एमपीपीएससी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 15 Oct 2024 11:06:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एमपीपीएससी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एमपीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 इंटरव्यू के लिए 48 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी की रद्द https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be/585383 Tue, 15 Oct 2024 11:06:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=585383 मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा परीक्षा 2022 इंटरव्यू के लिए क्वालिफाइड अभ्यर्थियों में से 48 की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। आयोग ने बताया कि इसमें से 27 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं वहीं 21 उम्मीदवार दस्तावेज समय पर (1 …]]>

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा परीक्षा 2022 इंटरव्यू के लिए क्वालिफाइड अभ्यर्थियों में से 48 की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। आयोग ने बताया कि इसमें से 27 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं वहीं 21 उम्मीदवार दस्तावेज समय पर (1 जुलाई तक) जमा करने में असमर्थ रहे थे।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा परीक्षा 2022 इंटरव्यू के लिए 48 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया है। आयोग की ओर से बताया गया है कि इन 48 उम्मीदवारों में से 27 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने इंटरव्यू के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किये थे। इसमें से मुख्य भाग के लिए 20 और प्राविधिक भाग के लिए कुल 7 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारों को रद्द किया गया है।

इसके अलावा एमपीपीएससी की ओर से बताया गया है कि इसमें 21 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने निर्धारित अंतिम तिथि 1 जुलाई 2024 तक आवश्यक दस्तावेज नहीं जमा किये थे इसलिए इनकी भी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया है।

आपत्ति दर्ज करने के लिए 10 दिन का समय
जिन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को रद्द किया गया है उनको आपत्ति दर्ज करने के मौका भी प्रदान किया गया है। एमपीपीएससी की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक अभ्यर्थी 10 दिनों के अंदर अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

दिसंबर माह में होंगे इंटरव्यू
मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए इस माह या अगले माह में इंटरव्यू डेट्स की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षात्कार का आयोजन दिसंबर 2024 माह में करवाया जाएगा। हालांकि आयोग की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई गई है।

भर्ती विवरण
एमपी राज्य सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 450 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से वर्गानुसार जनरल कैटेगरी के लिए 126 पद, एससी के लिए 82 पद, एसटी के लिए 103 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 103 पद और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 36 पद आरक्षित हैं।

साढ़े 5 साल में 3 ही भर्तियों के रिजल्ट हुए जारी।
पिछले साढ़े पांच साल में एमपीपीएससी केवल 3 ही भर्तियों- वर्ष 2019, 2020 और 2021 का रिजल्ट जारी कर सका है। इन भर्तियों के माध्यम से कुल 1120 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। अभी भी 800 उम्मीदवारों का रिजल्ट अधर में लटका है। ऐसे में उम्मीदवार भविष्य की चिंता को लेकर रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। इन सभी भर्ती की लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

]]>
एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/523776 Wed, 08 Nov 2023 09:53:53 +0000 https://livehalchal.com/?p=523776 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आज एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट – mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें। आवेदक 10 नवंबर तक अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे। एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड 8 दिसंबर तक …]]>

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आज एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट – mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें। आवेदक 10 नवंबर तक अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे। एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड 8 दिसंबर तक जारी किए जाएंगे।

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को दो सत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

पात्रता मापदंड

वर्दीधारी पदों के लिए आवेदकों की आयु 21-33 वर्ष होनी चाहिए जबकि अन्य पदों के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 40 वर्ष तक है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदकों को 500 रुपये का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क शुल्क देना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। कुछ पदों के लिए, पीईटी/पीएसटी परीक्षा आयोजित की जाएगी और फिर फिजिकल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट – mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और एसएसई फॉर्म चुनें।
  • रजिस्टर करें और फॉर्म भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
]]>