ऑस्ट्रेलिया – Live Halchal

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर शूटर को पकड़ने में भारतवंशी ने की थी मदद
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बोंडी बीच पर रविवार को हनुक्का उत्सव मनाने के दौरान यहूदियों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले को अंजाम देने वाले दो शूटरों में से एक को पकड़ने में मदद करने वाले भारतीय मूल के 34 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि वह एक हमलावर को मार गिराना चाहते थे और जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहते थे।

बीते रविवार को पिता-पुत्र साजिद अकरम और नवीद अकरम ने बोंडी बीच पर यहूदियों पर हमला किया था। इसमें 15 लोगों की मौत हुई थी और 40 लोग घायल हुए, जिनमें भारतीय छात्र भी हैं। सिडनी निवासी 50 वर्षीय साजिद को मार गिराया गया था, जबकि आस्ट्रेलिया में जन्मा उसका 24 वर्षीय बेटा नवीद घायल हो गया। दोनों हमलावर इस्लामिक स्टेट (आइसिस) से प्रेरित थे।

उन्होंने नवंबर में फिलीपींस की यात्रा भी की थी। साजिद ने भारत के पासपोर्ट पर और नवीद ने आस्ट्रेलिया के पासपोर्ट पर यह यात्रा की थी। एसबीएस न्यूज के अनुसार, भारतीय और न्यूजीलैंड मूल के माता-पिता के बेटे अमनदीप सिंह-बोला ने साजिद को काबू करने में मदद की थी। अमनदीप उस ब्रिज पर दौड़कर गए थे, जहां से हमलावर लोगों पर गोलियां बरसा रहा था।

उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की मदद से उसे काबू किया था। उन्होंने कहा, ‘मैं (शूटर पर) कूद पड़ा और उसके हाथ पकड़ लिए। पुलिस अधिकारी की दद की और कहा कि उसे छोड़ना नहीं।’ घटना के समय वह कबाब खा रहे थे और समुद्र तट पर सूर्यास्त का नजारा देख रहे थे। शुरू में गोलीबारी की आवाज को पटाखे की आवाज समझा था।

नफरती भाषण से निपटने को नया कानून बनाएगा आस्ट्रेलिया

रॉयटर के अनुसार, यहूदियों पर हमले के बाद आस्ट्रलियाई सरकार नफरती भाषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को नफरती भाषण से निपटने के लिए नया कानून बनाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसा कानून बनाने का प्रयास करेगी, जिससे नफरती भाषण और हिंसा को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ आरोप लगाना आसान हो जाएगा।

ऐसे मामले में दंड बढ़ाने के साथ ही वीजा रद करना या अस्वीकार करना आसान किया जाएगा। उन संगठनों को निशाना बनाने के लिए एक प्रणाली विकसित की जाएगी, जिसके नेता नफरती भाषण में लिप्त रहते हैं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सुधारों की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आस्ट्रेलियाई लोग सदमे और गुस्से में हैं। मैं भी गुस्मे में हूं। यह स्पष्ट है कि हमें बुराई के इस स्त्रोत से मुकाबला करने के लिए और बहुत कुछ करने की जरूरत है।’

बच्चे का किया अंतिम संस्कार

हमले मारे गए मैटिल्डा नामक 10 वर्षीय बच्चे का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके शव को दफनाया गया और ताबूत पर खिलौने रखे गए थे। आतंकी हमले में मारे गए लोगों का बुधवार को अंतिम संस्कार शुरू हुआ। अंतिम संस्कार स्थल हमले की जगह से अधिक दूर नहीं है।

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले है, जिनमें सबसे बड़ा नाम है सैम कोंस्टास का है, जिन्हें ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह पर तस्मानिया के ओपनर जेक वेदराल्ड को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेले गए सीरीज में सैम कोंस्टास का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। उनकी 6 पारियों में 3, 5, 25, 0, 17 और 0 रन क्रमश: स्कोर रहे। ये प्रदर्शन उन्हें टीम में बनाए रखने के लिए काफी नहीं थे, इसलिए चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर कर दिया।

वहीं, मार्नस लाबुशेन, जिन्हें इस साल वेस्टइंडीज दौरे पर ड्रॉप कर दिया गया था, अब शानदार फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने क्वींसलैंड की तरफ से घरेलू सीरीज में खूब रन बनाए हैं, इसलिए उनकी पहले एशेज टेस्ट के लिए प्लेइंग XI में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापस लौट सकते हैं। ऐसे में पहले एशेज टेस्ट में कंगारू टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।

चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स जॉर्ज बेली ने कहा कि अभी आखिरी प्लेइंग-11 और बल्लेबाजी क्रम तय नहीं किया गया है। उनका कहना था कि लाबुशेन किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं।

बेली ने बताया कि टीम बैलेंस अच्छा है और 15 में से 14 खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं, इसलिए पहला टेस्ट शुरू होने से पहले और जानकारी मिलती रहेगी।

कमिंस की फिटनेस पर बेली ने कहा कि उम्मीद है कि वे दूसरे टेस्ट में लौट आएंगे। अगर नहीं तो तीसरे टेस्ट तक वापस आने की पूरी उम्मीद है।

3 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका

बता दें कि एशेज 2025 का आगाज पहले एशेज टेस्ट के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम में नए सलामी बल्लेबाज जेक वेडराल्ड के साथ ब्रैंडन डॉगेट और सीन एबॉट को बतौर बैकअप पेसर शामिल किया गया है। बता दें कि 2023 की घरेलू एशेज सीरीज में 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद इंग्लैंड 2010-2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीता है।

Ashes 2025 की कब से हो रही शुरुआत?

एशेज 2025-26 का आगाज 21 नवंबर 2025 से होना है, जिसमें पहला टेस्ट मैच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। बता दें कि 1982-83 के बाद पहली बार इस सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन की बजाय पर्थ में होने जा रहा है। इस बार इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। पिछले सीजन में सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, तब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था।

पहला टेस्ट- पर्थ- 21-25 नवंबर

दूसरा टेस्ट- ब्रिस्बेन- 4 से 8 दिसंबर 2025

तीसरा टेस्ट- एडिलेड- 17 दिसंबर स 21 दिसंबर 2025

चौथा टेस्ट-सिडनी-4 जनवरीसे 8 जनवरी 2025

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर बरकरार रखना चाहेगी पांच वर्षों का वर्चस्व
टेस्ट हो या वनडे ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत पर भारी रहा है, लेकिन क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में विश्व चैंपियन भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया पर अच्छा-खासा दबदबा रहा है। बीते पांच वर्षों से भारत टी20 में ऑस्ट्रेलिया पर लगातार श्रेष्ठता दर्ज करता आ रहा है। इस दौरान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से तीन टी20 सीरीज जीती हैं। सूर्यकुमार यादव की टीम जब बुधवार को मनूका ओवल में पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी तो उसके सामने इस वर्चस्व को कायम रखने की चुनौती होगी। अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम को इस सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का साथ मिलने जा रहा है।

बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। बुमराह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से निपटना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास भी इस सीरीज के जरिये अपनी खोई फॉर्म वापस हासिल करने का मौका होगा। सूर्यकुमार फॉर्म में जरूर नहीं हैं, लेकिन भारतीय टीम के बाकी क्रिकेटर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी भी शामिल है। हालांकि मुकाबला आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में खेलने का लाभ मिलेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने अपने पिछले 10 टी20 मैचों में आठ जीते हैं और एक-एक मैच ही हारा है। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बेनतीजा रहा है और भारत का एक मैच टाई रहा है। इस लिहाज से दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पिचें सूर्यकुमार को आती हैं रास

सूर्यकुमार जिस तरह से विकेट के पीछे स्ट्रोक लगाते हैं, यहां की पिचों का उछाल उनकी बल्लेबाजी को रास आने की उम्मीद है। सूर्यकुमार ऑस्ट्रेलिया में छह मैचों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने यहां अब तक 239 रन बनाए हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर से समर्थन मिलने के बाद उम्मीद है कि सूर्यकुमार की फॉर्म में वापसी होगी। सूर्यकुमार ने मैच से पहले कहा, मुझे लगता है कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। ऐसा नहीं है कि मैं पहले कड़ी मेहनत नहीं कर रहा था। मैंने घर में अच्छा अभ्यास किया और यहां भी मेरे दो-तीन सत्र अच्छे गए हैं, मुझे लगता है कि मैं अच्छी मनोदशा में हूं।

सूर्यकुमार के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम ने निर्भीक क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक जो 29 मैच खेले हैं उनमें से 23 में उसे जीत मिली है। उनकी कप्तानी में भारत ने सभी द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की है।

अभिषेक के लिए अतिरिक्त उछाल से निपटना होगी चुनौती

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर अतिरिक्त उछाल से निपटना एक नई चुनौती होगी, इसलिए कप्तान सूर्यकुमार का योगदान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। बुमराह और वरुण की मौजूगदी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण और भी ज्यादा मारक हो गया है। वरुण, कुलदीप, अक्षर के 12 ओवरों पर नजर रहेगी।

सूर्यकुमार बोले- बुमराह की मौजूदगी से बढ़ीं संभावनाएं

सूर्यकुमार के मुताबिक पावरप्ले के ओवर महत्वपूर्ण होंगे और बुमराह की मौजूदगी से इस दौरान हमारी संभावनाएं बढ़ जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक शैली के सामने बुमराह का होना हमेशा टीम के लिए फायदेमंद रहा है। सूर्यकुमार ने कहा, एशिया कप में बुमराह ने पावरप्ले में कम से कम दो ओवर गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली थी। पावरप्ले में गेंदबाजी करना बड़ी चुनौती होगी।

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका
भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और बुरी खबर आई है। टीम अपने दो खिलाड़ियों की चोट के कारण पहले से ही परेशान थी अब उसका तीसरा खिलाड़ी भी चोटिल हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलााफ 19 अक्तूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर को चोट के कारण बाहर जाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ा झटका है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ी के चोटिल होने की जानकारी दी और साथ ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान किया।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को होगा। जबकि दूसरा और तीसरा मैच 23 और 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी।

कैमरन ग्रीन हुए बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। उनको चोट लगी है जो लो ग्रेड है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है क्योंकि उसके लिए एशेज सीरीज ज्यादा अहम है। इसलिए एहतियान कैमरन ग्रीन को बाहर किया गया है ताकि वह एशेज के लिए तैयार रहें। हालांकि, वह 28 सितंबर से शेफील्ड शील्ड में खेलेंगे।

सीए ने अपने बयान में कहा, “ग्रीन छोटे समय के लिए रिहैब करेंगे और फिर उनकी प्रोगेस को शेफील्ड शील्ड के तीसरे राउंड में परखा जाएगा।

इस खिलाड़ी को मिली जगह

ग्रीन की जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन को टीम में चुना गया है। उन्होंने हाल ही में अपने आखिरी पांच घरेलू मैचों में से चार में शतक जमाए हैं। इनमें से दो शतक वनडे में आए हैं। ग्रीन भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले जोश इंग्लिस, एडम जैम्पा भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही शेयर किया चौंकाने वाला पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

बता दें कि किंग कोहली ने आखिरी बार भारत के लिए मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया दौरे के जरिए वापसी करने वाले हैं। वह टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके है। अब 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उन्हें खेलते हुए देखा जाना है।

Virat Kohli ने पर्थ टेस्ट से पहले चौंकाने वाला पोस्ट किया शेयर
दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli Cryptic Post) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि आप सच में तभी असफल होते हैं, जब आप हार मान लेते हैं।

उनका यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर चर्चा चरम पर हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मेंटर दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया है कि कोहली 2027 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने हाल के लंदन प्रवास के दौरान नियमित रूप से ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। लंदन में अपने लंबे ब्रेक के दौरान भी उन्होंने 2-3 सेशन हर हफ्ते क्रिकेट की प्रैक्टिस की। वह गंभीरता से इस लक्ष्य की तैयारी कर रहे हैं।

कोहली का वनडे करियर
अगर कोहली (Virat Kohli) के वनडे करियर पर नजर डालें तो वे भारत के दूसरे सबसे सफल रन-स्कोरर हैं। उन्होंने 302 मैचों की 290 पारियों में 14,181 रन बनाए हैं, औसत 57.88 और स्ट्राइक रेट 93+ के साथ। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है। साल 2025 में खेले गए 7 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 275 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 नाबाद रहा।

उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन मार्च 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आया था, जहाँ उन्होंने 5 मैचों में 218 रन बनाए , जहां पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की लाजवाब पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में भी कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। न्होंने 29 वनडे मैचों में 1,327 रन बनाए हैं, औसत 51.03 और स्ट्राइक रेट 89+ के साथ। इसमें 5 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 133 नाबाद रहा है।