ऑपरेशन रंगबाज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 03 Nov 2020 12:03:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ऑपरेशन रंगबाज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मनचलों के खिलाफ सख्ती : पुलिस ने ऑपरेशन रंगबाज के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया : लखनऊ https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2/390435 Tue, 03 Nov 2020 12:03:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=390435 लखनऊ में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वालों, इरादतन तंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. ऐसे मनचलों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है. लखनऊ में आईजी के निर्देश के बाद ऑपरेशन रंगबाज चलाया गया.  लखनऊ की ग्रामीण पुलिस थाना निगोहा में ऑपरेशन रंगबाज के तहत एक ऐसे व्यक्ति को …]]>

लखनऊ में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वालों, इरादतन तंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. ऐसे मनचलों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है. लखनऊ में आईजी के निर्देश के बाद ऑपरेशन रंगबाज चलाया गया. 

लखनऊ की ग्रामीण पुलिस थाना निगोहा में ऑपरेशन रंगबाज के तहत एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो महिलाओं पर फब्तियां कसता था और अश्लील गाना गाता था. पुलिस को इस शख्स के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी. इसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि यूपी सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत लखनऊ जोन में छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले आरोपियों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है. 
  
आरोपी जसकरन ग्राम कासिमपुर थाना निगोहा का रहने वाला है. पुलिस को कई दिनों से मिराखनगर बजारा के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील हरकतों की शिकायत मिल रही थी.

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को बजारा के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत कार्रवाई की जा रही है. 

]]>