एफपीआई – Live Halchal

एफपीआई ने इस हफ्ते भारतीय शेयरों में डाले ₹10000 करोड़ से अधिक, अप्रैल 2025 में हुई यह खास बात
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजारों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। इससे यह साफ हो गया कि घरेलू इक्विटी में विदेशी रुचि फिर से बढ़ने लगी है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने 28 अप्रैल से 2 मई के बीच इक्विटी में 10,073 करोड़ रुपये का निवेश किया।

महीनों बाद अप्रैल 2025 में पहली बार शुद्ध खरीदार रहे एफपीआई
आंकड़ों के अनुसार 2025 में पहली बार अप्रैल महीने में सकारात्मक शुद्ध एफपीआई प्रवाह देखा गया। अप्रैल में भारतीय इक्विटी में एफपीआई की ओर से शुद्ध निवेश 4,223 करोड़ रुपये रहा। एफपीआई ने मार्च में शुद्ध रूप से 3,973 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। जनवरी और फरवरी में उन्होंने क्रमशः 78,027 करोड़ रुपये और 34,574 करोड़ रुपये की इक्विटी की बिकवाली की थी। इससे यह पता चलता है कि अप्रैल बीते कई महीनों के बाद एफपीआई की भारतीय बाजार में रुचि बढ़ी है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव ने निवेशकों का मूड बिगाड़ा
हालांकि, एफपीआई के मजबूत मजबूत प्रवाह के बावजूद सप्ताह के दौरान कुल मिलाकर बाजार की धारणा कमजोर रही। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव ने निवेशकों के मूड पर भारी असर डाला। इससे एफपीआई निवेशकों की खरीदारी से बना सकारात्मक माहौल भी सुस्त पड़ गया।

शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हुए बंद
शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएई सेंसेक्स 259.75 (0.32%) अंक मजबूत होकर 80,501.99 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 935.69 अंक या 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,177.93 अंक पर पहुंच गया था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में एनएसई निफ्टी 12.50 अंक अथवा 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,346.70 अंक पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने और मजबूत घरेलू आंकड़ों के कारण शुक्रवार को रुपया सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और 84 रुपये प्रति डॉलर के नीचे जाने में सफल रहा। हालांकि, आगे चलकर बढ़त कम हो गई और अंत में यह डॉलर के मुकाबले मात्र एक पैसे बढ़कर 84.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जानकार बोले- अच्छे वैश्विक संकेतों से बाजार आगे बढ़ने को तैयार
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा सीमा तनाव भारतीय इक्विटी में मजबूत रैली को रोकने वाला सबसे बड़ा कारण है। बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने एएनआई को बताया, “भारतीय बाजारों पर अब भारत-पाक तनाव का असर है। अन्यथा, बाजार अच्छे वैश्विक संकेतों और निचले स्तरों पर निरंतर सपोर्ट हासिल करने के बाद आगे बढ़ने के लिए तैयार है। वैश्विक बाजार में स्थिरता लौटने से आईटी शेयरों को मदद मिलने की उम्मीद है।

जनवरी में एफपीआई ने अबतक शेयरों से 13,000 करोड़ रुपए निकाले
नई दिल्लीः विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने के पहले तीन सप्ताह में अबतक काफी सतर्क रुख अपनाते हुए भारतीय शेयर बाजारों से 13,000 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी की है। भारतीय शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन और अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने की वजह से एफपीआई बिकवाल बने हुए हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इस रुख के उलट विदेशी निवेशक ऋण या बॉन्ड बाजार को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने समीक्षाधीन अवधि में बॉन्ड बाजार में 15,647 करोड़ रुपए डाले हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने (19 जनवरी तक) में भारतीय शेयरों से 13,047 करोड़ रुपए की निकासी की है। उन्होंने 17-19 जनवरी के दौरान 24,000 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर बेचे। इससे पहले दिसंबर में एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 66,134 करोड़ रुपए और नवंबर में 9,000 करोड़ रुपए डाले थे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘एफपीआई की बिकवाली के दो कारण हैं। एक अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ रहा है। 10 साल के बॉन्ड पर प्रतिफल 3.9 प्रतिशत के हालिया स्तर से बढ़कर 4.15 प्रतिशत हो गया है, जिससे उभरते बाजारों से पूंजी निकासी हो रही है।” उन्होंने कहा कि दूसरी वजह भारत में शेयरों का ऊंचा मूल्यांकन है। एफपीआई एचडीएफसी बैंक के उम्मीद से कमजोर नतीजों का हवाला देकर बड़े पैमाने पर बिकवाली कर रहे हैं।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई की बड़े पैमाने पर बिकवाली की वजह एचडीएफसी बैंक के निराशाजनक तिमाही नतीजे हैं। उन्होंने कहा कि एफपीआई ने नए साल की शुरुआत में सतर्क रुख अपनाते हुए ऊंचे मूल्यांकन की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में मुनाफावसूली की है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इसके अलावा ब्याज दर परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता ने भी उन्हें किनारे पर रहने को मजबूर किया है। वे भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश से पहले और संकेतकों का इंतजार कर रहे हैं।”

एफपीआई ने दिसंबर में अब तक किया 26505 करोड़ रुपये का निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने दिसंबर महीने में अभी तक हुए 6 कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में कुल 26,505 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले अक्टूबर में एफपीआई ने बाजार में 9000 करोड़ रुपये डाले थे।

अगस्त और सितंबर में कि थी निकासी

निवेश से पहले अगस्त और सितंबर में एफपीआई ने बाजार से कुल 39,300 करोड़ रुपये निकाले थे। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी हफ्ते में भी एफपीआई अपना निवेश जारी रख सकते हैं।

पीटीआई को जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा,

2024 के आम चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता के संकेत, भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूत विकास गति, मुद्रास्फीति में कमी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में लगातार गिरावट और ब्रेंट क्रूड में सुधार ने स्थिति को भारत के पक्ष में मोड़ दिया है।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर – मैनेजर रिसर्च, हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा,

अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में कमी ने विदेशी निवेशकों को जोखिम-रिटर्न प्रोफाइल में सुधार को देखते हुए भारतीय इक्विटी बाजारों में निवेश का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए प्रेरित किया है।

किस सेक्टर में एफपीआई ने किया निवेश?

एफपीआई ने इस बार बैंकिंग सेक्टर में निवेश किया है जहां वे पहले निकासी कर रहे थे। इसके अलावा लार्ज कैप सेगमेंट जैसे आईटी, टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल और कैपिटल गुड्स में भी एफपीआई ने निवेश किया है।

डेट मार्केट में कितना आया निवेश?

बॉन्ड के संबंध में, समीक्षाधीन अवधि के दौरान डेट मार्केट में 5,506 करोड़ रुपये का निवेश आया। इस साल अब तक एफपीआई ने इक्विटी बाजारों में 1.31 लाख करोड़ रुपये और डेट बाजारों में 55,867 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

एफपीआई का बदला रुख, नवंबर के आखिर में फिर जगा भारती शेयरों में भरोसा, लगाए इतने करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर में भारतीय शेयरों में 378 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया। इसका मुख्य कारण अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट है। आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अक्टूबर में 24,548 करोड़ रुपए और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपए मूल्य की भारतीय इक्विटी की बिकवाली की थी। इससे पहले एफपीआई मार्च से अगस्त तक पिछले छह महीनों में लगातार भारतीय शेयर खरीद रहे थे। इस अवधि में 1.74 लाख करोड़ रुपए की खरीद हुई। कुल मिलाकर 2023 के लिए संचयी रुझान अच्छा बना हुआ है। इस वित्त वर्ष में अभी तक एफपीआई ने 96,340 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

यस सिक्योरिटीज इंडिया में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज रिसर्च के रणनीतिकार हितेश जैन ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि आने वाले समय में ईएम (उभरते बाजारों) में जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार तथा अमेरिका में जोखिम-मुक्त प्रतिफल में गिरावट से एफपीआई भारत की ओर आकर्षित होंगे।” आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने इस महीने (24 नवंबर तक) भारतीय शेयरों में 378.2 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया। विदेशी निवेशक इस महीने चार दिन लिवाल रहे और शुक्रवार को 2,625 करोड़ रुपए की बड़ी खरीदारी की।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा, ‘‘अक्टूबर के मध्य में अमेरिका में मुद्रास्फीति में उम्मीद से बेहतर गिरावट ने बाजार को यह मानने का विश्वास दिला दिया है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके परिणाम स्वरूप अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेजी से गिरावट आई है और 10-वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड प्रतिफल अक्टूबर मध्य में पांच प्रतिशत से घटकर अब 4.40 प्रतिशत हो गया।”

मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के सह निदेशक एवं शोध प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘अनिश्चित वैश्विक कारक भारत के शेयर बाजारों में विदेशी निवेश की दिशा तय कर रहे हैं।” सितंबर में एफपीआई ने बिकवाली की सिलसिला शुरू किया था। इसके पीछे अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, बॉन्ड प्रतिफल में तेजी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और इजराइल-हमास संघर्ष से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने की अहम भूमिका रही थी। इस साल अब तक अक्टूबर में घरेलू इक्विटी बाजार में एफपीआई का कुल निवेश 6,381 करोड़ रुपए और ऋण बाजार में 12,400 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।