ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 32 साल बाद होंगे एक दुसरे के आमने सामने – Live Halchal

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में खेला जा रहा 2020 का पहला टेस्ट……
साल 2019 में सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया ने 2020 में भी बेहतरीन शुरुआत की है. उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 283 रन बना लिए हैं. यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ( Australia) पहले दोनों टेस्ट मैच जीत चुका है. अब वह सीरीज में क्लीन स्वीप करने की ओर बढ़ रहा है. अगर वह तीसरा टेस्ट मैच जीत लेता है तो उसे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस सीरीज के पूरे अंक मिल जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (New Zealand vs Australia) के बीच साल 2020 का पहला टेस्ट शुक्रवार को सिडनी में शुरू हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. ओपनर डेविड वॉर्नर (45) और जो बर्न्स (18) ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी. बर्न्स आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे. ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका 95 के स्कोर पर लगा, जब वॉर्नर को वैगनर ने कॉलिन डि ग्रैंडहोम के हाथों कैच कराया.

डेविड वॉर्नर लंच ब्रेक के ठीक बाद आउट हुए. इसके बाद मार्नस लैबुशेन (Marnus Labuschagne) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की जोड़ी ने मोर्चा संभाला. इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को 251 के स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान लैबुशेन ने अपने करियर का चौथा शतक पूरा किया. उन्हें 100 के स्कोर तक पहुंचने के लिए 163 गेंदों का सामना करना पड़ा.

दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक बनाया. वे 63 रन बनाकर आउट हुए. स्मिथ मैच के पहले दिन आउट होने वाले तीसरे व आखिरी बल्लेबाज रहे. इससे पहले उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया. स्मिथ को खाता खोलने के लिए 39 गेंदों का सामना करना पड़ा. उन्हें खाता खोलने में 46 मिनट लग गए. यह उनके करियर की सबसे धीमी शुरुआत का रिकॉर्ड है. इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ 18वीं गेंद में खाता खोला था.

दिन का खेल खत्म होने के समय मार्नस लैबुशेन 210 गेंदों पर 130 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. मैथ्यू वेड 22 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. मार्नस लैबुशेन एक साल से गजब की फॉर्म में हैं. उन्होंने 2019 में 11 टेस्ट मैच में 64.94 की औसत से 1104 रन बनाए थे. अब 2020 का पहला टेस्ट शतक भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 32 साल बाद होंगे एक दुसरे के आमने सामने
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पड़ोसी हैं लेकिन क्रिकेट मैदान पर ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 32 साल बाद बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक दूसरे का सामना करेंगे. इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां शुरू होगा जिसमें न्यूजीलैंड श्रृंखला बराबर करने की कोशिश करेगा. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहला टेस्ट मैच 296 रन के बड़े अंतर से जीता था.

न्यूजीलैंड इससे पहले 26 दिसंबर यानि बाक्सिंग डे को मेलबर्न में आखिरी बार 1987 में खेला था. तब वर्तमान टीम के उसके केवल चार खिलाड़ियों नील वैगनर, रोस टेलर, बीजे वाटलिंग और कोलिन डि ग्रैंडहोम का ही जन्म हुआ था. तेज गेंदबाज टिम साउथी ने माना कि यह उसकी टीम के लिये विशेष क्षण है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के पहले दिन लगभग 75 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है.

साउथी ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के कई दिग्गज क्रिकेटरों को यह मौका नहीं मिला इसलिए यह खास है. हर कोई बाक्सिंग डे टेस्ट मैच देखते हुए बड़ा हुआ है.दर्शक और इतिहास इसके साथ हैं और न्यूजीलैंड को 30 साल से भी अधिक समय से इसमें खेलने का मौका नहीं मिला है, यह थोड़ा अलग है. ’’

न्यूजीलैंड ने मैच के लिये अपनी टीम में दो बदलाव किये हैं. तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है जबकि जीत रावल की जगह शीर्ष क्रम में टॉम ब्लंडेल को रखा गया है. बोल्ट पर्थ में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे. टाम लैथम के साथ ब्लंडेल पारी का आगाज करेंगे. ब्लंडेल ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने अपना आखिरी मैच दिसंबर 2017 में खेला था और उसमें भी वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे थे. ब्लंडेल अमूमन मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिये उतरते थे.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा उनकी टीम पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. एमसीजी का विकेट पिछले दो ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट मैच के दौरान सपाट बना रहा और उसमें 20 विकेट लेना चुनौती बन रही हालांकि एक महीने पहले यहां खतरनाक पिच के कारण शैफील्ड शील्ड मैच रद्द करना पड़ा था.

इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पेन ने कहा कि फैसला आखिरी क्षणों में पिच को देखने के बाद ही किया जाएगा. लेकिन परिस्थितियों के अनुसार संभावना पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की है और ऐसे में क्वीन्सलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नेसेर को पदार्पण का मौका मिल सकता है.

पेन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘टीम के बारे में कल पता चलेगा. विकेट कैसा होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन हम दोनों परिस्थितियों (पांच गेंदबाजों के साथ खेलने या नहीं खेलने) के लिये तैयार हैं. हमने दिमाग में दो अलग टीमों का खाका तैयार कर रखा है. हम अंतिम फैसला कल करेंगे. ’’

ऑस्ट्रेलिया अमूमन चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेलता रहा है जिनमें तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर शामिल होता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार इससे पहले वह 2013 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा था. अगर वह पांच गेंदबाजों के साथ उतरता है तो मिशेल स्टार्क, पैट कमिन्स, नाथन लियोन के साथ नेसेर को रखा जा सकता है जबकि चोटिल जोश हेजलवुड की जगह जेम्स पैटिनसन लेंगे. ऐसे में ट्रेविस हेड को बाहर बैठना पड़ सकता है.

क्या है बॉक्सिंग डे टेस्ट

बॉक्सिंग डे टेस्ट हर साल 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जरूर खेला जाता है. पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1950 में खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 25 रन से जीता था. वर्ष 1953 और 1967 के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं खेला गया. 1974-75 से आधुनिक बॉक्सिंग डे टेस्ट परंपरा की शुरुआत हुई. वर्ष 1980 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट का अधिकार हासिल कर लिया