड़ा गया है।

रैम और स्टोरेज- फोन में 6GB LPDDR4X रैम, 6GB रैम एक्सपेंशन, 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

सॉफ्टवेयर- Android 14 पर आधारित Color OS 14 पर फोन बूस्ट करता है।

रियर कैमरा- बैक पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा और LED फ्लैश के साथ दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 5MP का स्नैपर है।

बैटरी और चार्जिंग- लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5,100mAh की बैटरी है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य- इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3.5mm ऑडियो जैक, 300% वॉल्यूम बूस्टर है।

सिक्योरिटी- सिक्योरिटी के लिहाज से MIL-STD 810H रेटिंग, मल्टीपल लिक्विड रेजिस्टेंस, SGS ड्रॉप-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन, SGS मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन मिल रहा है।

कनेक्टिविटी- डुअल-सिम, 5G, वाई-फाई USB टाइप C पोर्ट मिलता है।

]]>
ओप्पो लाया वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन, 13 हजार रुपये से कम है शुरुआती दाम https://livehalchal.com/%e0%a4%93%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae/573371 Thu, 01 Aug 2024 10:14:56 +0000 https://livehalchal.com/?p=573371 12-13 हजार रुपये में एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आज ओप्पो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Oppo A3x 5G फोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन वाइट ब्लैक और पर्पल कलर में लाया गया है। फोन की शुरुआती कीमत …]]>

12-13 हजार रुपये में एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आज ओप्पो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Oppo A3x 5G फोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन वाइट ब्लैक और पर्पल कलर में लाया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 13 हजार रुपये से कम रखी गई है।

ओप्पो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Oppo A3x 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दो वेरिेएंट में लाया गया है। ओप्पो का यह फोन वाइट, ब्लैक और पर्पल कलर में लाया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 13 हजार रुपये से कम रखी गई है। अगर आप भी 12-13 हजार रुपये के बजट में एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ओप्पो का न्यूली लॉन्च फोन आपको पसंद आ सकता है। आइए जल्दी से ओप्पो के न्यूली लॉन्च फोन के स्पेक्स, कीमत और सेल डिटेल्स पर एक नजर डाल लें-

Oppo A3x 5G के स्पेक्स

Get the new OPPO A3x 5G now! Just at ₹13,499 for 4GB+128GB variant!

Military-Grade Shock Resistance

Multiple Liquid Resistance

120Hz Ultra Bright Display

45W SUPERVOOC™ Flash Charge

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
ओप्पो फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 8 cores सीपीयू स्पीड कोर और ARM Mali-G57 MC2@1072MHz जीपीयू के साथ लेकर आई है।

120hz अल्ट्राब्राइट डिस्प्ले
फोन को कंपनी HD+ (1604 × 720) पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट 6.67 इंच डिस्प्ले के साथ लाया गया है। फोन 1000nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

4GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज
ओप्पो फोन को कंपनी 4GB + 64GB; 4GB + 128GB वेरिएंट में लाती है। इसके अलावा, फोन LPDDR4X@2133MHz, 2 × 16 bits रैम टाइप और eMMC 5.1 रोम टाइप के साथ आता है।

5100mAh की पावरफुल बैटरी
ओप्पो फोन को कंपनी 5100mAh की पावरफुल बैटरी और 45W SUPERVOOC चार्जिंग फीचर के साथ लाई है।

32MP मेन कैमरा
ओप्पो फोन को कंपनी 8MP मेन, 2MP पोर्ट्रेट लेंस और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है। फ्रंट कैमरा Video, Photo, Portrait, Night, Pano, Time-lapse, Sticker, Extra HD मोड के साथ आता है।

Oppo A3x 5G की कीमत
Oppo A3x 5G को कंपनी ने 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लेकर आई है-

ओप्पो फोन के 4GB+64GB वेरिएंट को 12,499 रुपये में लाया गया है।
ओप्पो फोन के 4GB+128GB वेरिएंट को 13,499 रुपये में लाया गया है।

]]>
5000mAh बैटरी और कई दमदार फीचर्स के साथ आएगा ओप्पो का ये फोन https://livehalchal.com/5000mah-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8/568796 Fri, 05 Jul 2024 11:10:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=568796 जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपने कस्टमर्स के लिए नए फोन लाने की तैयारी कर रही है। हम oppo reno 12 pro 5g सीरीज की बात कर रहे हैं। इस सीरीज में दो फोन शामिल किए गए है। इन डिवाइस को 12 जुलाई को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना है। बता दें कि कंपनी …]]>

जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपने कस्टमर्स के लिए नए फोन लाने की तैयारी कर रही है। हम oppo reno 12 pro 5g सीरीज की बात कर रहे हैं। इस सीरीज में दो फोन शामिल किए गए है। इन डिवाइस को 12 जुलाई को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना है। बता दें कि कंपनी ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की है।

ओप्पो 12 जुलाई, 2024 को भारत में अपनी रेनो 12 5G सीरीज लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है। इस लाइनअप में ओप्पो रेनो 12 5G और फीचर-पैक रेनो 12 प्रो 5G शामिल किए गए हैं, जो चीन और ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किए जा चुके हैं।

Reno 12 सीरीज इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए गए Oppo Reno 11 5G लाइनअप का सक्सेसर है। अपने दमदार स्पेक्स, AI-पावर्ड फीचर्स, इमर्सिव डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ, Reno 12 सीरीज भारत में मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन मार्केट में एक मजबूत दावेदार बनने के लिए तैयार है।

भारत में कब होगा लॉन्च

डेट या तारीख: 12 जुलाई, 2024
समय: दोपहर 12 बजे IST( भारतीय समय)
उपलब्धता: फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया वेबसाइट

रेनो 12 सीरीज के भारतीय वेरिएंट अपने में बेहतरीन डिजाइन दी जाएगी। इसके ऊपरी बाएं कोने पर उभरे हुए आयताकार मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम को जोड़ा जाएगा और इस इसके बैंक में बेहतर फिनिश दिया जाएगा।

रेनो 12 5G एस्ट्रो सिल्वर, मैट ब्राउन और सनसेट पीच कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, वहीं रेनो 12 प्रो 5G स्पेस ब्राउन और सनसेट गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

प्रोसेसर और डिस्प्ले

इस सीरीज के दोनों ही फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300-एनर्जी चिपसेट दिया गया हैं।
इसके अलावा प्रोसेसर में AI क्लियर फेस, AI राइटर, AI रिकॉर्डिंग समरी और AI इरेजर 2.0 जैसे AI फीचर भी होंगे।
डिस्प्ले की बात करें तो रेनो 12 सीरीज़ में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें अल्ट्रा-स्मूथ विजुअल के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइट लाइट में भी बेहतरीन व्यूइंग के लिए 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
वहीं बेस वेरिएंट में प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है, जबकि प्रो वर्जन में अपग्रेडेड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है।

बैटरी और कैमरा

इस सीरीज के दोनों फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसमें 80W सुपरVOOC चार्जिंग तकनीक को जोड़ा गया है।
कैमरा सिस्टम की बात करें तो इन फोन में शानदार फोटो और वीडियो के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ एक 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है।
इसके साथ इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और क्लोज-अप शॉट्स के लिए 2MP का मैक्रो सेंसर है, वहीं प्रो वेरिएंट में 50MP का टेलीफोटो कैमरा है।
Reno 12 5G में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो बेहतरीन सेल्फी कैप्चर करता है, जबकि Pro में 50MP का सेल्फी शूटर है।

]]>