एनसीएचएमजेईई परीक्षा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 24 May 2024 10:02:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एनसीएचएमजेईई परीक्षा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एनसीएचएमजेईई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%88%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80/560486 Fri, 24 May 2024 10:01:16 +0000 https://livehalchal.com/?p=560486 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार कल तक आपत्ति दर्ज करा सकते है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट (NCHMJEE) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी …]]>

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार कल तक आपत्ति दर्ज करा सकते है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट (NCHMJEE) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in/NCHM के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि कोई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। अंतिम परिणाम संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा। व्यक्तिगत उम्मीदवारों को उनकी चुनौतियों की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।

आवेदक 25 मई तक सुझाव, यदि कोई हो, प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रति सुझाव पर 200 रुपये का शुल्क लागू है। परीक्षा 11 मई को देशभर के 99 शहरों और 121 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

अधिसूचना में कहा गया है, “संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद अंतिम रूप दी गई कुंजी अंतिम होगी।”

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- Exams.nta.ac.in/NCHM पर जाएं।
  • होमपेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
]]>