एसोसिएट प्रोफेसर – Live Halchal

एसोसिएट प्रोफेसर के पदोन्नति आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
हरियाणा: याची के वकील सज्जन मलिक ने बताया कि हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही प्रोफेसरों की पदोन्नति के आदेश पर रोक लगा दी है।

हरियाणा के कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए डॉ. सतबीर सिंह व 21 अन्य ने एडवोकेट सज्जन मलिक के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि प्रदेश सरकार ने यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के तौर पर पदोन्नति के लिए न्यूनतम योग्यता व नियम निर्धारित किए थे। इसके अनुसार पदोन्नति के लिए पांच सदस्यों वाली कमेटी निर्धारित की गई थी।

इस कमेटी में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक, संयुक्त सचिव, कॉलेज के प्रिंसिपल व विषय विशेषज्ञ को रखने का प्रावधान तय किया गया। इसके बाद 14 सितंबर को सरकार ने पदोन्नति की प्रक्रिया आरंभ की और याचिकाकर्ताओं समेत अन्य योग्य लोगों ने पदोन्नति के लिए आवेदन किया। याचिकाकर्ताओं के योग्य होने और सभी मानकों पर खरा उतरने के बावजूद उनको पदोन्नत नहीं किया गया।

याची ने बताया कि पदोन्नति की प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखा गया। जिन लोगों को पदोन्नत किया गया और जिनको नहीं किया गया। दोनों ही मामलों में आदेश में कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इसके साथ ही पांच सदस्यों वाली कमेटी में से पदोन्नति के आदेश पर कॉलेज के प्रिंसिपल व विषय विशेषज्ञों के हस्ताक्षर ही नहीं थे। ऐसे में याची ने पदोन्नति की प्रक्रिया को रद्द करने और याचिका लंबित रहते पदोन्नति के आदेश पर रोक लगाने की अपील की है।

याची के वकील सज्जन मलिक ने बताया कि हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही प्रोफेसरों की पदोन्नति के आदेश पर रोक लगा दी है।

इस बड़े अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती
एम्स नागपुर में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरपदों पर भर्ती चल रही है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को हर महीने दो लाख तक वेतन मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अगर आप इच्छुक हैं और योग्यताओं को पूरा करते हैं तो एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2023 तक है।
पदों की संख्या और आयु सीमा
एम्स नागपुर में एसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर प्रोफेसर के 90 पदों पर भर्ती होनी है। एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अंतिम तिथि के अनुसार 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट भी होगी।

AIIMS Nagpur आवेदन शुल्क
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए यह 500 रुपये है। PwD श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऑफलाइन आवेदन भेजने का पता
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यकारी निदेशक, एम्स नागपुर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्लॉट नंबर 2, सेक्टर -20, मिहान, नागपुर – 441108 पर 25 नवंबर तक भेजना होगा।

AIIMS Nagpur Faculty वेतन
एम्स नागपुर में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लेवल 13 A1+ के मुताबिक 1,38,300 रुपये से 2,09,200 रुपये वेतन मिलेगा।

सहायक प्रोफेसर पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल 12 के मुताबिक 1,01,500 रुपये से 1,67,400 रुपये हर महीने वेतन मिलेगा।