ऐसी तैयारी के साथ अमेरिका से परमाणु युद्ध की बात कर रहा है उ.कोरिया? – Live Halchal

ऐसी तैयारी के साथ अमेरिका से परमाणु युद्ध की बात कर रहा है उ.कोरिया?
उ. कोरिया से केलिफोर्निया की दूरी करीब 9 हजार किलोमीटर है। इस लिहाज से उत्तर कोरिया के पास ऐसी कोई मिसाइल नहीं है जिसे वह अपनी धरती अमेरिका पर दागकर उसे नुकसान पहुंचा सके।

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बढ़ते विवाद व युद्ध की आशंका के चलते पूरी दुनिया में डर है कि कहीं दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध न हो जाए। इस डर की वजह भी है। चीन को उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा हितैशी माना जाता है, लेकिन वह चीन की भी एक नहीं सुन रहा। घड़ी-घड़ी अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। उधर अमेरिका की तरफ से भी परमाणु हमला करके उत्तर कोरिया को नेस्तनाबूत करने की बातें कही जा रही हैं। अगर यह युद्ध हुआ तो दुनियाभर के देशों पर इसका असर पड़ेगा। खासतौर पर दक्षिण कोरिया और जापान इसकी जद में आ सकते हैं।

बता दें कि दुनिया के तमाम देशों के पास परमाणु हथियार हैं और जिनके पास नहीं हैं वे विनाश के इस हथियार को हासिल करने की हसरत पाल रहे हैं। जिस देश के लिए संभव है वह परमाणु हथियार बनाने या किसी भी तरह से इसे हासिल करने की कोशिश में जुटा है। यह भी तथ्य है कि अमेरिका ही अकेला ऐसा देश है जिसने अभ तक युद्ध में परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया है। साल 1945 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापान के शहर हिरोशिमा और नागासाकी उस विध्वंस को झेल चुके हैं।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपनी जिद पर भले ही अड़े हों। लेकिन जहां तक परमाणु हथियारों की बात की जाए तो इस मामले में अमेरिका के सामने उत्तर कोरिया कहीं नहीं ठहरता। आइए दोनों देशों के परमाणु हथियारों के जखीरे पर एक नजर डालें…

अमेरिका के पास परमाणु हथियार

अमेरिका दुनिया का पहला देश था जिसने विनाश के इस हथियार का निर्माण किया था। दूसरे विश्व युद्ध से पहले से लेकर शीत युद्ध तक अमेरिका ने 1000 से ज्यादा परमाणु परीक्षणों के साथ ही लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाले डिलीवरी सिस्टम का भी परीक्षण किया।

अमेरिका का परमाणु कार्यक्रम शुरू हुआ – 1939 में

अमेरिका ने पहले परमाणु हथियार का परीक्षण किया – 16 अक्टूबर 1939

परमाणु बम का इस्तेमाल किया – 6 अगस्त (हिरोशिमा), 9 अगस्त (नागासाकी) 1945

पहले फ्यूजन हथियार का परीक्षण किया – 1 नवंबर 1952

अंतिम परमाणु परीक्षण किया – 23 सितंबर 1992

अमेरिका ने कुल परमाणु परीक्षण किए – 1054

परमाणु हथियारों का अधिकतम जखीरा – 31,255 (1967 में)

मौजूदा समय में परमाणु हथियारों का जखीरा – 6000-7000

मिसाइल की अधिकतम रेंज जमीन पर – 15000 किमी

मिसाइल की अधिकतम रेंज पानी में – 12000 किमी

उत्तर कोरिया की मौजूदा स्थिति

उत्तर कोरिया की परमाणु हथियारों की यात्रा 9 अक्टूबर 2006 से शुरू होती है। उसके पास परमाणु हथियारों के साथ ही केमिकल और बायोलॉजिकल हथियार होने की बातें भी सामने आती रही हैं। उत्तर कोरिया के बारे में खबरें सीधे तौर पर नहीं आती हैं, उससे जुड़ी ज्यादातर खबरें दक्षिण कोरिया की आशंकाओं और खुफिया जानकारियों के आधार पर सामने आती हैं। कई बार उत्तर कोरिया खुद ही अपनी खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है। उसने दावा किया था कि जनवरी 2016 में उसने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।

पहला परमाणु परीक्षण – 9 अक्टूबर 2006

अंतिम परमाणु परीक्षण – कार्यक्रम अब भी जारी है

कुल परमाणु परीक्षण – अब तक 5

परमाणु हथियारों का अधिकतम जखीरा – 15-22

मौजूदा सामरिक शस्त्रागार – 10-16

मिसाइल की अधिकतम रेंज – 4000 किमी लगभग

उत्तर कोरिया से अमेरिकी राज्य केलिफोर्निया की दूरी करीब 9 हजार किलोमीटर है। इस लिहाज से उत्तर कोरिया के पास ऐसी कोई मिसाइल नहीं है जिसे वह अपनी धरती अमेरिका पर दागकर उसे नुकसान पहुंचा सके। जबकि महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका की मिसाइलें आसानी से उत्तर कोरिया को तबाह कर सकती हैं। इसके अलावा विशेषज्ञ तो उत्तर कोरिया के पास मिसाइल के जरिए ले जाने लायक परमाणु हथियार होने की बात को भी शक की निगाह से देखते हैं।