ऐसे बनाएं बिना ओवन के घर पर बाजार जैसा Cheesy Pizza – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 17 May 2021 11:36:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ऐसे बनाएं बिना ओवन के घर पर बाजार जैसा Cheesy Pizza – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ऐसे बनाएं बिना ओवन के घर पर बाजार जैसा Cheesy Pizza https://livehalchal.com/%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%93%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/439656 Mon, 17 May 2021 11:36:52 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=439656 कोरोना के चलते बाजार से पिज्जा मंगवाने से डर रहे हैं तो घर पर इस रेसिपी के साथ ट्राई करें तवा पिज्जा। आमतौर पर पिज्जा बनाने के लिए ओवन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन घर पर अगर ओवन न हो तो आप पिज्जा तवे पर भी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं …]]>

कोरोना के चलते बाजार से पिज्जा मंगवाने से डर रहे हैं तो घर पर इस रेसिपी के साथ ट्राई करें तवा पिज्जा। आमतौर पर पिज्जा बनाने के लिए ओवन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन घर पर अगर ओवन न हो तो आप पिज्जा तवे पर भी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

तवे पर बाजार जैसा पिज्जा बनाने के लिए सामग्री-
-मैदा- 02 कप
-शिमला मिर्च- 01
-बेबी कार्न- 03
-पिज्जा सॉस- 1/2
-मोज़रेला चीज़- 1/2 कप
-इटेलियन मिक्स हर्ब्स- 1/2 छोटा चम्मच
-ओलिव/रिफाइंड ऑयल- 02 बड़े चम्मच
-शक्कर- छोटा चम्मच
-यीस्ट- छोटा चम्मच
-नमक- स्वादानुसार

पिज्जा बेस बनाने की विधि
पिज्जा बेस बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को छानकर उसमें यीस्ट, ओलिव ऑयल, शक्कर और नमक मिलाने के बाद गुनगुने पानी से पिज्जा बेस बनाने के लिए आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें।

गुंथे हुए आटे को बर्तन में रखकर गर्म स्थान पर दो घंटे के लिए ढककर रख दें। आटे की ऊपरी सतह पर हल्का सा तेल लगा दें, जिससे उसपर पपड़ी न बनें। आटा लें और उसकी लगभग आधा सेमी मोटी पूरी बेल लें। अब गैस पर नॉन स्टिक पैन रखकर उसपर हल्का सा तेल लगाकर पूरी को रखकर उसे धीमी आंच पर दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेक लें। पिज्जा बेस तैयार है।

तवा पिज्जा बनाने की विधि-
तवा पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर उसे लंबाई में छोटे-छोटे पीस में काट लें। ध्यान रखें उसके बीज हटा दें। कार्न के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। गैस पर तवा गर्म करें और उसपर सब्जियों को रख कर चलाते हुए भून लें, जिससे वे नरम हो जाएं। अब इसके ऊपर सबसे पहले पिज्जा सॉस की पतली लेयर लगाएं। उसके बाद शिमला मिर्च और बेबी कार्न को थोडा दूर-दूर करके एक पर्त लगा दें। उसके ऊपर सब्जियों की एक पर्त बिछाएं और ऊपर से मोजेरिला चीज डाल दें।

पिज्जा को किसी बर्तन से ढक दें और लगभग पांच-सात मिनट तक उसे पकने दें। थोड़ी-थोड़ी देर पर पिज्जा को खोलकर चेक करते रहें। जब चीज पूरी तरह से मेल्ट हो जाए और पिज्जा बेस नीचे से ब्राउन हो जाए, गैस बंद कर दें। तवा पिज्जा तैयार है। पिज्जा के ऊपर इटेलियन मिक्स हर्ब्स डालकर उसे चार टुकड़ों में काटकर गर्मा-गरम सर्व करें।

]]>