एनपीसीआईएल – Live Halchal

एनपीसीआईएल में स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी एवं मेंटेनर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
एनपीसीआईएल की ओर से स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी एवं मेंटेनर के 279 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार एक बार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी एवं मेंटेनर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को भी जारी कर दिया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए 22 अगस्त से 11 सितंबर 204 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट npcil.nic.in पर ही भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार HSC (10+2) या ISC- साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमैटिक्स विषयों के साथ), SSC (10th) के साथ संबंधित क्षेत्र में आईटीआई किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को ध्यान में रखकर की जाएगी।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 279 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी (ST/TN) ऑपरेटर के कुल 153 पदों और स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी (ST/TN) मेंटेनर के 126 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। एप्लीकेशन फीस के रूप में उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन/ एनपीसीआईएल में काम कर रहे अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट का अवलोकन अवश्य कर लें।

एनपीसीआईएल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 400 रिक्त पदों पर निकली भर्ती
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 400 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी को छोड़कर अन्य सभी वर्ग को 500 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

एनपीसीआईएल यानी कि न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 400 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

योग्य एवं पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए तुरंत ही NPCIL की ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के पास GATE 2022, 2023, 2024 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड/ ब्रांच में बीई/ बीटेक/ बीएससी इंजीनियरिंग/ एमटेक किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 26/ 29/ 31/ 39/ 41 वर्ष से ज्यादा न हो। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर बटन पर क्लिक करके आगे भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको Click for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।

रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ले।

अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के साथ ही जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी एवं एक्स सर्विसमैन इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।