ऐसा रहा मैच का रोमांच – Live Halchal

ऐसा रहा मैच का रोमांच, इंग्लैंड ने ‘लक’ से वर्ल्ड कप जीता और न्यूजीलैंड ने दिल
लंदन का ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम लॉर्ड्स जिसे लोग क्रिकेट का मक्का कहते हैं। यही मैदान एक बार फिर वर्ल्ड कप के फाइनल का गवाह बना। पांचवी बार लॉर्ड्स में वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हुआ जो क्रिकेट के इतिहास में सबसे रोमांचक फाइनल मुकाबला कहा जाएगा।

वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में सुपर लक से न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का फाइनल पहले तो टाई हो गया। ऐसे में नतीजा सुपरओवर में निकलना था लेकिन सुपरओवर भी टाई हो गया। इस तरह इंग्लैंड को मैच में बाउंड्री ज्यादा लगाने के नियम के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।

वर्ल्ड कप के चौथे फाइनल में पहली बार इंग्लैंड विश्व विजेता बनी। फाइनल भले ही इंग्लैंड ने जीता लेकिन लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हासिल करने से चूकी न्यूजीलैंड की टीम ने दिल जीत लिया। सेमीफाइनल में वर्ल्ड कप 2019 की सबसे बड़ी दावेदार टीम इंडिया को हराकर न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी। यहां इंग्लैंड ने लक के सहारे बाजी मार ली।

फाइनल में न्यूजीलैंड ने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 241 रन बनाए। इसके बाद 241 रन का बचाव करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 241 रन पर ढेर कर दिया और नतीजा सुपरओवर में निकला। हालांकि, सुपर ओवर भी 15-15 रन के साथ टाई रहा लेकिन, मैच फिर भी इंग्लैंड के पक्ष में रहा। ऐसे में केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम को खिताबी हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल मैच में क्या हुआ?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच बराबर रनों के बाद टाई हो गया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 241 रन बना लिए। इस तरह मैच टाई हो गया और अब नतीजा सुपर ओवर में निकलेगा।

242 रन के टारगेट का पीछा करने वाली इंग्लैंड की टीम को अपना पहला खिताब जीतने के लिए आखिरी के ओवर में 15 रन बनाने थे। लेकिन, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 14 रन दिए। इस तरह मैच का स्कोर लेवल हो गया और मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में दोनों टीमों को 6-6 गेंद खेलने को मिलेंगी, जो ज्यादा रन बनाएगा उसे जीत नसीब होगी।

लंदन के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब के लिए उतरे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इस तरह न्यूजीलैंड ने हेनरी निकोल्स के अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट खोकर 241 रन बनाए। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सभी विकेट खोकर 50 ओवर में 241 रन बना लिए और मैच टाई हो गया।

सुपर ओवर में ऐसा रहा रोमांच

इंग्लैंड की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए जोस बटलर और बेन स्टोक्स आए। बेन स्टोक्स ने पहली गेंद पर 3 रन लिए। दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने 1 रन बनाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर फिर स्टोक्स ने एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर बटलर ने 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर बटलर के बल्ले से चौका निकला। इस तरह दोनों ने मिलकर 15 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल थे।

16 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम और मार्टिन गप्टिल बल्लेबाजी करने आए। गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर के हाथ में थी। जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद वाइड फेंकी। इसके बाद पहली गेंद पर नीशम ने 2 रन लिए और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर दो-दो रन लिए। फिर पांचवी गेंद पर नीशम ने एक रन लिया। इस तरह आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे लेकिन मार्टिन गप्टिल दूसरा रन लेने से पहले रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया।