एसएससी एमटीएस – Live Halchal

एसएससी एमटीएस भर्ती का रिजल्ट किस तारीख को होगा घोषित?
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करेगा। एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 रिलीज की तारीख के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एससी एमटीएस परिणाम 2024 दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

परीक्षा तिथियां
एसएससी एमटीएस परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके तहत कुल 9,583 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 6,144 पद एमटीएस और 3,439 पद हवलदार के हैं।

प्रोविजनल उत्तर कुंजी
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 29 नवंबर को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके लिए आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2024 थी। प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क का भुगतान करना पड़ा था।

परीक्षा पैटर्न
एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें दोनों सत्रों के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि पहले सत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, लेकिन दूसरे सत्र में गलत उत्तर देने पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग थी।

वेतन विवरण
एसएससी एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹18,000 से ₹22,000 मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन पे-बैंड-1 (₹5200-₹20200) और ग्रेड पे ₹1800 के तहत तय होता है।

रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

एसएससी एमटीएस, हवलदार रिजल्ट कभी भी हो सकता है घोषित
एसएससी की ओर से सीजीएल एवं जीडी कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट के बाद अब कभी भी मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में तय किया गया कटऑफ प्राप्त कर लेंगे वे पीईटी एवं पीएसटी के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 9583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सीजीएल, जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। ऐसे में अब अनुमान है कि जल्द ही एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर सकता है। आपको बता दें कि एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE- पेपर 1) का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक करवाया गया था।

कहां और कैसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर घोषित किया जायेगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज होंगे। रिजल्ट जारी होते ही आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।

एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती रिजल्ट 2024 घोषित होते ही आपको ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

सफल अभ्यर्थी PET/ PST के लिए होंगे क्वालीफाई
लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जो अभ्यर्थी इसमें निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। पीईटी/ पीएसटी के लिए डेट्स की घोषणा रिजल्ट जारी होने के बाद की जाएगी।

फिजिकल टेस्ट के लिए पात्रता
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 15 मिनट में 1600 मीटर की वॉकिंग करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को 1 किलोमीटर की दूरी वॉकिंग के रूप में 20 मिनट में पूरी करनी होगी। फिजिकल के साथ ही लंबाई की माप भी की जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को इसमें 5 सेमी की छूट दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी का सीना 81 सेमी (5 सेमी सीने का फुलाव) होना चाहिए।

महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवारों को लंबाई में 2.5 सेमी की छूट दी जाएगी। महिला अभ्यर्थी का न्यूनतम वजन 28 किलो होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी को 2 kg की छूट दी गई है।

एसएससी एमटीएस एवं हवलदार भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
एसएससी की ओर से एमटीएस एवं हवलदार के 9583 पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 एग्जामिनेशन का आयोजन 30 सितंबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक करवाया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे जिसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार पदों के लिए भर्ती परीक्षा (पेपर 1) 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है उनके लिए प्रवेश पत्र जल्द ही डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं।

SSC MTS Admit Card जारी जारी होते ही अभ्यर्थी अपने रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर पायेंगे।

एप्लीकेशन स्टेटस हो चुका जारी
एसएससी की ओर से आवेदनकर्ताओं के टियर 1 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया जा चुका है। ऐसे में अभ्यर्थी अपने रीजन की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन स्टेटस लिंक पर क्लिक करके अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।

एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद आपको रीजनल नेटवर्क में जाकर अपने क्षेत्र की वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर/ डेट ऑफ बर्थ) आदि दर्ज करके सबमिट करना होगा।
जानकारी सबमिट होते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन किया जायेगा। पेपर 1 में न्यूमेरिकल एवं मैथमेटिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग विषयों से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी प्रकार से पेपर 2 में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस से 25 प्रश्न एवं इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंसन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।