ऐसी है इस विलेन की पर्सनल लाइफ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 27 Mar 2018 06:39:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ऐसी है इस विलेन की पर्सनल लाइफ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 12 साल छोटी डांसर से शादी और पहली पत्नी से तलाक, ऐसी है इस विलेन की पर्सनल लाइफ https://livehalchal.com/12-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/129074 Tue, 27 Mar 2018 06:39:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=129074 साउथ के बड़े एक्टर प्रकाश राज अब किसी पहचान के मोहताज नहीं। अपनी दमदार अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में भी खास मुकाम बनाई। बीते दिनों बीजेपी के खिलाफ अपने बेबाक बयानों से वे मीडिया की सुर्खियां में भी बने रहें। 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में जन्म लेने वाले प्रकाश …]]>

साउथ के बड़े एक्टर प्रकाश राज अब किसी पहचान के मोहताज नहीं। अपनी दमदार अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में भी खास मुकाम बनाई। बीते दिनों बीजेपी के खिलाफ अपने बेबाक बयानों से वे मीडिया की सुर्खियां में भी बने रहें। 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में जन्म लेने वाले प्रकाश राज का आज जन्मदिन है। 12 साल छोटी डांसर से शादी और पहली पत्नी से तलाक, ऐसी है इस विलेन की पर्सनल लाइफ

प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। दूरदर्शन के धारावाहिक “बिसिलु कुदुरे” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले प्रकाश राज ने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर अपना नाम बदला था। साल 1994 में उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया। महज 300 रुपए से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले प्रकाश शुरुआती दिनों से ही नाटकों में भाग लेते आए हैं।

तकरीबन 2 हजार से ज्यादा नाटक, कई तेलुगू, कन्नड़, तमिल फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले इस एक्टर को सलमान खान की एक फिल्म से बॉलीवुड में असल पहचान मिली। ‘वॉन्टेड’ में ‘गनी भाई’ के किरदार से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। इसके बाद ‘सिंघम’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘हीरोपंती’ आदि प्रकाश राज की बेहतरीन फिल्में है।

एक्टर होने के साथ-साथ प्रकाश राज ने कई फिल्में भी बनाई हैं। 29 साल के करियर में प्रकाश को 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें उनके बर्ताव की वजह से 6 बार बैन कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर को बैन किया।

प्रकाश फिल्मी करियर में जितने सफल रहे निजी जिंदगी में उतने ही विवादों में भी घिरे रहें। 1994 में एक्ट्रेस ललित कुमारी से पहली शादी की। जिनसे दो बेटी और एक बेटा भी है। मगर कुछ कारणों से 2009 में तलाक हो गया। फिर जानी-मानी कोरियोग्राफर और डांसर पोनी वर्मा से उन्होंने शादी की। पोनी प्रकाश राज से उम्र में 12 साल छोटी हैं।

पोनी ने ‘टागर जिंदा है’ फिल्म में सलमान खान को अपनी उंगलियों पर नचाया। यानी वो इस फिल्म की कोरियोग्राफर थीं। पोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। 2010 में पोनी से दूसरी शादी के बाद प्रकाश का एक पुत्र भी है। पर्सनल लाइफ के अलावा ये मशहूर एक्टर बीते दिनों मोदी सरकार की आलोचना करके भी सुर्खियों में थे।

एक निजी न्यूज चैनल के मंच से देश के पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हिन्दू मानने से ही इनकार कर दिया था। प्रकाश राज ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि जो कोई भी हत्या और हिंसा की बात करता है उसे वह हिन्दू नहीं मानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह अमित शाह और नरेंद्र मोदी के विरोधी हैं।

]]>