ऑटोमोबाइल बिक्री – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 06 Nov 2023 10:35:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ऑटोमोबाइल बिक्री – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अक्तूबर में ऑटोमोबाइल बिक्री में 12 फीसदी बढ़ोतरी हुई https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%bf/523454 Mon, 06 Nov 2023 10:26:43 +0000 https://livehalchal.com/?p=523454 देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं। कितनी …]]>

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से अक्तूबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में मंथ ऑन मंथ बेसिस पर करीब 12 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर महीने में कुल 2117596 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 2295099 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 353990 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अक्तूबर 2022 के दौरान यह संख्या 358884 थी। वहीं सितंबर महीने में यह संख्या 332248 यूनिट्स थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अक्तूबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1507756 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 104711 यूनिट्स का रहा। अक्तूबर में 62440 यूनिट्स ट्रैक्टर और 88699 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।

कैसी रही बिक्री
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में मंथली बेसिस पर करीब 6.54 फीसदी की ग्रोथ रही। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 1.36 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री में मंथली बेसिस पर करीब 15 फीसदी की बढ़त रही, जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पिछले साल के मुकाबले बीते महीने में 12 फीसदी से ज्यादा की नेगेटिव ग्रोथ देखने को मिली। तिपहिया वाहनों की बिक्री में 45 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई, जबकि कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

]]>