एमोलेड डिस्प्ले – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 24 Mar 2024 10:38:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एमोलेड डिस्प्ले – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 2000 रुपये से कम में बड़े एमोलेड डिस्प्ले वाली वॉच https://livehalchal.com/2000-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87/549654 Sun, 24 Mar 2024 10:38:24 +0000 https://livehalchal.com/?p=549654 BT Calling Smartwatch Under 2000 Rupees दो हजार रुपये तक के बजट में एक ब्लूटुथ कॉलिंग वॉच खरीदना चाह रहे हैं तो itel ICON 3 का रिव्यू चेक कर सकते हैं। इस वॉच को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं। 24-29 मार्च 2024 तक वॉच प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। रिव्यू के लिए …]]>

BT Calling Smartwatch Under 2000 Rupees दो हजार रुपये तक के बजट में एक ब्लूटुथ कॉलिंग वॉच खरीदना चाह रहे हैं तो itel ICON 3 का रिव्यू चेक कर सकते हैं। इस वॉच को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं। 24-29 मार्च 2024 तक वॉच प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। रिव्यू के लिए हमें itel ICON 3 ब्लू कलर में मिली थी।

आइटल ने अपने यूजर्स के लिए एक नई स्मार्टवॉच ICON 3 लॉन्च की है। कंपनी ने यूजर्स के लिए बड़े एमोलेड डिस्प्ले के साथ ICON 3 को पेश किया है।

इस वॉच का इस्तेमाल हमने करीब 1 हफ्ते तक किया, जिसके बाद वॉच को लेकर आपके साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। आइए जल्दी से वॉच का रिव्यू चेक कर लेते हैं-

आइटल की न्यूली लॉन्च्ड वॉच itel Icon 2 का अपग्रेड वर्जन है। हमें यह वॉच ब्लू कलर ऑप्शन में मिली थी। वॉच 2.01 इंच के बड़े एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है।

वॉच का लुक और डिजाइन

वॉच के बॉक्स में हमें स्मार्टवॉच, वॉचबैंड, यूएसबी केबल और एक यूजर मैनुअल दिया गया है।

वॉच के लुक की बात करें तो डिवाइस सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आता है। वॉच के दायीं ओर फंग्शनल क्राउन दिया गया है।

इस क्राउन को घुमाने के साथ वॉच फेस बदल सकते हैं। इसके अलावा, क्राउन के साथ वॉच ऑन होती है। क्राउन की मदद से ही वॉच के अलग-अलग फंग्शन चेक कर सकते हैं।

170 से ज्यादा वॉच फेस

वॉच में आप अपनी पंसद के साथ 170 से ज्यादा वॉच फेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सिंगल-चिप ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से लैस वॉच है। वॉच को इस्तेमाल करने के लिए फोन में ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होती है।

इसके बाद आप अपनी प्रोफाइल बना कर वॉच को इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉच में ऑप्शन डिप्स्ले के लिए पांच थीम्स दी गई हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.3 का सपोर्ट दिया गया है।

वॉच को आप ब्लू, ब्लैक, रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

धूप में कैसे करती है वॉच काम

आइटल की इस वॉच में यूजर्स को स्क्रीन पासवर्ड प्रोटेक्शन दिया गया है। आप चार डिजिट का पिन सेट वॉच को सुरक्षित रख सकते हैं।

वॉच को हमने धूप में भी इस्तेमाल किया, डिवाइस 500 निट्स फुल ब्राइटनेस के साथ ठीक-ठाक काम कर जाता है। आइटल की यह वॉच पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग के साथ आती है।

वॉच के टॉप फीचर्स

वॉच के टॉप फीचर्स की बात करें तो डिवाइस हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर जैसी खूबियों के साथ आती है।

वॉच का इस्तेमाल नॉर्मल मूड के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग फीचर को टेस्ट करने के लिए  किया गया, कुछ सेकेंड्स इंतजार करने के बाद वॉच यह बताने में कामियाब रही कि यूजर का मूड 58 नंबर के साथ मीडियम है।

वॉच में रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले टूल कैलकुलेटर, वॉच टाइमर, अलार्म, वेदर, कैलेंडर, रिकॉर्ड की सुविधा मिलती है। इ्सके अलावा, स्मार्टवॉच यूजर को डिवाइस में म्यूजिक , स्टॉक मार्केट अपडेट की सुविधा भी मिलती है।

फुल चार्जिंग के लिए वॉच की 310mAh बैटरी 2 से ढाई घंटे का समय लेती है। वॉच ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉच की कीमत

ICON 3 को कंपनी 1699 रुपये में पेश करती है। जबकि बॉक्स पर इस वॉच का एमआरपी 5999 रुपये है। इस वॉच को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। 

हमारा फैसला- 1700 रुपये तक के बजट में एक बढ़िया ब्लूटुथ कॉलिंग वॉच खोज रहे हैं तो आइटल की यह वॉच एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

वॉच के साथ यूजर अपनी अच्छी हेल्थ पर पूरी तरह कंट्रोल पा सकते हैं। हाथ के लिए बड़े डिस्प्ले वाली वॉच चाहिए तो ICON 3 जरूर चेक की जानी चाहिए।

]]>