ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 14 Dec 2019 05:08:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हैदराबाद में एक फिर वारदात को दिया अंजाम ऑटो ड्राइवर ने किया बलात्कार और फिर… https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be/294913 Sat, 14 Dec 2019 05:08:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=294913 तेलंगाना के हैदराबाद में रेप का एक और मामला सामने आया है. यहां चंद्रयांगुत्ता थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय लड़की से एक ऑटो ड्राइवर ने कथित रूप से रेप किया. पीड़ित अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ रास्ता भूल गई थी, तो आरोपी ऑटो ड्राइवर ने उन्हें मदद की पेशकश की. इसके बाद 8 दिसंबर …]]>

तेलंगाना के हैदराबाद में रेप का एक और मामला सामने आया है. यहां चंद्रयांगुत्ता थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय लड़की से एक ऑटो ड्राइवर ने कथित रूप से रेप किया. पीड़ित अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ रास्ता भूल गई थी, तो आरोपी ऑटो ड्राइवर ने उन्हें मदद की पेशकश की. इसके बाद 8 दिसंबर की रात लड़की का ऑटो ड्राइवर ने यौन उत्पीड़न किया.

ऑटो ड्राइवर ने शहर के नामपल्ली इलाके में एक लॉज में लड़की के साथ रेप किया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इससे पहले हैदराबाद में डॉक्टर दिशा के साथ गैंगरेप करने और हत्या करने का मामला सामने आया था. इसको लेकर देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था.

इसके बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद मामले की जांच के दौरान पुलिस क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी और एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. पुलिस का दावा है कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने हथियार छीना था और पत्थरों से हमला किया था. इसके बाद क्रॉस फायरिंग में चारों आरोपियों को ढेर कर दिया गया.

इसके बाद तेलंगाना पुलिस के इस एनकाउंटर पर सवाल उठे और मामले में सुप्रीम कोर्ट व तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिकाएं लगाई गईं. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एनकाउंटर की जांच के लिए आयोग गठित करने का आदेश दिया. यह आयोग सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति वीएस सिरपुरकर के नेतृत्व में गठित करने का आदेश दिया गया है. इस जांच आयोग में बॉम्बे हाईकोर्ट की पूर्व न्यायमूर्ति रेखा सोनदुर बालदोता और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर डीआर कर्तिकेयन को शामिल किया गया है.

]]>