ऑनलाइन गेम – Live Halchal

भारत में ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध
देश के 45 करोड़ से अधिक लोगों को ऑनलाइन गेमिंग के चंगुल से आजाद कराने के लिए लोकसभा ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 को पारित कर दिया है।

बुधवार दोपहर पेश इस बिल को बिना किसी बहस के पारित कर दिया गया, क्योंकि विपक्षी सदस्यों ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग करते हुए नारे लगाए।

बिन के कानून बनने पर ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लग जाएगा

बिल के कानून बनने पर पैसे से जुड़ी सभी ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लग जाएगा। इस कानून के अमल में आने पर लोग गूगल प्ले स्टोर से पैसे से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग एप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

ई-स्पो‌र्ट्स और सोशल गेमिंग को सरकार प्रोत्साहित करेगी

ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में पड़े लोग सालाना 20 हजार करोड़ का नुकसान उठाते हैं, जिस वजह से उनका घर तबाह हो रहा है, वे आत्महत्या कर रहे हैं और उनका बैंक अकाउंट खाली हो रहा है। बिना पैसे के खेले जाने वाले ई-स्पो‌र्ट्स और सोशल गेमिंग को सरकार प्रोत्साहित करेगी।

इसके लिए सरकार प्राधिकरण का गठन करेगी और योजना भी लाएगी। लोगों की हजारों शिकायतें मिलने और विभिन्न राज्यों के अनुरोध पर केंद्र सरकार यह कानून ला रही है, लेकिन इस पर अमल की जिम्मेदारी पूरी तरह से राज्यों पर होगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स व आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य समाज को बर्बाद होने से बचाना और आत्महत्याओं को रोकना है, न कि राजस्व की चिंता करना। इस प्रकार के ऑनलाइनगेम ड्रग्स के नशे की तरह हैं। ऑनलाइन मनी गेमिंग एक गंभीर सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है, जिसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि ऑनलाइनगेमिंग के दो तिहाई हिस्से में ई-स्पो‌र्ट्स और सोशल गेमिंग शामिल हैं। इन्हें सरकार प्रोत्साहित करेगी, क्योंकि इस प्रकार की गेमिंग से दिमाग का विकास होता है और बच्चों में नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। इनको कानूनी मान्यता मिलेगी और इन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।

खुदरा निवेशकों से भी ज्यादा हैं क्रिकेट से जुड़ा गेम खेलने वाले सरकार का कहना है कि ऑनलाइनगेमिंग कंपनियों को पिछले कई वर्षों से गेमिंग के जरिये होने वाली सट्टेबाजी को रोकने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन, इस दिशा में उनकी तरफ से कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया। क्रिकेट से जुड़े कुछ ऑनलाइनगेम को 20 करोड़ लोग खेलते हैं, जबकि देश में शेयर बाजार से जुड़े खुदरा निवेशकों की संख्या भी अभी इतनी नहीं हुई है। ये सभी खिलाड़ी गेमिंग एप के जरिये बाजी लगाने का काम करते हैं।

सरकार ने कहा, राजस्व के नुकसान की चिंता नहीं

सरकार ने वर्ष 2023 में पैसे से जुड़ी ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत का जीएसटी लगाया था। कहा जा रहा है कि गेमिंग पर रोक से सरकार को मिलने वाले करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन सरकार कह रही है कि इसकी हमें चिंता नहीं है और इनकी जगह हम ई-स्पो‌र्ट्स व सोशल गेमिंग को लाएंगे। इससे भी नौकरियां निकलेंगी। देश में ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार वर्तमान में 3.8 अरब डॉलर का है।

गेम खेलने वालों को नहीं, खिलवाने वालों को होगी सजा

पैसे से जुड़े ऑनलाइन गेम खेलने वालों को सजा नहीं होगी। जो लोग इस प्रकार का गेमिंग एप संचालित करेंगे, उनके लिए एक करोड़ तक का जुर्माना और तीन साल की कैद का प्रविधान किया गया है।
इस प्रकार के गेमिंग एप का विज्ञापन करने वाले स्टार को दो साल की सजा और 50 लाख रुपये का जुर्माना होगा।
मनी गेमिंग के विज्ञापनों पर प्रतिबंध और बैंकों व वित्तीय संस्थानों के लिए धन हस्तांतरित करने से रोकने का नियम बनाया गया है।
पैसे से जुड़े गेम में वित्तीय लेनदेन की सुविधा देने वालों को एक करोड़ के जुर्माने के साथ तीन साल की कैद का प्रविधान किया गया है।
बार-बार अपराध करने पर तीन-पांच साल की कैद और दो करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रविधान है।
प्रमुख धाराओं के अंतर्गत अपराधों को संज्ञेय और गैर-जमानती बनाया गया है।
सभी ऑनलाइनसट्टेबाजी और जुआ को गैरकानूनी बनाया गया है। इनमें ऑनलाइनफैंटेसी गेमिंग से लेकर ऑनलाइनजुआ (जैसे पोकर, रम्मी और अन्य कार्ड गेम) तथा ऑनलाइनलाटरी शामिल हैं।
नए कानून के लागू होने तक गेमिंग की वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी।

ऑनलाइन गेम के दौरान फाइटर जेट की खुफिया जानकारी लीक
यूरोफाइटर टाइफून एक ट्विन-इंजन, सुपरसोनिक, मल्टी-रोल फाइटर जेट है। इसका मुख्यालय जर्मनी में है और इसे यूके, जर्मनी, इटली और स्पेन और उनकी प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों एयरबस, बीएई सिस्टम्स और लियोनार्डो ने मिलकर बनाया है।

गेमिंग में खूब प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, लेकिन कभी कभी ये प्रतिस्पर्धा ही परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऑनलाइन गेम के दौरान जब एक गेमर ने सेना की खुफिया जानकारी लीक कर दी। गुस्से में की गई, यह हरकत गेमर को भारी पड़ गई और अब इसकी जांच शुरू हो गई है। सेना ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है कि ये खुफिया दस्तावेज लीक कैसे हुए?

क्या है मामला
दरअसल लोकप्रिय ऑनलाइन गमे वॉर थंडर खेलते समय खिलाड़ी यूरोपीय लड़ाकू जेट यूरोफाइटर टाइफून की क्षमताओं पर चर्चा कर रहे थे। चर्चा यूरोफाइटर टाइफून के रडार सिस्टम की स्कैनिंग क्षमताओं पर बात हो रही थी। ये चर्चा बहस में बदल गई। इस बहस के दौरान ही एक खिलाड़ी इतना जोश और गुस्से में आ गया कि उसने अपनी बात को सही साबित करने के लिए लड़ाकू विमान से जुड़े खुफिया सैन्य दस्तावेज को ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। सैन्य दस्तावेज पोस्ट करने से शायद उस खिलाड़ी की बात सही साबित हो गई, लेकिन वह अपने इस कदम से बड़ी परेशानी में फंस गया।

जैसे ही इटली के रक्षा मंत्रालय को इस लीक की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। तुरंत खुफिया दस्तावेजों को गेमिंग प्लेटफॉर्म से हटवाया गया। लीक की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दस्तावेज लीक करने वाला गेमर कोई सैन्यकर्मी है या कोई अधिकारी है, जिसके पास खुफिया जानकारी उपलब्ध है। लीक के बाद खिलाड़ी के प्रोफाइल को तत्काल प्रभाव से गेम से निलंबित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दस्तावेज लीक करने के दौरान गेम के सिस्टम ने खिलाड़ी को चेतावनी भी दी थी, लेकिन खिलाड़ी ने उस अलर्ट को अनदेखा किया।

बेहद आधुनिक माना जाता है यूरोफाइटर टाइफून
यूरोफाइटर टाइफून एक ट्विन-इंजन, सुपरसोनिक, मल्टी-रोल फाइटर जेट है। इसका मुख्यालय जर्मनी में है और इसे यूके, जर्मनी, इटली और स्पेन और उनकी प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों एयरबस, बीएई सिस्टम्स और लियोनार्डो ने मिलकर बनाया है। इतालवी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सैन्य खुफिया दस्तावेजों के खुलासे को हम बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। घटना की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसका प्रावधान किया जाएगा।

वॉर थंडर
वॉर थंडर एक ऑनलाइन, फ्री-टू-प्ले, रियल-टाइम, मल्टी-प्लेयर कॉम्बैट और रणनीतिक गेम है। इस गेम में वास्तविक सैन्य प्लेटफ़ॉर्म और वाहनों के एनिमेटेड संस्करणों का उपयोग करता है। इसे 2013 में गैजिन एंटरटेनमेंट द्वारा विकसित किया गया था। इसका मुख्यालय बुडापेस्ट, हंगरी में है। कंपनी की स्थापना 2002 में एंटोन और किरिल युडिंटसेव द्वारा रूस में की गई थी। कंपनी 2015 में बुडापेस्ट चली गई। बीते वर्षों में यह गेम बहुत विकसित हुआ है। यह गेम Microsoft Windows, macOS, Linux, PlayStation 4 और इसके बाद के संस्करण, Xbox One और इसके बाद के संस्करण, Xbox Series X/S, Oculus और Vive प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।

पति-पत्नी में दरार ऑनलाइन गेम की लत से , पहुंच गई बात तलाक तक…
ऑनलाइन पर अनजान युवकों के साथ मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत ने एक कारोबारी दंपती के रिश्तों में दरार पैदा कर दी है। अब ऑनलाइन मोबाइल गेम की लत ने दंपती को तलाक की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। दंपती के बीच आपस का रिश्ता कई वर्षों से कमजोर है। इस बर अब कारोबारी पति पर उसकी पत्नी ने चरित्र पर शक करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी की शिकायत पर महिला कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्पीड़न की शिकार महिला अपने पति व तीन बच्चों के साथ सेक्टर-50 में रहती है। पति कारोबारी हैं, जबकि वह घर घरेलू महिला है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि बच्चे पढ़ते हैं और वह घर में अकेली पड़ जाती है, इसलिए पिछले कुछ महीनों से वह मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलती है। यह गेम ऑनलाइन मौजूद कुछ अनजान लोगों के साथ खेला जाता है। एक माह पहले गेम खेलने के दौरान कुछ अनजान युवकों ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे। इसका उन्होंने विरोध भी किया। यह मैसेज उनके पति ने देख लिए। तभी से वह उन्हें मारते पीटते हैं, जबकि वह उन युवकों को ब्लॉक तक कर चुकी है।

मोबाइल छीन लेने से नहीं खेल पा रही गेम

शक के चलते कारोबारी पति ने पत्नी का मोबाइल फोन तक छीन लिया है। पिछले एक माह से मोबाइल फोन नहीं होने के कारण वह गेम नहीं खेल पा रही है। समय व्यतीत करने के लिये वह मोबाइल फोन गेम खेलती थी। इससे उनका मन हल्का हो जाता था, लेकिन पति को यह भी बर्दाश्त नहीं हुआ। अब कारोबारी पति अपनी पत्नी फंसाने के लिए उन युवकों के साथ ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं। वह उनसे गंदी बातें कर उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि वह उससे अलग हो सके।

महिला को अपने नाम बैंक खाता नहीं होने का मलाल

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके नाम से कोई भी बैंक खाता नहीं है। पढ़ाई के दौरान ही उनके नाम से एक बैंक खाता खोला गया था। उस खाते का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। हालांकि, वह उस खाते को संचालित कर सकती है। खाता नहीं होने की वजह से वह आर्थिक रूप से असुरक्षित है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने नाम पति से एक बैंक खाता खुलवाना चाहती है, ताकि वह कुछ धन जुटा सके।

पति पर परिवार के प्रति जिम्मेदार नहीं होने का आरोप

करीब 43 वर्षीय महिला ने बताया है कि उसकी शादी के 16 साल हो चुके हैं और तभी से वह शारीरिक उत्पीड़न की शिकार होती रही हैं। पति को कई बार समझा चुकी हैं कि वे इस तरह घर में लड़ाई नहीं करें। इसके चलते बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। मोबाइल गेम खेल कर उनका समय व्यतीत हो जाता था। अब गेम खेलने पर एक महीने से उन्हें मारा पीटा जा रहा है।

अपनी व बच्चों को असुरक्षित होने का दावा

महिला ने खुद को व अपने बच्चों को असुरक्षित होने का दावा किया है। उसका कहना है कि एक माह पहले उनकी बेटी के साथ एक नौकर ने शारीरिक शोषण करने की कोशिश की थी। इस बात की शिकायत उन्होंने पति से की थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उसे डांटा तक नहीं। तब उन्होंने उस नौकर को काम से निकाल दिया। उनके घर में और भी नौकर हैं, जिनसे वे असुरक्षित हैं।

वहीं, रश्मि सिंह (प्रभारी इंस्पेक्टर, महिला थाना) के मुताबिक, महिला ने पति के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी। आयोग के निर्देश पर यह मुकदमा कायम हुआ है। यह एक पारिवारिक विवाद है। लिहाजा दंपती के बीच सुलह के लिए काउंसलिंग की मदद ली जा रही है।