एम्स भोपाल – Live Halchal

भोपाल में कोरोना की आहट, एम्स में तैयारी हुई तेज, 20 बेड का वार्ड तैयार
एम्स भोपाल ने भी कोरोना मरीजों के उपचार के लिए तैयारियां तेज कर दी है। एम्स में 20 बेड का जनरल वार्ड तैयार कर लिया गया है। वहीं वेंटीलेटर से युक्त एक आईसीयू भी कोविड मरीजों के लिए तैयार किया गया है। टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।

देश में कोरोना के दो नए वैरिएंट के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगे हैं। मध्यप्रदेश में अब तक इंदौर में 6 मामले ही सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य संस्थाओं को सारी तैयारियां करने के निर्देश भी दिए हैं। एम्स भोपाल ने भी कोरोना मरीजों के उपचार के लिए तैयारियां तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक एम्स में 20 बेड का जनरल वार्ड तैयार कर लिया गया है। वहीं वेंटीलेटर से युक्त एक आईसीयू भी कोविड मरीजों के लिए तैयार किया गया है। टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। जबकि जिला अस्पताल जेपी और हमीदिया में किसी तरह की तैयारी नहीं दिख रही है।

लोगों को जागरूक होना जरूरी
कोरोन के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट (जेएन. 1) के दो सब-वैरिएंट (एनबी. 1.8.1 और आईएफ 7) एक्टिव हैं। एमपी में अभी तक इंदौर में 6 मरीज मिले हैं। जिसमें से एक वृद्धा की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना नियंत्रण में है, लेकिन लोगों को जागरूक होना जरूरी है। जो लोग विदेश से यात्रा कर लौटे हैं, उन्हें एहतियातन जांच कराना चाहिए। यदि सर्दी-जुकाम या वायरल से पीड़ित होते हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं और ट्रैवल हिस्ट्री भी न छिपाएं।

चार साल में धूल खा रही मशीन
हमीदिया अस्पताल में कोरोना के वैरिएंट की जांच करने वाली जीनोम सिक्वेसिंग मशीन धूल खा रही है। गौरतलब है कि चार साल पहले कोरोना लहर के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने जीएमसी में पांच करोड़ रुपए की लागत से जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन स्थापित की थी। लेकिन तब से अब तक इस मशीन से एक भी टेस्ट नहीं हो सका। यही नहीं जीएमसी की वायरोलॉजी लैब की हालत भी खराब है। यहां कोरोना टेस्ट के लिए रिएजेंट तक नहीं है।

नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं
एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। एम्स पूरी तरह तैयार है। समय पर जांच, बेहतर इलाज और सही जानकारी देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को सही जानकारी मिले और डर की जगह सतर्कता बरती जाए। संस्थान ने तेज जांच और इलाज के लिए जरूरी स्वास्थ्य ढांचा मजबूत किया है।

10वीं पास के लिए इस सरकारी अस्पताल में फिर निकली भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल (एम्स भोपाल) में गैर संकाय पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण 27 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुका है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं और 10वीं पास हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है। 20 नवंबर से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsbhopal.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Recruitment रिक्तियों का विवरण
एम्स भोपाल में 357 गैर-संकाय पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड III 106 पद

लैब अटेंडेंट ग्रेड II 41 पद

मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन 38 पद

फार्मासिस्ट ग्रेड II 27

वायरमैन 20

सेनेटरी इंस्पेक्टर ग्रेड II 18

प्लम्बर 15

आर्टिस्ट (मॉडलर) 14

कैशियर 13

जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड अधिकारी 5

ऑपरेटर (ई एंड एम)/लिफ्ट ऑपरेटर 12

मैनिफोल्ड तकनीशियन (गैस स्टीवर्ड) / गैस कीपर 06

इलेक्ट्रीशियन 06

AIIMS Recruitment आवेदन शुल्क
एम्स भोपाल में गैर संकाय पदों पर आवेदन के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही होगा।