ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी मुख्य कोच जस्टिन लैंगर से नाखुश ड्रेसिंग रूम का माहौल भी ठीक नहीं : मीडिया रिपोर्ट्स – Live Halchal

ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी मुख्य कोच जस्टिन लैंगर से नाखुश ड्रेसिंग रूम का माहौल भी ठीक नहीं : मीडिया रिपोर्ट्स
भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार के बाद से ही कोच जस्टिन लैंगर और ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सवाल उठ रहे हैं. अब वहां के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के खिलाड़ी मुख्य कोच जस्टिन लैंगर से नाखुश हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी ठीक नहीं है. भारत ने अपने स्टार खिलाड़ियों ने बिना भी ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया. ड्रेसिंग रूम के माहौल पर हालांकि कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ खिलाड़ी जस्टिन लैंगर की कोचिंग के तरीके से खुश नहीं है, क्योंकि वह छोटी-छोटी चीजों पर बेवजह दबाव बनाते हैं और उनका मूड बार-बार बदलता रहता है. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि लैंगर तीनों प्रारूपों में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल नहीं पा रहे. रिपोर्ट में कहा गया,‘ड्रेसिंग रूम के सूत्रों ने कहा कि इतने महीनों से बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों को लैंगर की कोचिंग शैली पसंद नहीं आ रही.’

रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स जस्टिन लैंगर के छोटी-छोटी चीजें पकड़ने के स्वभाव और मूड में पल-पल बदलाव से तंग आ चुके हैं.’ रिपोर्ट में कहा गया,‘कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि लैंगर जरूरत से ज्यादा मीनमेख निकालते हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में लंच ब्रेक पर गेंदबाजों को आंकड़े और निर्देश थमा दिए कि कहां गेंदबाजी करनी है.’

लैंगर ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके और खिलाड़ियों के रिश्तों में खटास आ चुकी है. उन्होंने कहा ,‘यह गलत है. कोचिंग कोई लोकप्रियता की प्रतिस्पर्धा नहीं है. खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि कोई हर समय उन्हें हंसाता रहे तो यह संभव नहीं है.’

लैंगर ने कहा ,‘मैं तो गेंदबाजों से कभी आंकड़ों के बारे में बात भी नहीं करता. मैं गेंदबाजों की बैठकों में भी नहीं जाता. वह गेंदबाजी कोच का काम है.’ उन्होंने कहा ,‘मैं यह सब भी नहीं करता. इस तरह की बात भी गेंदबाजों से नहीं करता. अब पिछले कुछ महीने के अनुभव से लगता है कि इस पर ध्यान देना चाहिए.’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों को सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड बेहतर लगते हैं.