ऑटो रिक्शा – Live Halchal

ऑटो रिक्शा समझकर धोखा खा गए लोग, जब पास से देखा तो चकरा गया सिर
सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ के नए-नए वीडियो वायरल होते हैं। हाल में ऐसे ही एक जुगाड़ ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। शख्स ने अपने ई-रिक्शा (टिर्री) को मॉडिफाइड कर ऐसा रूप दे दिया, जिसे देख लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है।

Jugaad Viral Video: ई-रिक्शा एक तीन पहिया वाहन है जो पारंपरिक ईंधन (पेट्रोल/डीजल) के बजाय रिचार्जेबल बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर से चलता है। इसे ‘टोटो’ या बैटरी ऑटो रिक्शा के साथ-साथ टिर्री भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कुछ लोग ऐसा जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है।

हमारे देश के हर मोहल्ले या गली में आपको कुछ ऐसे लोग मिल ही जाएंगे, जिनका दिमाग जुगाड़ लगाने में काफी तेजी से चलता है। इनमे से कुछ फनी वीडियो तो पोस्ट होते ही गोली की स्पीड से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो सामने आया है, जिसमें शख्स ने अपने ई-रिक्शा (टिर्री) को मॉडिफाइड कर ऐसा रूप दे दिया, जिसे देख लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जब अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी उसकी नजर पास चल रहे एक थ्री-व्हीलर पर पड़ी। दूर से देखने पर और पीछे का हुलिया देखकर यह बिल्कुल एक सामान्य सीएनजी ऑटो लग रहा था। जब शख्स ने गाड़ी करीब की और ध्यान से देखा, तो पता चला कि यह ‘टिर्री’ यानी ई-रिक्शा है। ई-रिक्शा वाले ने गजब की क्रिएटिविटी दिखाते हुए अपने साधारण से ई-रिक्शा को मॉडिफाई करके ‘ऑटो’ का लुक दे दिया था। यह मॉडिफिकेशन इतनी सफाई से किया गया था कि कोई भी पहली नजर में धोखा खा जाए।

ई-रिक्शा से ऑटो बने जुगाड़ के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @fatbikervaibhav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है- ऑटो नहीं, टिर्री है।

जुगाड़ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा- देसी इंजीनियर। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा- ट्रैफिक में जगह बनाने का स्मार्ट तरीका।

बिहार में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ऑटो रिक्शा
बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग समेत चार लोगों की मौत (Four People Died) हो गई।

खड़ी ट्रॉली से टकराया ऑटो रिक्शा
बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने शनिवार को बताया कि बाल्मीकि नगर थाना के भेड़ीहारी वर्मा टोला निवासी राकेश कुशवाहा (55) अपनी दादी जानकी देवी का लौकरिया थाना क्षेत्र के हर्नाटांड़ बाजार से इलाज कराकर अपनी बहू प्रियंका देवी (32) वर्ष एवं पोता दिव्यांशु (08) के साथ ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि घर के काफी नजदीक पहुंचने के पहले बगहा बाल्मीकि नगर मुख्य सड़क पर भेड़ीहारी के निकट पहले से खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में ऑटो रिक्शा चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार सभी लोग घायल हो गए।

परिजनों में मचा कोहराम
वहीं, इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए बाल्मीकि नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राकेश कुशवाहा, उनकी बहू प्रियंका देवी, पोता दिव्यांशु वर्ष एवं ऑटो रिक्शा चालक अमीन महतो (45) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जानकी देवी को बेहतर इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।