एमपीएल की जर्सी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 17 Nov 2020 07:54:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एमपीएल की जर्सी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया में किया गया बड़ा बदलाव, एमपीएल की जर्सी में नज़र आएंगे भारतीय खिलाड़ी https://livehalchal.com/big-changes-made-in-team-india-on-australian-tour-indian-players-will-be-seen-in-mpl-jersey/394058 Tue, 17 Nov 2020 07:51:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=394058 एमपीएल स्पोर्ट्स टीम इंडिया का नया किट प्रायोजक बना है. एमपीएल स्पोर्ट्स टीम इंडिया को जर्सी के अलावा बाकी जरूरी सामान भी मुहैया करवाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया में अहम बदलाव हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया नई जर्सी में नज़र आएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एमपीएल …]]>

एमपीएल स्पोर्ट्स टीम इंडिया का नया किट प्रायोजक बना है. एमपीएल स्पोर्ट्स टीम इंडिया को जर्सी के अलावा बाकी जरूरी सामान भी मुहैया करवाएगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया में अहम बदलाव हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया नई जर्सी में नज़र आएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एमपीएल स्पोर्ट्स के साथ जर्सी के लिए करार होने की जानकारी दी है. एमपीएल स्पोर्ट्स ने बीसीसीआई के साथ तीन साल के लिए टीम इंडिया, अंडर 19 टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जर्सी का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.

एमपीएल स्पोर्ट्स टीम इंडिया का नया किट स्पांसर है. एमपीएल और बीसीसीआई के बीच नवंबर 2020 से लेकर दिसंबर 2023 के अंत तक तीन साल का करार हुआ है. टीम इंडिया के साथ एमपीएल के करार की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया सीरीज से होगी.

इस करार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एमपीएल स्पोर्ट्स द्वारा डिजाइन की गई जर्सी में नज़र आएंगे. जर्सी के अलावा एमपीएल स्पोर्ट्स टीम इंडिया को दूसरे जरूर सामान भी मुहैया करवाएगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस पार्टनरशिप को देश की क्रिकेट के लिए बड़ा कदम बताया है.

पार्टनरशिप से खुश हैं सौरव गांगुली-

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी एमपीएल के साथ पार्टनरशिप होने पर खुशी जाहिर की है. सौरव गांगुली ने कहा, ”2023 के अंत तक एमपीएल स्पोर्ट टीम इंडिया का नया किट स्पांसर होगा और यह देश के क्रिकेट की बेहतरी की दिशा में अहम कदम है. हमें एमपीएल स्पोर्ट्स के साथ नई शुरुआत करते हुए बेहद ही खुशी हो रही है.”

एमपीएल स्पोर्ट्स क्रिकेट से जुड़े प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज ऑफर करता है. एमपीएल स्पोर्ट्स टीम इंडिया को कलाई बैंड, फुटवियर, हेड गियर और मास्क भी मुहैया करवाएगा. एमपीएल की योजना पैंस के लिए भी हाई क्वालिटी कपड़े और सामान उपलब्ध करवाने की है.

]]>