ऑटो कंपनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 02 Mar 2017 07:36:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ऑटो कंपनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तर प्रदेश में नोटबंदी के बाद भी ऑटो कंपनियों की बिक्री नही हुई प्रभावित https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80/41483 Thu, 02 Mar 2017 07:36:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=41483 उत्तर प्रदेश की ऑटो कंपनी के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि नोटबंदी की वजह से हुई परेशानी के बाद दिसंबर क्वॉर्टर में देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला यह राज्य मोटरसाइकल और ट्रैक्टर्स की सेल्स वृध्दि के लिहाज से काफी अहम रहा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले बाइक की …]]>

उत्तर प्रदेश की ऑटो कंपनी के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि नोटबंदी की वजह से हुई परेशानी के बाद दिसंबर क्वॉर्टर में देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला यह राज्य मोटरसाइकल और ट्रैक्टर्स की सेल्स वृध्दि के लिहाज से काफी अहम रहा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले बाइक की सेल्स वॉल्यूम में 19 फीसदी बढ़ोतरी हुई हैं, जबकि इस बीच राष्ट्रीय स्तर इन आंकड़ो में 5 फीसदी की गिरावट रही। और राज्य में ट्रैक्टर की सेल्स में 13 फीसदी वृध्दि हुई, जबकि पूरे देश आंकड़ा सिर्फ 13 फीसदी ही रहा था।

4जी स्पीड भी होगी बेअसर, इजरायल के साथ मिलकर अंबानी यूजर्स को देंगे ये बेहतरीन सौगात

उत्तर प्रदेश में नोटबंदी के बाद भी ऑटो कंपनियों की बिक्री नही हुई प्रभावितकिसानों के पास कैश की अच्छी स्थिति और मजबूत फेस्टिव सीजन को इसकी वजह माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इस तरह के खर्चों में बढ़ोतरी में खेती से होने वाली इनकम का अहम रोल होता है। राज्य के जीडीपी में खेती की हिस्सेदारी एक चौथाई है, जो इस बाबत राष्ट्रीय आंकड़े का तकरीबन डबल यानी 17 फीसदी है। भारत कृषक समाज के चेयरमैन अजय वीर जाखड़ ने बताया, ‘किसानों की इनकम को खरीफ की पिछली फसल और अनुकूल मॉनसून से सहारा मिला। मौसम की हालत बेहतर होने और पानी की उपलब्धता से अगली फसल के लिए बेहतर उपज की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।’ 

बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, देने होंगे 86 रुपए ज्यादा

मौजूदा फाइनैंशल इयर के चौथे क्वॉर्टर में ग्रामीण क्षेत्रों में इनकम की स्थिति अच्छी रही। इसकी कई वजहें रहीं। मसलन गेहूं और चावल जैसी अहम फसलों के मिनिमम सपॉर्ट प्राइस में मामूली बढ़ोतरी और शुगर कंपनियों द्वारा गन्ने की बकाया राशि के भुगतान को हरी झंडी। मौजूद सीजन में राज्य परामर्श कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की सीमित बढ़ोतरी से शुगर कंपनियां किसानों की बकाया राशि का भुगतान करने के आगे आईं। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट यादविंद्र सिंह गुलेरिया का कहना है कि, तीसरे क्वॉर्टर में कई त्योहार और शादियों का सीजन होने से यूपी में सेल्स बिक्री में हुई बढ़ोत्तरी हो रही हैं।

]]>