एसपी – Live Halchal

बिहार: बांग्लादेशी बताकर युवक की पिटाई, एसपी ने SIT गठित कर गिरफ्तारी का दिया आदेश
मधुबनी जिले में बांग्लादेशी होने के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में युवक की पहचान सुपौल जिले के निवासी एक मजदूर के रूप में हुई है, जो मधुबनी में फेरी का काम करता है।

मधुबनी जिले से एक बेहद निंदनीय और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां बांग्लादेशी होने के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक की पहचान सुपौल जिले के निवासी एक मजदूर के रूप में हुई है, जो मधुबनी में रहकर फेरी लगाने का काम करता है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। एसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि पीड़ित युवक बांग्लादेशी नहीं है, बल्कि वह पड़ोसी जिला सुपौल का निवासी है। उन्होंने बताया कि युवक मधुबनी जिले में फेरी का कार्य करता है और राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गांव में कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर भ्रामक और गलत खबरें फैलाई जा रही हैं, जिनमें युवक को बांग्लादेशी बताया जा रहा है, जो पूरी तरह से असत्य है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अफवाह या गलत सूचना फैलने से रोका जा सके। फिलहाल सदर डीएसपी-2 के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में मारपीट करने वालों को कितनी जल्दी गिरफ्तार कर पाती है।

चुनाव आयोग ने नवादा के नये डीएम और एसपी का किया पदस्थापन
भारतीय चुनाव आयोग ने कई आरोपों को ध्यान में रखते हुए नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल को हटा दिया था। अब प्रशांत कुमार को नवादा का नये डीएम और कार्तिकेय शर्मा को नए एसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

चुनाव आयोग ने प्रशांत कुमार को नवादा का डीएम और कार्तिकेय शर्मा को नवादा के नए एसपी के रूप में पदस्थापित किया है, जो अब नवादा में लोकसभा चुनाव कार्यो का संचालन करेंगे। नवादा के साथ-साथ भोजपुर के भी डीएम और एसपी भी बदले गये हैं।

डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अम्बरीष राहुल को हटा दिया था
भारतीय चुनाव आयोग ने कई आरोपों को ध्यान में रखते हुए नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल को हटा दिया था। चुनाव आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को दिए गए आदेश में कहा था कि अब आशुतोष कुमार वर्मा और अमरीश राहुल नवादा के डीएम और एसपी के रूप में चुनाव कार्यों में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद ही प्रशांत कुमार और कार्तिकेय शर्मा की पदस्थापना गुरुवार को कर दी गई है, जो जल्द ही नवादा पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।

जानिए कौन हैं नवादा के नये डीएम
नवादा के नए जिलाधिकारी प्रशांत कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह इसके पहले बिहार विकास मिशन के महाप्रबंधक के पद पर थे।

यह हैं नवादा के नये एसपी कार्तिकेय शर्मा
नए एसपी कार्तिकेय शर्मा काफी तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। नए एसपी कार्तिकेय कुमार 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कार्तिकेय की जन्मभूमि  झारखंड है। उनके पिता कोलफील्ड में कार्यरत थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई। इन्होने 12वीं की परीक्षा रांची से दिया था। वर्ष 2009 में खड़गपुर से इंजीनियरिंग की है। 2012 में अहमदाबाद से पीजी की डिग्री हासिल की। वर्ष 2021-22 में शेखपुरा में हथोड़ा से कूच-कूच कर हत्या करने वाले कांड का उद्भेदन और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इन्हें गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया था।

भोजपुर में भी नये एसपी और डीएम ने किया पद भार ग्रहण
लोकसभा चुनाव से पहले हटाए गए भोजपुर के डीएम और एसपी भी बदल दिए गये। निर्वाचन आयोग ने भोजपुर के नये डीएम के रूप में महेन्द्र कुमार और एसपी के रूप में नीरज कुमार सिंह को नियुक्त किया है। महेंद्र कुमार 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि नीरज कुमार सिंह 2012 के आईपीएस अधिकारी हैं।

बिहार में शेल्टर होम से दो लड़कियों के फरार होने से मचा हडकंप
बिहार में एक बार फिर खगड़िया स्थित बालिका अल्पावास गृह से दो लड़कियां फरार हो गई हैं। एेसे में अल्पावास गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। दोनों लड़कियां रविवार की रात मेन गेट का ताला खोलकर फरार हो गईं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को वैशाली से पांच लड़कियों को खगड़िया के अल्पवास गृह में शिप्ट किया गया था। दोनों में से एक युवती वैशाली की रहने वाली थी वहीं दूसरी नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों लड़कियां रात के अंधेरे में भाग निकली हैं।

अल्पावास गृह के सचिव मोम्हदमुद्दीन ने बताया कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त महिला चौकीदारी ड्यूटी पर थी और गेट की चाभी उसी के पास थी। सीसीटीवी में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि लड़कियां ग्रिल का ताला खोलने के बाद आसानी से निकलकर भाग रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसपी अल्पावास गृह पहुंचे हैं और गृह संचालक से कड़ी पूछताछ की जा रही है।