एस जयशंकर – Live Halchal

मॉस्को में एस जयशंकर बोले- जल्द दूर रहो व्यापार असंतुलन
भारत- अमेरिकी के बीच बढ़ते तनाव के बीच एस जयशंकर इन दिनों रूस की राजधानी मॉस्को में है। यहां उन्होंने आईआरआईजीसी वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और रूस के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 2021 में 13 अरब अमेरिकी डॉलर से पांच गुना से भी अधिक बढ़कर 2024-25 में 68 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है, और व्यापार असंतुलन को तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

भारत-रूस अंतर-सरकारी व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-टीईसी) के 26वें सत्र में बोलते हुए, एस जयशंकर ने कहा कि आईआरआईजीसी वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण तंत्र है, जिसके इस वर्ष के अंत तक आयोजित होने की उम्मीद है।

हमारा द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से भी ज्यादा बढ़ा है- जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि नवंबर 2024 में नई दिल्ली में हुए पिछले सत्र के लगभग 10 महीने बाद हम यहां मिल रहे हैं, और मुझे लगता है कि दोनों सत्रों के बीच यह शायद अब तक का सबसे छोटा अंतराल है। पिछले चार वर्षों में, जैसा कि आपने देखा होगा, वस्तुओं के क्षेत्र में हमारा द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से भी ज्यादा बढ़ा है। यह 2021 में 13 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 68 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है और यह लगातार बढ़ रहा है।

एक बड़ा व्यापार असंतुलन भी आया है- जयशंकर

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, इस वृद्धि के साथ एक बड़ा व्यापार असंतुलन भी आया है, यह 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 58.9 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो लगभग नौ गुना है। इसलिए हमें इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बैठक एक जटिल भू-राजनीतिक स्थिति की पृष्ठभूमि में हो रही है और दोनों देशों के नेता आपस में लगातार और घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं।

जयशंकर ने रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और रूस को जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए रचनात्मक और अभिनव दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। यह बात रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर वाशिंगटन के साथ भारत के संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच कही। जयशंकर ने यह टिप्पणी मॉस्को में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ एक बैठक में की।

ईरानी उप विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर
चाबहार बंदरगाह को मिलकर विकसित करने को लेकर भारत और ईरान ने शुक्रवार को मंथन किया। दिल्ली में आयोजित भारत-ईरान विदेश कार्यालय परामर्श बैठक में दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के तरीकों और कृषि और कुछ अन्य क्षेत्रों में सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की।

बताया जा रहा है कि ईरान ने नई दिल्ली से ईरानी कच्चे तेल की खरीद फिर से शुरू करने की संभावना तलाशने का अनुरोध किया। अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भारत ने 2019 के मध्य में ईरान से कच्चे तेल की खरीद बंद कर दी।

रवांची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की

वार्ता में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने किया, जबकि भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया। रवांची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।

जयशंकर ने एक्स पर किया पोस्ट

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, हमारे द्विपक्षीय संबंधों, चाबहार बंदरगाह में प्रगति और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की। विश्वास है कि विदेश कार्यालय परामर्श हमारी साझेदारी को गति देगा। ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित, चाबहार बंदरगाह कनेक्टिविटी और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और ईरान द्वारा विकसित किया जा रहा है।

इन मुद्दों पर भी हुई बातचीत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों नेचाबहार बंदरगाह, कृषि सहयोग, व्यापार और आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। अफगानिस्तान, पश्चिम एशिया की स्थिति सहित वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स और एससीओ सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बच्चों से मिले और फिर पहना काला चश्मा, स्वैग के साथ हुई एस जयशंकर की PAK में एंट्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज (16 अक्टूबर) शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में शामिल होंगे। मंगलवार को वो इस्लामाबाद पहुंचे। एस जयशंकर की स्वागत के लिए पाकिस्तान ने एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछा रखा था। इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर एस जयशंकर का स्वागत करने के लिए पाकिस्तान के कई अफसर मौजूद रहे।

जब जयशंकर ने पहना काला चश्मा

फ्लाइट से उतरने के बाद पाकिस्तान के अधिकारियों ने जयशंकर का अभिवादन किया। इसके बाद पाकिस्तानी बच्चों की तरफ से उन्हें गुलदस्ता दिया गया। फिर विदेश मंत्री जयशंकर ने चलते-चलते स्वैग के साथ अपने कोर्ट से एक काला चश्मा निकालकर पहना। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

एससीओ बैठक को लेकर भारत ने क्या कहा?

एस जयशंकर करीब 24 घंटे पाकिस्तान में रहने वाले हैं। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बैठक के कोई आसार दिख नहीं रहे। एससीओ बैठक को लेकर भारत की से बयान जारी करते हुए कहा गया कि एससीओ के सदस्य देशों के प्रमुखों की 23वीं बैठक 16 अक्टूबर 2024 को होगी। सालाना तौर पर होने वाली इस बैठक में व्यापार व आर्थिक एजेंडे पर चर्चा होती है। विदेश मंत्री एस जयशंकर इसमें भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

PM शहबाज से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

मंगलवार शाम एस जयशंकर ने इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रात्रिभोज स्थल पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। एक वीडियो में शरीफ को जयशंकर का स्वागत करते और उनसे हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर दोनों नेताओं को बातचीत करते देखा जा सकता है।

9 साल पहले सुषमा स्वराज गईं थी पाकिस्तान

एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाक ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था। वर्ष 2023 में भारत की अध्यक्षता में एससीओ की बैठक हुई थी। तब पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत आए थे। उसके बाद एससीओ के सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक भारत ने वर्चुअल तरीके से आयोजित करने का फैसला किया था।

बता दें कि विदेश मंत्री के तौर पर एस जयशंकर की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है। 9 साल पहले विदेश मंत्री के तौर पर दिसंबर 2015 में सुषमा स्वराज इस्लामाबाद गई थीं।

क्वाड की बैठक में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर 28-30 जुलाई तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे। इस साल के अंत में भारत में क्वाड नेताओं की बैठक होनी है।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे हैं। एस जयशंकर जापान में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। जयशंकर के जापान पहुंचने पर जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने उनका स्वागत किया। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज दिखाई दे रहे हैं। दूतावास ने लिखा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने किया।

क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर 28-30 जुलाई तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे। इस साल के अंत में भारत में क्वाड नेताओं की बैठक होनी है। ऐसे में विदेश मंत्री स्तर की बैठक में क्वाड नेताओं की बैठक की रूपरेखा तैयार की जा सकती है। क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक पहले इस साल जनवरी में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक टल गई थी।

विदेश मंत्री स्तर की बैठक में क्वाड समूह द्वारा की गईं पहल और वर्किंग ग्रुप के कामों की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले क्वाड के चारों विदेश मंत्रियों की बीते सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में मुलाकात हुई थी। वहीं बीती 12 जुलाई को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अमेरिका के एनएसए जैक सुलिवन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। बीते साल सितंबर में जब क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी, तो उसमें जारी बयान में देशों से उत्तर कोरिया से हथियार न खरीदने और न ही बेचने की अपील की गई थी।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत रूस और पश्चिमी देशों के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चल रहा था, लेकिन बीते दिनों पीएम मोदी के रूस दौरे ने पश्चिमी देशों को नाराज कर दिया है। अमेरिका और यूक्रेन ने पीएम मोदी के रूस दौरे के समय पर सवाल उठाए। ऐसे में भारत के लिए अब फिर से दोनों तरफ संतुलन बनाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

दुनिया को अब महात्मा गांधी के संदेश की बेहद जरूरत
विदेश मंत्री ने एडोगावा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘ऐसे समय में जब पूरी दुनिया में संघर्ष बढ़ रहे हैं, काफी तनाव है और ध्रुवीकरण हो रहा है, खून-खराबा हो रहा है। ऐसे में ये बेहद अहम है कि हमें महात्मा गांधी के उस संदेश को याद करना चाहिए कि युद्ध के मैदान से शांति नहीं आ सकती और ये युग भी युद्ध का नहीं है। यह संदेश आज भी उतना ही प्रभावी है, जितना यह 80 साल पहले था।’ टोक्यो में आज विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।

सीमा विवाद के बीच एस जयशंकर और चीनी राजदूत की हुई मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राजदूत शू फिहोंग से मुलाकात की। शू ने दस मई को दिल्ली में बतौर राजदूत कार्यभार संभाला था जो पद करीब 18 महीनों से भारत में रिक्त पड़ा था। मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने कहा कि चीनी राजदूत ने भारत के साथ दोनों देशों के संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।

पूर्वी लद्दाख के सीमा विवाद के बीच विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने मंगलवार को चीनी राजदूत शू फिहोंग से मुलाकात की और भारत-चीन संबंधों के साझा हितों पर जोर देते हुए कहा कि स्थिरता और प्रगति की दिशा में काम करेंगे। इसके अलावा, जयशंकर ने अलग बैठकों में न्यूजीलैंड, कुवैत और श्रीलंका के राजदूतों से भी बातचीत की।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि चीनी राजदूत शू फिहोंग का स्वागत किया। द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनसे साझा हितों में स्थिरता और प्रगति लाने पर जोर दिया। उन्हें एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री लगातार कहते रहे हैं कि भारत और चीन के संबंध तब तक सामान्य नहीं रह सकते जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति स्थापित नहीं हो जाती है।

दोनों देशों के संबंध बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक के बाद कहा कि चीनी राजदूत ने भारत के साथ दोनों देशों के संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। उल्लेखनीय है कि शू ने दस मई को दिल्ली में बतौर राजदूत कार्यभार संभाला था, जो पद करीब 18 महीनों से भारत में रिक्त पड़ा था।