ओपनर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 17 Oct 2018 12:28:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ओपनर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कमजोर वेस्टइंडीज को एक और झटका, अब ये तूफानी ओपनर हुआ बाहर https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0/174420 Wed, 17 Oct 2018 12:28:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=174420 भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलने वाली वेस्टइंडीज टीम को वनडे और टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तूफानी ओपनर एविन लुइस वे सीमित ओवर की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताया है। वेस्टइंडीज के लिए बड़ा झटका …]]>

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलने वाली वेस्टइंडीज टीम को वनडे और टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तूफानी ओपनर एविन लुइस वे सीमित ओवर की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।

इसके पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताया है। वेस्टइंडीज के लिए बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि लुइस का भारत के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्हें आइपीएल में खेलने का भी अनुभव है। लुइस की जगह कायरन पॉवेल को वनडे में और निकोलस पूरन को टी 20 टीम में शामिल किया गया है. 

वनडे सीरीज में ना तो क्रिस गेल है और ना ही पोलार्ड। अब लुइस के बाहर हो जाने की वजह से विडिंज टीम और भी कमजोर लग रही है। लुइस के अलावा टीम मैनेजमेंट अलजारी जोसेफ की चोट के कारण भी परेशान है इसी वजह से उन्होंने ओबेद मैककॉय को उनके रिकवर के तौर पर टीम में शामिल किया है। 

लुइस ने वेस्टइंडीज की तरफ से 34 वनडे में 32 से ज्यादा की औसत से 1010 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। वहीं टी-20 करियर की बात करे तो इस बल्लेबाज ने 17 मैचों में करीब 33 की औसत से 529 रन बनाए है। टी-20 क्रिकेट में उनके नाम 2 शतक दर्ज है।

]]>
क्या स्मिथ ने विजय को गाली दी! Aus कप्तान की हरकत से खड़ा हुआ नया विवाद https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80/45340 Tue, 28 Mar 2017 08:22:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45340 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज में नोकझोंक और विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेहमान कप्तान स्टीव स्मिथ कथित रूप से भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय को अपशब्द बोलते दिखे।  कोहली की ‘आंखों का तारा’ बना ICC टेस्ट रैंकिग में नंबर वन गेंदबाज बात अंतिम सत्र की है जब मेहमान …]]>
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज में नोकझोंक और विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेहमान कप्तान स्टीव स्मिथ कथित रूप से भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय को अपशब्द बोलते दिखे। 

कोहली की ‘आंखों का तारा’ बना ICC टेस्ट रैंकिग में नंबर वन गेंदबाज

क्या स्मिथ ने विजय को गाली दी! Aus कप्तान की हरकत से खड़ा हुआ नया विवादबात अंतिम सत्र की है जब मेहमान टीम नौ विकेट खो चुकी थी और 54वें ओवर में गेंद हेजलवुड के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई जिसे विजय ने पकड़ लिया था। विजय इस बात से आश्वस्त थे कि कैच सही है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई पारी समेटने का जश्न मनाते हुए पवेलियन लौटने लगे।

मुरली चूंकि ओपनर हैं इसलिए उन्होंने लौटने में कुछ ज्यादा जल्दी दिखाई लेकिन टीवी अंपायर ने बाद में कैच को सही नहीं माना। भारतीय खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया। विजय की पवेलियन लौटने की जल्दबाजी पर ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में कप्तान स्मिथ टीवी कैमरे के सामने अपशब्द जैसे बोलते नजर आए।

इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल के एलबीडब्ल्यू आउट होने के बाद मैथ्यू वेड और रविंद्र जडेजा में नोकझोंक हुई थी जिस पर अश्विन और साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया था। जब जडेजा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं मैंने तो सिर्फ इतना कहा कि जब तुम मैच हार जाओगे तो साथ में बैठकर डिनर करेंगे।

बाद में यह भी पता चला कि वेड ने जडेजा से उनके तलवार के अंदाज में बैट घुमाने पर कहा था कि तुम यही क्यों नहीं करने लग जाते। तुम्हारा इंस्टाग्राम इस सबसे भरा पड़ा है। 

]]>