एलन मस्क – Live Halchal

एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान बने
एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। उनकी संपत्ति 600 अरब डॉलर को पार कर गई है, जो अब 677 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। यह उछाल मुख्य रूप से स्पेसएक्स की वजह से आया है, जिसका वैल्यूएशन 800 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। कंपनी 2026 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है। टेस्ला के शेयर में भी बढ़ोतरी हुई है। मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI भी चर्चा में है।

एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। सोमवार को उनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर को पार कर गई और फोर्ब्स के अनुसार अब यह करीब 677 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। कोई इंसान पहले कभी इतना अमीर नहीं हुआ था। यह उछाल मुख्य रूप से उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स की वजह से आया है।

स्पेसएक्स की वैल्यूएशन हाल ही में 800 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। कंपनी अगले साल पब्लिक होने की तैयारी कर रही है। मस्क के पास स्पेसएक्स में करीब 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे सिर्फ इस वैल्यूएशन बढ़ोतरी से उनकी संपत्ति में 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

अक्टूबर में ही वे 500 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। अब यह नया रिकॉर्ड उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

स्पेसएक्स की होगी लिस्टिंग

स्पेसएक्स की यह नई वैल्यूएशन एक टेंडर ऑफर से आई है, जो अगस्त में 400 अरब डॉलर से दोगुनी हो गई। कंपनी 2026 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जो इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग हो सकती है।

मस्क(Elon Musk) की इस हिस्सेदारी ने उनकी संपत्ति को रॉकेट की तरह ऊपर पहुंचा दिया। फोर्ब्स का कहना है कि दोपहर 12 बजे तक उनकी नेट वर्थ 677 अरब डॉलर थी।

इसके अलावा, मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भी उनकी संपत्ति बढ़ाने में मदद की है। टेस्ला के शेयर इस साल अब तक 13 फीसदी ऊपर हैं, भले ही कंपनी की बिक्री में कुछ गिरावट आई हो।

मस्क के पास टेस्ला में करीब 12 फीसदी हिस्सा है। सोमवार को शेयर करीब 4 फीसदी चढ़ गए, क्योंकि मस्क ने बताया कि कंपनी रोबोटैक्सी का टेस्ट कर रही है, जिसमें आगे की सीट पर सेफ्टी मॉनिटर की जरूरत नहीं पड़ रही है।

टेस्ला का नया पे पैकेज

नवंबर में टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए एक ट्रिलियन डॉलर का पे प्लान मंजूर किया। यह कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा पे पैकेज है।

निवेशकों ने मस्क के विजन को समर्थन दिया, जिसमें टेस्ला को सिर्फ ईवी कंपनी से आगे एआई और रोबोटिक्स की दिग्गज बनाने की योजना है। यह फैसला मस्क की संपत्ति को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखेगा।

मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 15 अरब डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की बातचीत में है। इससे कंपनी की वैल्यूएशन 230 अरब डॉलर हो जाएगी। यह मस्क के कारोबारी साम्राज्य को और विस्तार देगा।

मस्क ने दी प्रतिक्रिया?

मस्क, टेस्ला, स्पेसएक्स और xAI ने इस खबर पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन निवेशक और बाजार उत्साहित हैं।

मस्क की संपत्ति अब दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति से सैकड़ों अरब डॉलर आगे है। वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहे हैं।

एलन मस्क को EU ने दिया तगड़ा झटका
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर्स ने शुक्रवार (5 दिसंबर, 2025) को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ब्लॉक के डिजिटल नियमों का पालन न करने के लिए 120 मिलियन यूरो ($140 मिलियन) का जुर्माना लगाया।

यूरोपियन कमीशन ने दो साल पहले 27 देशों के ब्लॉक के डिजिटल सर्विसेज एक्ट के तहत X के खिलाफ शुरू की गई जांच के बाद अपना फैसला सुनाया। यूरोपियन कमीशन ने कहा कि X ने ट्रांसपेरेंसी और यूजर प्रोटेक्शन से जुड़े DSA के तीन हिस्सों का उल्लंघन किया है।

X ने नियमों का उल्लंघन किया
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पाया कि X का ब्लू टिक सिस्टम “धोखा देने वाले डिजाइन प्रैक्टिस” जैसा था क्योंकि पेड बैज यूजर की पहचान कन्फर्म नहीं करते हैं। 2022 में मस्क के कंपनी संभालने से पहले, इस सिंबल का इस्तेमाल मुख्य रूप से वेरिफाइड पब्लिक हस्तियों के लिए किया जाता था। रेगुलेटरों ने कहा कि मस्क का पेड सिस्टम “यूजर्स के लिए अकाउंट और कंटेंट की सच्चाई का पता लगाना मुश्किल बनाता है”।

कमीशन ने एलन मस्क के X के ऑनलाइन एडवरटाइजिंग डेटाबेस की भी आलोचना की, और कहा कि डिजाइन फीचर्स और देरी की वजह से रिसर्चर्स और यूजर्स के लिए यह देखना मुश्किल हो जाता है कि विज्ञापनों के लिए किसने पेमेंट किया और वे किसे टारगेट कर रहे थे।

EU ने आगे कहा कि X ने पब्लिक डेटा तक एक्सेस चाहने वाले रिसर्चर्स के लिए “गैर-जरूरी रुकावटें” खड़ी कीं, जो DSA के तहत एक जरूरत है जिसका मकसद गलत जानकारी और स्कैम जैसे जोखिमों की पहचान करने में मदद करना है।

जुर्माना खाने वाली X बनी पहली कंपनी
X पहली ऐसी कंपनी है जिस पर यूरोपियन यूनियन के डिजिटल सर्विसेज एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया है। यह एक बड़ा कानून है जिसका मकसद बड़ी इंटरनेट कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म को मैनिपुलेशन और गैर-कानूनी कंटेंट से बचाने के लिए मजबूर करना है। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने इस पॉलिसी की आलोचना करते हुए इसे फ्री स्पीच और अमेरिकी टेक फर्मों पर हमला बताया है।

मेटा और टिक टॉक पर अक्टूबर में DSA के ट्रांसपेरेंसी नियमों को तोड़ने का आरोप लगा था, जबकि चीनी ऑनलाइन मार्केटप्लेस टेमू पर गैर-कानूनी प्रोडक्ट्स की बिक्री को रोकने वाले नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने Apple-OpenAI के खिलाफ खोला मोर्चा
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की xAI ने सोमवार को एप्पल (Apple) और ओपनएआई (OpenAI) पर मुकदमा कर दिया है और दोनों पर अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रतिद्वंद्वियों को नाकामयाब करने के लिए “प्रतिस्पर्धा-विरोधी योजना” (Anticompetitive Scheme) चलाने का आरोप लगाया है।

मस्क के एआई स्टार्टअप xAI और इसके सोशल नेटवर्क बिजनेस X द्वारा दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि एप्पल और ओपनएआई ने स्मार्टफोन और जनरेटिव एआई मार्केट में एकाधिकार बनाए रखने के लिए “सांठगांठ” की है।

पक्षपात का लगाया आरोप
xAI की तरफ से दायर किए गए मुकदमे में एप्पल पर अपने ऐप स्टोर रैंकिंग में सुपर ऐप्स और जेनेरेटिव एआई चैटबॉट प्रतियोगियों (जैसे कि xAI के Grok) को प्राथमिकता न देने का आरोप लगाया गया है। जबकि एप्पल प्रोडक्ट्स में अपने चैटजीपीटी चैटबॉट को इंटीग्रेट करके ओपनएआई को तरजीह दी गई है।

ओपनएआई ने बताया उत्पीड़न
टेक्सास के उत्तरी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायालय में की गयी शिकायत के अनुसार “अपने स्मार्टफोन एकाधिकार की रक्षा के लिए एक हताश प्रयास में, एप्पल ने उस कंपनी के साथ हाथ मिला लिया है, जिसे एआई में कॉम्पिटिशन और इनोवेशन को बाधित करने से सबसे अधिक लाभ होता है”। ये बात ओपनएआई के लिए की गयी है, जो जनरेटिव एआई चैटबॉट्स के बाजार में एकाधिकारवादी है।वहीं इस मुकदमे के जवाब में ओपनएआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि यह शिकायत एलन मस्क के उत्पीड़न के चल रहे पैटर्न के अनुरूप है।

मस्क ने दी थी धमकी
मस्क ने इस महीने की शुरुआत में एप्पल पर “स्पष्ट अविश्वास-विरोधी उल्लंघन” का मुकदमा करने की धमकी दी थी और एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि कंपनी “इस तरह से व्यवहार कर रही है जिससे ओपनएआई के अलावा किसी भी एआई कंपनी के लिए ऐप स्टोर में नंबर 1 तक पहुंचना असंभव हो गया है।”

ट्रंप ने दिया एलन मस्क को बड़ा झटका
अमेरिकी वायु सेना ने स्पेसएक्स से जुड़े एक प्रस्तावित रॉकेट कार्गो डिलीवरी कार्यक्रम को निलंबित कर दिया है, क्योंकि उन्हें चिंता है कि यह परियोजना प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समुद्री पक्षी अभयारण्य को गंभीर रूप से बाधित कर सकती है। एयरफोर्स ने स्पेसएक्स के साथ हाइपरसोनिक रॉकेट कार्गो टेस्ट को पूरी तरह से रोक दिया है।

एलन मस्क ने कसा था तंज
वहीं, स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने स्पेसएक्स लॉन्च के कारण पक्षियों के घोंसले को हुए नुकसान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह “इस जघन्य अपराध की भरपाई के लिए” एक सप्ताह के लिए ऑमलेट खाना छोड़ देंगे।

अमेरिकी सैन्य पहल का हिस्सा थी यह परियोजना
स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, अब रोक दी गई परियोजना अमेरिकी सैन्य पहल का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य स्पेसएक्स द्वारा निर्मित वाणिज्यिक रॉकेटों के उपयोग का पता लगाना था, ताकि दुनिया में कहीं भी 90 मिनट के भीतर 100 टन तक सैन्य कार्गो पहुंचाया जा सके। इस अवधारणा का परीक्षण वायु सेना अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा प्रबंधित रॉकेट कार्गो कार्यक्रम के तहत किया जा रहा था।

इस दीप पर परीक्षण होना था वह संघीय रूप से संरक्षित
प्रस्तावित परीक्षण स्थल – जॉनस्टन एटोल – हवाई से लगभग 1,300 किमी दूर स्थित 2.5 वर्ग किमी का निर्जन द्वीप है। यह एटोल प्रशांत सुदूर द्वीप समुद्री राष्ट्रीय स्मारक का हिस्सा है और इसे वन्यजीव शरणस्थल के रूप में संघीय रूप से संरक्षित किया गया है।

जीवविज्ञानियों और संरक्षणवादियों ने दी थी चेतावनी
जीवविज्ञानियों और संरक्षणवादियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि रॉकेट की लैंडिंग से उष्णकटिबंधीय समुद्री पक्षियों की 14 प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण घोंसले के शिकार के मैदान तबाह हो सकते हैं, जिनमें लाल पूंछ वाले उष्णकटिबंधीय पक्षी, सफेद टर्न और बूबी शामिल हैं। यह द्वीप इन प्रजातियों के लिए कुछ बचे हुए सुरक्षित आश्रयों में से एक है, और कोई भी महत्वपूर्ण व्यवधान पूरे प्रजनन चक्र को प्रभावित कर सकता है।

नई पार्टी बनाकर भी राष्ट्रपति नहीं बन सकते मस्क, टू पार्टी सिस्टम को कड़ी चुनौती
बात यह है कि एलन मस्क ने अमेरिका पार्टी की घोषणा अचानक नहीं की। उन्होंने पहले हालात का जायजा लिया। चार जुलाई को उन्होंने एक्स पर एक पोल पोस्ट कर लिखा, “क्या आप दो दलीय (कुछ लोग कहेंगे एक दलीय) प्रणाली से आजादी चाहते हैं?”

इस पोस्ट पर 12 लाख से ज्यादा लोगों ने जवाब दिया। दो तिहाई बहुमत से उन्होंने ‘हां’ कहा। इसके बाद मस्क ने जवाब दिया, आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और आपको यह मिल जाएगी! उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा, आज अमेरिका पार्टी आपको आपकी आजादी वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।

मस्क ने मीम भी किया शेयर
उन्होंने एक मीम भी शेयर किया, एक दोमुंहा सांप। इसके साथ उन्होंने लिखा, “एक दलीय व्यवस्था को खत्म करो”। मस्क के बहुत से समर्थकों ने सोचा कि क्या ऐसा वह इसलिए कर रहे हैं, ताकि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकें? जवाब है नहीं, कानूनी तौर पर नहीं।

अमेरिकी संविधान स्पष्ट है। अनुच्छेद 2, खंड 1 कहता है कि केवल जन्मजात नागरिक ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। उन्होंने साफ-साफ कहा है, “मैं अपने अफ्रीकी जन्म के कारण राष्ट्रपति नहीं बन सकता”।

हालांकि, इसको लेकर वह बिल्कुल भी दुखी नहीं दिखे। जब वह 2024 में ट्रंप के पक्ष में थे, तब उन्होंने एक रैली में कहा था कि मैं वास्तव में राष्ट्रपति नहीं बनना चाहता। मैं रॉकेट और कार बनाना चाहता हूं। फिर भी उन्होंने सरकार चलाने में हाथ बंटाने का संकेत दिया। उन्होंने तब कहा था-मुझे उम्मीद है कि हम ट्रंप को निर्वाचित करेंगे और फिर मैं सरकारी दक्षता विभाग पर कड़ी मेहनत करूंगा।

ट्रंप के अचानक विरोधी नहीं बने मस्क
ट्रंप के सहयोगी से मस्क उनके विरोधी अचानक नहीं बने। ट्रंप जब बिग ब्यूटीफुल बिल लेकर आए, तो मस्क ने इसकी आलोचना की। इस बिल से मस्क को नफरत थी। इसने इलेक्टि्रक वाहनों के लिए लोकप्रिय 7,500 डालर के टैक्स क्रेडिट को खत्म कर दिया।

इससे अमेरिका में ईवी की उपभोक्ता मांग कम हो सकती है। इससे स्पष्ट रूप से टेस्ला की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। मस्क ने कांग्रेस को एक्स पर धमकी दी-अगर यह पागलपन भरा बिल पारित हो जाता है, तो अगले दिन अमेरिका पार्टी बन जाएगी। अपने वचन के अनुसार उन्होंने ट्रंप के बिल पर हस्ताक्षर करते ही पार्टी बनाने का दांव चल दिया।

अमेरिका पार्टी में और कौन है?
इस समय अमेरिका पार्टी के नेताओं की आधिकारिक सूची मस्क से शुरू होती है और उन पर ही खत्म हो जाती है। लेकिन गपशप का दौर जारी है। कुछ लोग सांसद थामस मैसी की ओर इशारा करते हैं, जिन्होंने बिग ब्यूटीफुल बिल के खिलाफ मतदान किया था।

फारवर्ड पार्टी के सह-संस्थापक एंड्रयू यांग ने कहा है कि यथास्थिति के प्रति उनकी आपसी नफरत को देखते हुए वे साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप की सहयोगी लारा लूमर का दावा है कि टकर कार्लसन और थामस मैसी सभी संभावित नेता हैं। रान डेसेंटिस का नाम भी चर्चा में है। लेकिन इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि वह इसमें रुचि रखते हैं।

दो दलीय प्रणाली के पुराने विरोधी
दो दलीय प्रणाली के प्रति मस्क का विरोध नया नहीं है। वह लंबे समय से एक प्रतिद्वंद्वी ताकत के विचार को आगे बढ़ाते रहे हैं। अमेरिका पार्टी उनका नवीनतम दांव है कि वह अमेरिकी राजनीति को उसी तरह से बदल सकते हैं, जैसे उन्होंने कार और अंतरिक्ष उद्योगों को बदला था।

चाहे यह बदलाव के लिए एक वास्तविक प्रयास हो या सिर्फ एक बहुत जोरदार विरोध, केवल समय और कुछ अरब डालर का खर्च ही बताएगा।

मस्क की धमकी कितनी वास्तविक है?
जब फंडिंग की बात आती है, तो मस्क के पास इस प्रोजेक्ट को अपने दम पर चलाने के लिए पर्याप्त धन है। फो‌र्ब्स ने उनकी संपत्ति 405 अरब डालर आंकी है। ट्रंप के चुनाव अभियान पर वह काफी खर्च कर चुके हैं। अब यह पैसा अमेरिका पार्टी की ओर जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मस्क वास्तविक रूप से अमेरिका में किसी तीसरे पक्ष को फंड करने में सक्षम होंगे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह अपनी योजना पर आगे बढ़ेंगे या उनकी पार्टी का अमेरिकी चुनावों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

तीसरी ताकत की ओर रुझान
एसेक्स विश्वविद्यालय के सरकारी विभाग की प्रोफेसर नताशा लिंडस्टेड ने कहा, “मस्क का मानना है कि 80 प्रतिशत अमेरिकी दोनों प्रमुख पार्टियों से नाखुश हैं और उनका प्रतिनिधित्व नहीं किया जा रहा है।”

हालांकि यह संख्या व्यापक अमेरिकी जनता को प्रतिबिंबित नहीं करती है, लेकिन यह मतदाताओं में एक प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है।

2024 के गैलप पोल के अनुसार, 43 प्रतिशत अमेरिकी स्वतंत्र रूप में पहचाने जाते हैं, 28 प्रतिशत रिपब्लिकन के रूप में पहचाने जाते हैं और 28 प्रतिशत डेमोक्रेट के रूप में पहचाने जाते हैं। दूसरे शब्दों में डेमोक्रेट या रिपब्लिकन की तुलना में अधिक अमेरिकी स्वतंत्र रूप में पहचाने जाते हैं।