एनसीआर – Live Halchal

यात्रीगण ध्यान दें : एनसीआर में चल रहीं 86 पैसेंजर ट्रेनों के नंबर के आगे से हटेगा जीरो
कोविड के दौर में रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल में तब्दील कर दिया था। बहुत सी पैसेंजर ट्रेनें एक्सप्रेस में अपग्रेड कर दी गई थीं। इस वजह से इनका न्यूनतम किराया 10 से बढ़कर 30 रुपये कर दिया था।

उत्तर मध्य रेलवे जोन में स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित हो रहीं पैसेंजर ट्रेनों को उनकी पुरानी वास्तविक पहचान मिलेगी। एक जुलाई से रेलवे की नई समय सारिणी में एनसीआर जोन में चल रहीं प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज स्पेशल समेत 86 ट्रेनें एक बार फिर से वापस पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित होंगी। इनके नंबर के आगे लगा जीरो भी हट जाएगा। जीरो हटने के बाद ये 86 ट्रेनें स्पेशल नहीं रह जाएंगी।

एक जुलाई 24 से यह नियमित ट्रेनों की सूची में शामिल हो जाएंगी। कोविड के दौर में रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल में तब्दील कर दिया था। बहुत सी पैसेंजर ट्रेनें एक्सप्रेस में अपग्रेड कर दी गई थीं। इस वजह से इनका न्यूनतम किराया 10 से बढ़कर 30 रुपये कर दिया था। इस साल फरवरी में रेलवे ने इन ट्रेनों का स्टेट्स एक्सप्रेस से हटाकर फिर पैसेंजर कर दिया था।

इन ट्रेनों में किराया तो पैसेंजर का ही लिया जाने लगा, लेकिन नंबर के आगे से जीरो नहीं हटाया था। अब एक जुलाई से यह जीरो भी हट जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि एनसीआर जोन में चल रहीं 86 ट्रेनों के नंबर के आगे से जीरो हटाया जा रहा है। एक जुलाई से यह सभी ट्रेनें नए नंबर से संचालित होंगी।

इन प्रमुख ट्रेनों के नंबर से हटाया गया है जीरो नंबर

मौजूदा नंबर – नया नंबर – कहां से कहां तक

04101 -54101 – प्रयागराज संगम- कानपुर अनवरगंज

04102 -54102- कानपुर अनवरगंज- प्रयागराज संगम

01823 – 51813 – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- लखनऊ

01824 – 51814 – लखनऊ- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी

04117 – 51817 – खजुराहो-ललितपुर

04118 – 51818 – ललितपुर-खजुराहो

01821 – 51821 -महोबा – खजुराहो

01822 – 51822 – खजुराहो – महोबा

01861 – 51861- ऐट- कोंच

01862 – 51862 – कोंच -ऐट

01883 – 51883 – बीना-ग्वालियर

01884 – 51884 – ग्वालियर-बीना

01887 – 51887 -ग्वालियर-इटावा

01888 – 51888 – इटावा -ग्वालियर

01913 – 51901 -आगरा फोर्ट- एटा

01914 – 51902 – एटा-आगरा फोर्ट

01917 – 51905 – फ़र्रुखाबाद- टूंडला

01918 – 51906 – टूंडला- फ़र्रुखाबाद

04171 – 51971 – मथुरा- अलवर

04172 – 51972 – अलवर-मथुरा

04153 – 54153 -रायबरेली-कानपुर

04154 – 54154 -कानपुर-रायबरेली

04159 – 64603 -कानपुर-इटावा

04160 – 64604 -इटावा -कानपुर

01809 – 64613 -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- बांदा

01810 – 64614 – बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी

01911 – 64619 – ईदगाह आगरा जं.- बांदीकुई जं.

01912 – 64620 – बांदीकुई जं. -ईदगाह आगरा जं.

दिल्ली : एनसीआर में कुट्टू का आटा खाने से 487 लोग बीमार
सबसे अधिक 350 लोग ग्रेटर नोएडा में बीमार पड़े, वहीं नोएडा में 15, नई दिल्ली में 110 व गुरुग्राम में 12 की तबीयत बिगड़ी। खाद्य विभाग ने आटा पिसाई केंद्रों, थोक दुकानों से सैंपल लेकर उन्हें सील किया है।

महाशिवरात्रि पर खराब गुणवत्ता वाला कुट्टू का आटा खाने से दिल्ली-एनसीआर में 487 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सबसे अधिक 350 लोग ग्रेटर नोएडा में बीमार पड़े, वहीं नोएडा में 15, नई दिल्ली में 110 व गुरुग्राम में 12 की तबीयत बिगड़ी। खाद्य विभाग ने आटा पिसाई केंद्रों, थोक दुकानों से सैंपल लेकर उन्हें सील किया है।

ग्रेटर नोएडा में लॉयड लॉ कॉलेज और एपीजे के हॉस्टलों में क्रमश : 215 व 15 छात्रों की तबीयत बिगड़ी। सभी को तेज पेट दर्द, उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। छात्रों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 15 छात्र आईसीयू में हैं।

वहीं, दादरी में 50 लोग बीमार हुए। सभी जगह ‘अभि प्योर’ब्रांड नाम के बोरों में पैक कुट्टू आटा नोएडा के सेक्टर-73 के मकान में चल रहे पिसाई प्लांट से आया था। वहीं, नई दिल्ली के रानीबाग, पीतमपुरा, त्रिनगर समेत अन्य जगहों पर भी 110 लोग बीमार पड़े।

गुरुग्राम में तीन परिवार बीमार
उधर, गुरुग्राम के सेक्टर-14 में तीन परिवारों के 12 लोग बीमार हो गए। जिनमें से कई निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। सेक्टर-14 पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी। जिस दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा गया वहां से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आटे व अन्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

दिल्ली में दुकानों पर छापे मारकर नमूने एकत्र किए
रानी बाग क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई दुकानों पर छापे मारकर कुट्टू के आटे के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त नेहा बंसल ने बताया कि घटना चिंतित करने वाली है। इसे लेकर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, लगातार छापे मारकर नमूने लिए जाएंगे।

दिल्ली-एनसीआर में दिन में खिली धूप से मिली राहत
सोमवार को दिन में खिली धूप से सोमवार को ठंडक से राहत मिली। दोपहर बाद मौसम में बदलाव से हल्की गर्मी का अहसास भी हुआ। वहीं शाम ढलते ही एक बार फिर से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दोपहर के समय तापमान में बढ़त का अनुमान जताया है। हालांकि उत्तर-पश्चिम दिशाओं से आने वाली ठंडी हवाओं से सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस हो सकती है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सोमवार को मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 17 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह बहुत हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह करीब आठ बजे मौसम साफ हुआ और हल्की धूप खिली। दोपहर तक धूप तेज हो गई जिससे मौसम गर्म हुआ। मौसम साफ होने से शाम के तापमान की गिरावट का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मंगलवार को दिन में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 10 से 12 किमी प्रति घंटे की गति से हल्की ठंडी हवाएं चल सकती है। इससे शाम के समय मौसम कुछ सर्द होगा। वहीं सुबह के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। अनुमान है कि 11 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

पिछले साल के मुकाबले सर्द रहा पहला सप्ताह
फरवरी का पहला सप्ताह दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले कुछ सर्द रहा। पिछले साल पांच फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री को पार कर गया था, जबकि अभी यह 20 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान पिछले साल के मुकाबले कुछ गर्म है। पिछले साल पांच फरवरी को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास बना हुआ था वहीं इस साल यह 12 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो पिछले साल 21 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री को पार कर गया था। इस बार अभी तक ऐसी संभावनाएं नहीं बन रही है।

एनसीआर के 2.40 लाख अधूरे घरों का निर्माण किया जाएगा पूरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में एनसीआर के अधूरे पड़े 2.40 लाख घरों को पूरा करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से खरीदारों को राहत मिलेगी। दरअसल, रियल स्टेट प्रोजेक्ट्स की समस्याओं के निदान के लिए नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था जिसने डेवलपर्स की खराब वित्तीय हालत को देखते हुए अपनी संस्तुतियां दी थी जिस पर निर्णय लिया गया है। इससे रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा और खरीदारों को फ्लैट मिल सकेंगे। कैबिनेट ने नगर निगम कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा के लिए म्युनिसिपल बांड जारी करने और स्थापना विकास निधि से क्रेडिट रेटिंग इन्वेस्टमेंट के लिए धनराशि उपलब्ध कराए जाने को स्वीकृति दे दी है।

बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस में फैसलों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश के 57 जिलों में साइबर क्राइम पुलिस थानों की स्थापना की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम में आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर उन्हें सजा दिलाने और वसूली में यूपी देश में अव्वल है।

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर:
–  संजय गांधी स्नाकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में एडवांस्ड प्रिडिक केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव को मंजूरी।
– उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के अंतर्गत प्रदेश में मेगा श्रेणी के औद्योगिक उपक्रमों हेतु विशेष सुविधाएं एवं रियायती अनुमय कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
–  जिला शाहजहांपुर में नवीन जिला कारागार जिसमें बंदी क्षमता 2120 के निर्माण कार्य के लिए संपूर्ण प्रयोजन एवं लाख की लागत पर प्रशासकीय स्वीकृति के संबंध में स्वीकृति दे दी गई है।
– उत्तर प्रदेश वन विभाग अवर अधीनस्थ (वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक) सेवा नियमावली 2015 में संशोधन  को मंजूरी।
– बैठक में अधिवक्ता कल्याण निधि को बढ़ाकर 500 करोड़ किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति।
– सहारनपुर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में 33 राजस्व ग्रामों को सम्मिलित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

लगातार बढती तेल कीमतों की वजह से आज दिल्ली और आसपास के शहरों के 400 पेट्रोल पंप बंद
पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों में पिछले कुछ दिनों से ब्रेक लगा है. पिछले 5 दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम घट रहे हैं, ये सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. हालांकि, सोमवार को ही राजधानी के पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया और पेट्रोल पंपों में ताला जड़ दिया.

अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है. केजरीवाल ने सोमवार सुबह एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यह दावा किया कि अभी भी देश के चार महानगरों (दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-कोलकाता) में सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली में ही मिल रहा है.

उन्होंने लिखा कि जब मुंबई में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा हैं, तो वहां के पेट्रोल पंप वाले हड़ताल पर क्यों नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पेट्रोल पंप की हड़ताल के पीछे बीजेपी वाले हैं.

लेकिन इसके दूसरे पहलू को देखें तो क्या सच में दिल्ली में पेट्रोल सस्ता मिल रहा है. अगर चार महानगरों के हिसाब से देखें तो अभी दिल्ली में सबसे सस्ता पेट्रोल मिल रहा है.

पेट्रोल का दाम (22.10.2018)  (रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली – 81.44

चेन्नई – 84.64

कोलकाता – 83.29

मुंबई – 86.91

दिल्ली से सटे शहरों में सस्ता है पेट्रोल

हालांकि, अगर दूसरी ओर देखें तो दिल्ली से सटे कई एनसीआर के इलाकों में अब भी पेट्रोल राजधानी से सस्ता ही मिल रहा है. गौरतलब है कि ये अंतर इसलिए आया था क्योंकि केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल में ढाई रुपये की छूट के बाद बीजेपी शासित राज्यों ने भी अपनी तरफ से अधिक ढाई रुपये की कटौती की थी.

इसलिए नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद जैसे एनसीआर के क्षेत्र में दिल्ली से सस्ता पेट्रोल मिल रहा है. बीते दिनों में ये भी देखने को मिला है कि दिल्ली की जनता भी पास वाले इन शहरों में जाकर पेट्रोल-डीजल भरवा रही है, जिससे दिल्ली के पेट्रोल पंप वालों को घाटा हो रहा है.

दिल्ली से सटे शहरों में पेट्रोल का दाम (22.10.2018) (रुपये प्रति लीटर)

फरीदाबाद – 80.45

गुड़गांव (गुरुग्राम) – 80.14

गाजियाबाद – 78.93

नोएडा – 79.07

दिल्ली से सटे शहरों में डीजल का दाम (22.10.2018) (रुपये प्रति लीटर)

फरीदाबाद – 74.06

गुड़गांव – 73.78

नोएडा –  73.07

गाजियाबाद – 72.94

दिल्ली में दाम – 74.92

साफ है कि ये चार शहर राजधानी दिल्ली से सटे हुए हैं और किसी भी दुपहिया या कार चालक को कुछ ही दूरी का सफर तय कर सस्ता पेट्रोल मिलता है. यही कारण है कि वह कुछ रुपयों की बचत करना ही मुनासिब समझता है. यही कारण है कि सोमवार को राजधानी दिल्ली के करीब 400 पेट्रोल पंप बंद हैं और आम इंसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है.