ऑपरेशन मुस्कान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 29 Dec 2025 11:01:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ऑपरेशन मुस्कान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 106 लोगों को मिला मोबाइल https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4/651685 Mon, 29 Dec 2025 11:01:37 +0000 https://livehalchal.com/?p=651685 एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हालिया कार्रवाई में नवादा थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी मोबाइल अलग-अलग मामलों में गुम या चोरी हुए थे, जिनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी। भोजपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर …]]>

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हालिया कार्रवाई में नवादा थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी मोबाइल अलग-अलग मामलों में गुम या चोरी हुए थे, जिनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी।

भोजपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। भोजपुर एसपी के नेतृत्व में कुल 106 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है। इससे पहले भी इस अभियान के तहत 400 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किया जा चुका है।

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हालिया कार्रवाई में नवादा थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी मोबाइल अलग-अलग मामलों में गुम या चोरी हुए थे, जिनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी। तकनीकी साक्ष्य और पुलिस की सतत कार्रवाई के आधार पर इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है।

भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष से पहले मोबाइल बरामद कर लोगों को राहत दी गई है। इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

इधर, फूलाडी गांव की महिला पुष्पा देवी ने बताया कि आठ महीने के बाद मोबाइल मिला है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें सांप ने कांट लिया था, तो वो जमीन पर गिर गईं थीं, उसी दौरान पुष्पा देवी का मोबाइल चोरी हो गया, अब आठ महीने बाद बरामद हुआ है। जिसके बाद पुष्पा देवी काफी खुश है।

]]>