एयर इंडिया – Live Halchal

कौड़ियों के दाम बिकी पाकिस्तान की ‘एयर इंडिया’, खरीदने वाले का गुजरात से है खास कनेक्शन
पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस बिक गई है। जिस तरह से भारत की एयर इंडिया बिकी थी। उसी तरह PIA बिकी है। लेकिन दोनों ही कंपनियों के बीच बहुत बड़ा अंतर है। भारत की एयर इंडिया को टाटा ग्रुप ने 18000 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन पाकिस्तान की एयरलाइंस को सिर्फ 4300 करोड़ रुपये ही मिले हैं।

यह बिक्री सरकार का सालों की फाइनेंशियल दिक्कतों और फेल रिवाइवल प्लान के बाद घाटे में चल रही एयरलाइन से बाहर निकलने का एक बड़ा कदम है।प्राइवेटाइजेशन सेरेमनी इस्लामाबाद में हुई और इसमें तीनों प्री-क्वालिफाइड बिडर्स शामिल हुए। इनमें लकी सीमेंट, प्राइवेट एयरलाइन एयरब्लू और इन्वेस्टमेंट फर्म आरिफ हबीब शामिल थे।

जब सेरेमनी के दूसरे फेज में बोलियां खोली गईं, तो आरिफ हबीब 115 अरब पाकिस्तानी रुपये की शुरुआती बोली के साथ सबसे बड़े बोली लगाने वाले के तौर पर सामने आए। और उन्होंने इसे खरीदने की बोली जीती। आरिफ हबीब का कनेक्शन भारत के गुजरात से है।

PIA Vs Air India: एयर इंडिया से कितनी अलग है पाकिस्तानी एयरलाइंस

टाटा ग्रुप ने 2021 के आखिर में एयर इंडिया को कुल ₹18,000 करोड़ (लगभग $2.4 बिलियन) की एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदा था, और जनवरी 2022 में आधिकारिक तौर पर इसका अधिग्रहण कर लिया। इस डील में सरकार को कैश देना और काफी कर्ज लेना शामिल था, जिससे दशकों तक सरकारी मालिकाना हक के बाद यह एयरलाइन अपने मूल संस्थापकों के पास वापस आ गई। दरअसल, भारत की सबसे पहली एयरलाइन टाटा ग्रुप ने ही शुरू की थी। आजादी के बाद सरकार ने इसे अपने स्वामित्व में ले लिया था। लेकिन बाद में यह फिर से टाटा ग्रुप के पास आ गई।

जब टाटा ग्रुप ने जनवरी 2022 में एयर इंडिया को खरीदा, तो उस समय की अलग इंडियन एयरलाइंस को मिलाकर, इस नई कंपनी के पास लगभग 141 एयरक्राफ्ट का फ्लीट था। इसमें एयरबस और बोइंग दोनों तरह के प्लेन शामिल थे, जिनमें 777 और 787 जैसे वाइड-बॉडी जेट और नैरो-बॉडी A320 भी थे। कंपनी का फोकस मॉडर्नाइजेशन पर था, साथ ही उसके पास महत्वपूर्ण लैंडिंग स्लॉट और एसेट्स भी थे।

कुल विमान: लगभग 141 प्लेन। वर्तमान में 300 से ज्यादा

विमान के प्रकार: लॉन्ग-हॉल वाइड-बॉडी जेट और शॉर्ट/मीडियम-हॉल नैरो-बॉडी विमानों का मिश्रण।

मुख्य विमान: इसमें बोइंग 777 (जैसे -200LR और -300ER मॉडल) और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, साथ ही एयरबस A320 फैमिली के विमान शामिल हैं।

23 दिसंबर (मंगलवार) को, आरिफ हबीब कंसोर्टियम 135 अरब रुपये की बोली लगाकर PIA की नीलामी में जीत गया। लकी सीमेंट और एयरब्लू दूसरे दो बोली लगाने वाले थे।

वहीं, अगर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की बात करें तो उसके फ्लीट में लगभग 32-34 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें मुख्य रूप से बोइंग 777, एयरबस A320 और ATR शामिल हैं।

पाकिस्तान सरकार ने शुरू में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में 75% हिस्सेदारी देने की पेशकश की थी। डील की शर्तों के तहत, सफल बोली लगाने वाले के पास एयरलाइन के बाकी 25% शेयर खरीदने के लिए 90 दिन होंगे।

नियमों के अनुसार, शुरुआती 75% हिस्सेदारी की बिक्री से मिले पैसे का 92.5% सीधे एयरलाइन को रीइन्वेस्टमेंट के लिए जाएगा। बाकी 7.5% पैसा सरकार को ट्रांसफर किया जाएगा।

बोइंग 777: लंबी दूरी के रूट के लिए अलग-अलग मॉडल (777-200ER, -200LR, -300ER)।

एयरबस A320: मीडियम और छोटी दूरी की उड़ानों के लिए।

ATR एयरक्राफ्ट (42/72): छोटी घरेलू और क्षेत्रीय उड़ानों के लिए।

Air India Vs Pakistan International Airlines

एयर इंडिया

PIA

कब शुरुआत हुई

1932

1946

कब बिकी

2022

2025

कितने में बिकी

₹18000 करोड़

₹4300 करोड़

किसने खरीदा

टाटा ग्रुप

आरिफ हबीब ग्रुप

फ्लीट की संख्या

300 (वर्तमान में)

32-34 (वर्तमान में)

डेली उड़ानें

लगभग 1200

लगभग 100

कितना कर्ज

₹15000 करोड़ (बिकने के दौरान)

20000 हजार करोड़

रोजाना उड़ानों की संख्या

PIA सितंबर 2025 में फेसबुक पर एक पोस्ट किया था उस पोस्ट के अनुसार पाकिस्तान की सबसे बड़ी एयरलाइन है, और 30 से ज्यादा विमानों का बेड़ा ऑपरेट करती है। यह एयरलाइन एशिया, यूरोप, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अमेरिका में 22 घरेलू डेस्टिनेशन और 28 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए शेड्यूल सर्विस देती है। यह रोजाना लगभग 100 उड़ानें ऑपरेट करती है।

एयर इंडिया (जिसमें विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी मर्ज हुई कंपनियां शामिल हैं) काफी संख्या में फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, आंकड़ों के अनुसार एयर इंडिया ग्रुप रोजाना लगभग 1,168 फ्लाइट्स ऑपरेट करता है, जिसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों रूट शामिल हैं, जबकि मुख्य एयर इंडिया (फुल-सर्विस) लगभग 600 घरेलू/शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स संभालती है, और एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना 500 और फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, जो इसके नेटवर्क में डेली काफी एक्टिविटी दिखाती है।

किसके ऊपर कितना कर्ज?

जब टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदा था तब उसके ऊपर लगभग 15000 करोड़ रुपये का कर्ज था। वहीं, अगर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की बात करें तो उसके ऊपर पिछले साल तक लगभग 20000 करोड़ भारतीय रुपये का कर्ज था। भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा था। क्योंकि उस समय एयर इंडिया पाकिस्तान एयरलाइन से कहीं ज्यादा बड़ी थी बड़ी होने के बावजूद एयर इंडिया पर PIA के मुकाबले कम कर्ज है।

किसने खरीदी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस PIA?

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को Arif Habib ग्रुप ने खरीदा है। इस ग्रुप के मालिक आरिफ हबीब हैं। वह पाकिस्तान के एक बड़े बिजनेसमैन हैं और उनका नाता भारत के गुजरात राज्य से है। दरअसल, उनका परिवार 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारा होने के बाद पाकिस्तान चला गया था ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार 1948 में आरिफ हबीब के माता-पिता गुजरात के बंटवा से पाकिस्तान के कराची चले गए थे।

1970 के आसपास से आरिफ हबीब ने पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज से अपने करियर की शुरुआत की थी। जैसे भारत में हम हर्षद मेहता को जानते हैं उसी तरह पाकिस्तान में भी इनका बड़ा नाम है। उन्होंने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह शेयर बाजार में ही फाइनेंशियल मार्केट को सीखने लगे।

उन्होंने 1994 में आरिफ हबीब सिक्योरिटीज लिमिटेड (अब आरिफ हबीब कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की स्थापना की। इसके बाद वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ते ही गए।  आज वह पाकिस्तान के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं।

इंदौर: चार घंटे देरी से उड़ा एयर इंडिया का विमान
एयर इंडिया की इंदौर से रात पौने आठ बजे मुबंई जाने वाली फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना हुई। टेकऑफ के पहले पायलट को फायर अलार्म मिला था। इसके बाद उड़ान रोक दी गई। यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी। इस कारण विमान की सुरक्षा जांच होने तक यात्री विमान में ही बैठे रहे। इस कारण यात्री परेशान भी हुए। विमान में 163 यात्री सवार थे। विमान ने 11.40 बजे इंदौर से मुंबई के लिए उड़ान भरी।

इंदौर में लगातार एयर इंडिया की कई उड़ानें देरी से रवाना हो रही है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयरलाइन जोखिम नहीं उठा रही है। बुधवार रात को भी यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ी। उड़ान से पहले विमान की जांच होती है। मुबंई जाने वाले विमान की भी तकनीकी इंजीनियरों ने जांच की। इसके बाद यात्री विमान में सवार हुए।

विमान रनवे पर पहुंचा तो पायलट को फायर अलार्म का संकेत मिला। पायलेट को एटीसी ने विमान रोकने के लिए कहा। इसके बाद तकनीकी स्टाॅफ ने चार घंटे तक विमान की जांच की। इसके बाद विमान ने उड़ान भरी। आपको बता दे कि इंदौर में बेंगलुरु की फ्लाइट भी पौन घंटे देरी से रवाना हुई थी। अन्य छह उड़ानें भी लेट हुई है।

एयर इंडिया के क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र, दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट!
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह एक बड़ा हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर को धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि फ्लाइट नंबर 2948 में बम है। इस सूचना के मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों के होश उड़ गए और आनन-फानन में फ्लाइट की सघन जाँच शुरू कर दी गई। हालांकि घंटों की तलाशी के बाद टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला जिसके बाद इसे ‘हॉक्स कॉल’ (झूठी धमकी) घोषित कर दिया गया।

फ्लाइट के चप्पे-चप्पे की ली गई तलाशी
बम की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया की इस फ्लाइट के चप्पे-चप्पे पर बम की तलाशी ली। बम निरोधक दस्तों और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने हर कोने को खंगाला लेकिन किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या उपकरण नहीं मिला। जब कोई भी आपत्तिजनक चीज़ नहीं मिली तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एयर इंडिया के विमानों में हालिया खामियों से बढ़ी चिंता
पिछले कुछ हफ्तों से एयर इंडिया की उड़ानों में कई तकनीकी और परिचालन संबंधी समस्याएँ सामने आ रही हैं। इन घटनाओं ने एयर इंडिया के विमानों की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं। कई फ्लाइटों को रद्द भी किया जा चुका है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे से नहीं उबर पाई कंपनी
आपको बता दें कि यह धमकी ऐसे समय में आई है जब एयर इंडिया हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे से उबर भी नहीं पाई है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट (AI-171) एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भयानक हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के कई लोग भी इस दुर्घटना का शिकार हुए थे। इस हादसे में विमान में सवार केवल एक यात्री की जान बची थी जिसने इस भयावह मंज़र को करीब से देखा था।

हालिया घटनाओं और आज मिली बम की धमकी ने एयर इंडिया और विमानन सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। पुलिस इस हॉक्स कॉल के पीछे के शरारती तत्वों की तलाश कर रही है।

यूपी: गड़बड़ाया एयर इंडिया के विमानों का संचालन, मुंबई से आने वाली फ्लाइट अचानक कैंसिल
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए हादसे और ईरान -इस्राइल के बीच चल रहे तनाव का असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर इसका असर देखा जा रहा है।

अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद एयर इंडिया के विमानों का संचालन गड़बड़ा गया है। मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक कैंसिल कर दिया गया। तकनीकी खामियों की बात सामने आने पर एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते सेवा निरस्त की गई है। वहीं इंडिगो की अहमदाबाद जाने वाली उड़ान भी कैंसिल कर दी गई। साथ ही कई उड़ानें देरी की शिकार हुईं।

एयर इंडिया के विमान संख्या एआई 2491 मुंबई से शाम 6:55 बजे रवाना होकर रात 9ः10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचता है। वापसी में विमान संख्या एआई 2492 अमौसी से रात 9:50 बजे उड़ान भरकर रात 11ः48 बजे मुंबई पहुंचता है। मंगलवार रात विमान को अचानक निरस्त कर दिया गया। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर तकनीकी खराबी की बात कहनी शुरू कर दी। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों के संचालन पर यात्री बारीकी से नजर रखे हुए हैं। गड़बड़ी में तत्काल शिकायतें कर रहे हैं। हालांकि विमान तकनीकी रूप से खराब नहीं था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया कि मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली एआई 2491 को परिचालन कारणों और दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते रद्द की गई। इसी क्रम में लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6968 बुधवार को निरस्त कर दी गई।

एयर इंडिया के विमान देरी के शिकार
लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता आदि रूटों पर विमान देरी के शिकार हुए। सर्वाधिक एयर इंडिया की उड़ानें लेट हुईं। कोलकाता से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-856 आधे घंटे से अधिक लेट रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एआई 2478 सवा घंटे, एआई 2461 डेढ़ घंटे तथा दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई 811 एक घंटे, इंडिगो की 6ई-2151 पैंतीस मिनट, एयर इंडिया की एआई-2477 सवा घंटे लेट रही। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 2492 बुधवार को एक घंटे लेट रही।

125 यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट
ईरान व इस्राइल के बीच चल रहे युद्घ के बीच विमान सेवाएं बाधित हो रही है। लखनऊ से यूरोपीय देशों को जाने वाली फ्लाइटों के यात्री टिकट निरस्त करवा रहे हैं। 125 यात्री अपने टिकट कैंसिल करवा चुके हैं। पहले भारत व पाकिस्तान और अब ईरान व इस्राइल के बीच युद्घ के चलते विमान सेवाएं चरमरा गई हैं। लखनऊ से खाड़ी देशों को जाने वाले विमानों को रूट बदलना पड़ रहा है, जिससे गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। वहीं अब यूरोपीय व मध्य एशियाई देशों को जाने वाले विमान प्रभावित हो रहे हैं। लखनऊ से दिल्ली के रास्ते यूरोपीय व मध्य एशियाई देशों के लिए उड़ानें हैं।

एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि लखनऊ से ईरान जाने वालों की अच्छी संख्या रहती थी। लेकिन इन दिनों यह सेवाएं बंद हैं। इसके अतिरिक्त दिल्ली के रास्ते ब्रिटेन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड व अन्य यूरोपीय देशों को भी लोग जाते हैं। गर्मी की छुट्टियों में इसके लिए पैकेज बुक होते हैं। अगले तीन महीनों के लिए बुक हुए टिकटों में 125 निरस्त कराए जा चुके हैं। हालांकि, यह संख्या और अधिक हो सकती है। आलमबाग स्थित सना टूर एंड ट्रेवेल्स के अकबर बताते हैं कि लखनऊ से कनेक्टिंग उड़ानों के जरिए ही यात्री सफर करते हैं। मध्य पूर्व एशिया में चल रहा तनाव कम नहीं हुआ तो पूरी इंडस्ट्री पर असर पड़ेगा। एयरलाइन के साथ पर्यटन उद्योग भी प्रभावित होगा।

आज श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई दो विशेष उड़ानें चलाएगी एयर इंडिया, एयरलाइन का बड़ा फैसला
एयर इंडिया बुधवार को श्रीनगर से दो अतिरिक्त उड़ानें चलाएगी। एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया, मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एयर इंडिया बुधवार को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी।

एकनाथ शिंदे ने नागरिक उड्डयन मंत्री ने की बात

इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से बात की। इस हमले में महाराष्ट्र के पर्यटकों की भी मौत हुई है।

शवों को शीघ्र वापस लाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे

उन्होंने नायडू से अनुरोध किया है कि वे मृतकों के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से मुंबई तत्काल ले जाने के लिए विशेष व्यवस्था करें। इसके जवाब में नायडू ने आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा शवों को शीघ्र वापस लाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

ये होगी टाइमिंग

बुधवार को एयर इंडिया सुबह 11.30 बजे श्रीनगर से दिल्ली और दोपहर 12 बजे श्रीनगर से मुंबई के लिए उड़ान संचालित करेगी। एयरलाइन ने कहा, श्रीनगर से आने-जाने वाली हमारी सभी अन्य उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार संचालित होती रहेंगी।

टीआरएफ ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी

फरार आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बल ने भी बड़ा अभियान छेड़ दिया है। कश्मीर में यह हमला उस समय हुआ, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर आए हैं। इस बीच, हमले की जिम्मेदारी कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) ने ली है।