एरोन फिंच – Live Halchal

एरोन फिंच ने पेशेवर क्रिकेट से लिया संन्यास
मेलबर्न रेनेगेड्स के दिग्गज और ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एरोन फिंच ने शनिवार, 13 जनवरी को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया। बिग बैश लीग (BBL) में सभी 13 सीजन के लिए एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले फिंच ने अपना अंतिम मैच मेलबर्न में खेला।

मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ वह अपने आखिरी मुकाबले में शून्य पर आउट हुए। हालांकि, उनकी टीम ने मैच जीतकर उन्हें विदाई दी। फिंच की विरासत का सम्मान करने के लिए, रेनेगेड्स ने जर्सी नंबर-5 को रिटायर कर दिया और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के बल्लेबाजी के लिए आने से पहले स्टार्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पेशेवर क्रिकेट में अपनी अंतिम उपस्थिति से पहले, फिंच ने शुक्रवार, 12 जनवरी को कहा था कि वह अपनी सेवानिवृत्ति के बारे में भावुक नहीं होते हैं, लेकिन स्वीकार किया कि बीबीएल उनके करियर का एक बड़ा हिस्सा रहा है।

मैच से पहले ये दिया था बयान

फिंच ने अपने अंतिम मैच की पूर्व संध्या पर कहा, मैं अपने किसी भी संन्यास को लेकर भावुक नहीं हुआ, जो काफी अजीब है, लेकिन शायद कल मैं ऐसा करूंगा। यह (बीबीएल और रेनेगेड्स) पिछले 13 सालों से मेरे और मेरे परिवार के जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है और मैंने इसमें जितना संभव हो उतना समय और प्रयास लगाया है और हां, यह दुखद होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

मेलबर्न रेनेगेड्स ने 4 विकेट से जीता मैच

बात करें मैच कि तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे। हिल्टन कार्टराईट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स ने 4 विकेट खोकर 17.2 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। शॉन मार्श ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने 42 रन की पारी खेली।

VIDEO: एरोन फिंच रनआउट हुए, तो उतारा गुस्सा ड्रेसिंग रूम में ऐसे…
आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने

शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। इस मैच में शिखर धवन ने शतक बनाया, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अर्द्धशतक बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन कूल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने दो विकट चटकाए।

https://twitter.com/FlashCric/status/1137737564876562432

353 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए और वह रन आउट हो गए। वह उस समय रन आउट हुए जब वह बड़े स्ट्रोक्स लगा रहे थे। भारत के लिए यह ब्रेकथ्रू था। डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने खतरनाक रन लेने की कोशिश की और फिंच रन आउट हो गये। दोनों एक रन ले चुके थे, लेकिन दोनों ने दूसरा रन लेने की कोशिश की। केदार जाधव ने गेंद हार्दिक पांड्या की तरफ फेंकी और पांड्या तैयार थे और उन्होंने बेल्स गिरा दिए। उस समय फिंच क्रीज से बहुत दूर थे। इसके बाद फिंच गुस्से में ड्रेसिंग रूम गए और विंडो को अपने बल्ले से स्मैश किया।