ऑस्ट्रेलिया में कोहली का बड़ा कारनामा जानकर आप हो जायेगें हैरान… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 08 Dec 2018 09:56:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ऑस्ट्रेलिया में कोहली का बड़ा कारनामा जानकर आप हो जायेगें हैरान… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ऑस्ट्रेलिया में कोहली का बड़ा कारनामा, जानकर आप हो जायेगें हैरान… https://livehalchal.com/%e0%a4%91%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be/193652 Sat, 08 Dec 2018 09:56:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=193652 कमाल की बात यह है कि विराट ने 59.05 की औसत से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हजार रन पूरे किए. इस औसत से पिछले 50 साल में किसी विदेशी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में हजार रन पूरे नहीं किए थे. टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा नंबर-1 बल्लेबाज विराट कोहली अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियों में रहते हैं. ऑस्ट्रेलियाई …]]>

कमाल की बात यह है कि विराट ने 59.05 की औसत से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हजार रन पूरे किए. इस औसत से पिछले 50 साल में किसी विदेशी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में हजार रन पूरे नहीं किए थे.

टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा नंबर-1 बल्लेबाज विराट कोहली अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियों में रहते हैं. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 30 साल के कोहली ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देख हर क्रिकेटर तरसेगा.

एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन विराट ने 34 रनों की पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में अपने करियर के हजार रन पूरे किए. कोहली ऑस्ट्रेलिया में हजार रन पूरे करने वाले 28वें विदेशी बल्लेबाज हैं.

वैसे, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो कंगारुओं की धरती पर बेहतर औसत के साथ हजार रन पूरे करने वाले कोहली महज चौथे विदेशी बल्लेबाज हैं.

जानिए शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की किस नये नाम से होगी पहचान…

विराट एडिलेड टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 5 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. 18 पारियों में हजार रन पूरे कर उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर सचिन तेंदुलकर (1809), वीवीएस लक्ष्मण (1236), राहुल द्रविड़ (1143), वीरेंद्र सहवाग (1031 रन- 948 रन भारत के लिए + 83 रन आईसीसी World XI) के बाद हजार रन पूरे करने वाले कोहली (1029) पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं.

इतना ही नहीं, कोहली सबसे कम पारियों में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हजार रन पूरे करने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं.
एशियाई बल्लेबाज: ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे कम पारियों में 1000 रन
पारी 18- विराट कोहली

पारी 19- वीवीएस लक्ष्मण
पारी 22- सचिन तेंदुलकर
पारी 22- वीरेंद्र सहवाग
पारी 25- राहुल द्रविड़
पारी 26- जहीर अब्बास
पारी 28 – जावेद मियांदाद

]]>