एमपी – Live Halchal

केरल कैडर की एमपी मूल की IPS अधिकारी EWS प्रमाणपत्र विवाद में फंसी
देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ईडब्ल्यूएस पात्रता की शर्तों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सनावद की रहने वाली और केरल कैडर की 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी निमिषी त्रिपाठी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को लेकर जांच के दायरे में हैं। मामला इसलिए अहम हो गया है क्योंकि यदि जांच में सर्टिफिकेट उपयोग में तकनीकी त्रुटि पाई जाती है, तो उनकी सेवा में बदलाव तक हो सकता है।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
निमिषी त्रिपाठी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा 2023 में 368वीं रैंक हासिल की थी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत उन्हें आईपीएस सेवा मिली। अब नियुक्ति के बाद उनके ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर केंद्र सरकार ने जांच शुरू कर दी। फिलहाल मध्यप्रदेश का गृह विभाग इस पूरे मामले की पड़ताल कर रहा है। इस मामले में खरगोन कलेक्टर ने जिले से जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।

केंद्र और राज्य के नियमों में फर्क बना वजह
इस मामले की जड़ में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के नियमों में अंतर बताया जा रहा है। केंद्र सरकार के नियम के अनुसार 1000 वर्ग फीट या उससे अधिक के प्लॉट वाले परिवार ईडब्ल्यूएस श्रेणी में नहीं आते, जबकि मध्य प्रदेश के नियम के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में 1500 वर्ग फीट तक, नगर पालिका क्षेत्र में 1200 वर्ग फीट तक और नगर पंचायत क्षेत्र में 1000 वर्ग फीट तक पात्रता का नियम है। यही अंतर अब विवाद का कारण बन गया है।

कहां उलझा मामला?
जानकारी के मुताबिक, निमिषी त्रिपाठी का परिवार नगर पालिका क्षेत्र में रहता है और उनकी मां के नाम करीब 1000 वर्ग फीट का प्लॉट है, जो राज्य के नियमों के अनुसार ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आता है। लेकिन केंद्रीय सेवाओं के लिए आवेदन करते समय केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप का प्रमाण पत्र जरूरी होता है, यहीं से पूरा विवाद खड़ा हुआ। मामले में जांच एजेंसियां दो मुख्य पहलुओं पर फोकस कर रही हैं। क्या प्रमाण पत्र फर्जी है? क्या गलत प्रारूप का उपयोग किया गया? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रमाण पत्र वैध तरीके से जारी हुआ है, लेकिन इसके उपयोग को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। जानकारों का कहना है कि यदि ईडब्ल्यूएस श्रेणी अमान्य पाई जाती है, तो नौकरी समाप्त होने की संभावना कम है। हालांकि, सेवा में बदलाव संभव है। ऐसी स्थिति में उन्हें उनकी रैंक के अनुसार अन्य सेवा, जैसे इंडियन रेवेन्यू सर्विस में भेजा जा सकता है।

मार्च से तपेगा एमपी, 35 डिग्री पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश में फरवरी खत्म होते-होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जारी मौसम आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ऊपर चल रहा है, जिससे दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं का अहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं हुई। सुबह के समय आर्द्रता अपेक्षाकृत अधिक रही, लेकिन शाम तक नमी कम हो गई। दृश्यता सामान्य दर्ज की गई।

खंडवा सबसे गर्म, भोपाल में भी चढ़ा पारा
पश्चिमी मध्यप्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दिया।खंडवा में अधिकतम तापमान 35°C दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। नर्मदापुरम में 34.3°C,गुना में 33.4°C,राजधानी भोपाल में 32.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी मध्यप्रदेश में भी हालात अलग नहीं रहे। जबलपुर, दमोह, सागर, रीवा, सतना समेत अधिकांश शहरों में तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहा।रात के तापमान में अभी हल्की राहत है। सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 11.8°C दर्ज किया गया, जिससे पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है।

मार्च से मई तक ज्यादा गर्मी के संकेत
इस बीच मौसम विभाग ने मार्च से मई (हॉट वेदर सीजन) के लिए अपना मौसमी आउटलुक जारी किया है। इसके मुताबिक देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मध्य भारत के कई इलाकों में सामान्य से ज्यादा गर्म दिन पड़ सकते हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने के संकेत हैं, यानी रातें भी धीरे-धीरे गर्म होंगी। मार्च से मई के दौरान कुछ क्षेत्रों में हीटवेव (लू) की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि मार्च 2026 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य या उससे अधिक रह सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना भी जताई गई है, लेकिन उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में कम वर्षा हो सकती है।

क्या कहता है मौजूदा ट्रेंड?
फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही तापमान का 35 डिग्री के करीब पहुंचना इस बात का संकेत है कि मार्च की शुरुआत के साथ गर्मी और तेज हो सकती है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो अप्रैल-मई में पारा 42 से 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मध्यप्रदेश में ठंड अब विदा ले चुकी है और आने वाले तीन महीनों में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने, पानी अधिक पीने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे।

एमपी में मौसम का नया मिजाज, चौथी बार बरसे बादल
मध्य प्रदेश में फरवरी का महीना इस बार पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रदेश में चौथी बार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। दक्षिणी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र और दो सक्रिय द्रोणिकाओं के कारण कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बालाघाट, डिंडौरी समेत पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल और इंदौर में धूप खिलने के आसार हैं।

इन जिलों में असर ज्यादा
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी मध्य प्रदेश में सक्रिय सिस्टम का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते अनूपपुर, मंडला और सिवनी सहित आसपास के इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की स्थिति बन रही है।

दिन में धूप, शाम को बदला रंग
सोमवार को कई शहरों में सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम पलट गया। जबलपुर में धूल भरी आंधी चली और बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं रीवा और सीधी में भी बारिश हुई। रात के समय ग्वालियर, मुरैना, सागर, दमोह और खरगोन सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का असर दिखाई दिया।

फरवरी बना बरसाती महीना
आम तौर पर फरवरी को सर्दी के विदा होने का महीना माना जाता है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। महीने की शुरुआत में ही दो बार ओले और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ। इसके बाद 18 फरवरी से तीसरा दौर चला, जो तीन दिन तक सक्रिय रहा। अब 23 फरवरी से चौथी बार बादलों ने दस्तक दी है और इसका असर अभी बना हुआ है।

तापमान में उतार-चढ़ाव
बारिश से दिन का तापमान नीचे आया है, जबकि रात में ठंड कुछ कम हुई है। रविवार-सोमवार की रात पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, मंदसौर में 11.7 डिग्री और राजगढ़ में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में भी रात का पारा 12 डिग्री से ऊपर रहा। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल अस्थिर बना हुआ है। कहीं धूप तो कहीं बादल और बारिश फरवरी के आखिरी दिनों में भी मौसम राहत देने के मूड में नजर नहीं आ रहा।

एमपी का बदला मौसम, बारिश-ओलों से ठंड बढ़ी
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक रौद्र रूप ले लिया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे जनजीवन और खेती दोनों प्रभावित हुए हैं। ठंड के बीच बारिश-ओलों के इस दौर ने तापमान और गिरा दिया है। मंगलवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि गुना, उज्जैन, आगर-मालवा और शाजापुर में ओलावृष्टि हुई।

ग्वालियर, सागर समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को भी हालात ऐसे ही बने रहने की चेतावनी दी है। ग्वालियर, सागर समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर और दमोह शामिल हैं। वहीं, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में बादल छाए रहने के आसार हैं।

बारिश के साथ कोहरे की चादर
उत्तरी मध्य प्रदेश में जहां बारिश का अलर्ट है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन और सीहोर में भी दृश्यता प्रभावित हुई।

ग्वालियर-शिवपुरी में स्कूल बंद
लगातार बारिश और बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्वालियर प्रशासन ने एहतियातन बुधवार को कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। शिवपुरी समेत आसपास के इलाकों में भी ठंड का असर तेज रहा।

ओलावृष्टि से खेती को झटका
मंगलवार को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का असर देखा गया। आगर-मालवा, शाजापुर और गुना में गिरे ओलों से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। रतलाम, शाजापुर और आगर में तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। कई जगह सड़कों पर पानी बह निकला। रात के समय निवाड़ी, दतिया, श्योपुर, उज्जैन, खरगोन और धार में आकाशीय बिजली चमकती रही।

उत्तर से चली बर्फीली हवा ने एमपी को कंपाया, प्रदेश के 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में साफ नजर आने लगा है। उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश के तापमान को तेजी से गिरा दिया है। नतीजतन, भोपाल, शहडोल और रीवा संभाग समेत उत्तरी मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं कई जिलों में घना से मध्यम कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के करीब 25 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया है।

सर्द हवा मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते वहां की सर्द हवा मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही है। शनिवार को उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर करीब 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 269 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली जेट स्ट्रीम ने भी ठंड को और तेज कर दिया। इसका सीधा असर मध्यप्रदेश के तापमान पर पड़ा।प्रदेश के मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जैसे जिलों में तेज सर्द हवाएं चलीं। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात शहडोल के बाद उमरिया दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़े शहर भी ठंड की चपेट में
राजधानी भोपाल समेत बड़े शहरों में भी ठंड ने लोगों को कंपा दिया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, इंदौर में 9, ग्वालियर में 8.2, उज्जैन में 10 और जबलपुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजगढ़-खजुराहो में पारा 5 डिग्री, मंडला में 5.4, रीवा में 5.5, नौगांव में 5.6 और पचमढ़ी-दतिया में 6.6 डिग्री तक लुढ़क गया।

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
रविवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर और विदिशा सहित कई जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें मालवा, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस ज्यादा प्रभावित हैं।

आगे और बढ़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 और 21 जनवरी की रात से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है। ऐसे में 22-23 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।