एडमिशन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 22 Oct 2025 09:38:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एडमिशन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं-11वीं एडमिशन के लिए कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-9%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-11/639453 Wed, 22 Oct 2025 09:38:15 +0000 https://livehalchal.com/?p=639453 JNVST 2026 क्लास 9 एवं 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट को कल तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। ऐसे में जो माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अब 23 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण …]]>

JNVST 2026 क्लास 9 एवं 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट को कल तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। ऐसे में जो माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अब 23 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन ऑनलाइन माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति कीऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।

निशुल्क भरा जा सकता है फॉर्म
सभी छात्रों एवं उनके अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2026 (कक्षा 9 एवं 11) में फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं है, अर्थात सभी श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन की स्टेप्स
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज जिस कक्षा के लिए फॉर्म भरना है उस लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अभ्यर्थी नए पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब इसमें मांगी गई जरूरी डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
इसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड कर दें।
अब आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

]]>
IIT भिलाई के फेज बी की पीएम मोदी ने रखी आधारशिला, 3000 छात्रों को एडमिशन https://livehalchal.com/iit-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6/634893 Sat, 27 Sep 2025 09:22:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=634893 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल समारोह में आईआईटी भिलाई चरण बी निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सात अन्य आईआईटी पटना, इंदौर, जोधपुर, तिरुपति, पलक्कड़, धारवाड़ और जम्मू के चरण बी का भी उद्घाटन किया। समारोह का सीधा प्रसारण आईआईटी भिलाई के नालंदा व्याख्यान कक्ष से किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ …]]>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल समारोह में आईआईटी भिलाई चरण बी निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सात अन्य आईआईटी पटना, इंदौर, जोधपुर, तिरुपति, पलक्कड़, धारवाड़ और जम्मू के चरण बी का भी उद्घाटन किया।

समारोह का सीधा प्रसारण आईआईटी भिलाई के नालंदा व्याख्यान कक्ष से किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे।

2,257.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए
भारत सरकार ने चरण बी के लिए 2,257.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 1,092 करोड़ रुपये परिसर निर्माण पर खर्च होंगे। नए निर्माण से परिसर का क्षेत्रफल 1,51,343 वर्ग मीटर बढ़ेगा और इसमें नए विभाग, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, छात्रावास, मेस, खेल परिसर, ओपन एयर थिएटर, आवासीय भवन, स्वास्थ्य केंद्र और शॉपिंग काम्प्लेक्स शामिल होंगे।

चरण बी के बाद छात्रों की संख्या 1500 से बढ़कर 3000 हो जाएगी। इस परियोजना के तहत 96 करोड़ रुपये की लागत से अनुसंधान पार्क भी बनाया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ का पहला होगा। परियोजना अक्टूबर 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है।

2016 में हुई थी स्थापना
आईआईटी भिलाई की स्थापना 2016 में हुई थी। चरण ए के लिए 1,090.17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे और दुर्ग जिले के कुटेलभाटा में परिसर तैयार किया गया था, जिसे प्रधानमंत्री ने फरवरी 2024 में राष्ट्र को समर्पित किया। आईआईटी भिलाई को जीआरआईएचए का पांच सितारा पुरस्कार और कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। वर्तमान में संस्थान 185 करोड़ रुपये की 300 से अधिक परियोजनाओं पर काम कर रहा है और 30 पेटेंट दायर किए जा चुके हैं।

विद्या समीक्षा केंद्र जैसी पहल से राज्य में 10 लाख फर्जी छात्र रिकॉर्ड हटाए गए और 40 करोड़ रुपये की बचत हुई। फिलहाल आईआईटी भिलाई में 1525 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। चरण बी पूरा होने के बाद यह संख्या 3000 तक पहुंच जाएगी और संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग सहयोग में देश व राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

]]>
बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95/571506 Sun, 21 Jul 2024 09:00:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=571506 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन भी स्टूडेंट्स ने सीयूईटी यूजी 2024 में भाग लिया है वे बीएचयू में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 निर्धारित है। इस वर्ष बीएचयू एवं इससे संबद्ध कॉलेजों …]]>

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन भी स्टूडेंट्स ने सीयूईटी यूजी 2024 में भाग लिया है वे बीएचयू में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 निर्धारित है। इस वर्ष बीएचयू एवं इससे संबद्ध कॉलेजों में कुल 8894 रिक्त सीटों पर यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए खशखबरी है। बीएचयू की ओर से सत्र 2024-25 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन भी छात्रों ने सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा में भाग लिया था वे बीएचयू में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण करने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2024 तय की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

कहां से कर सकते हैं अप्लाई
अभ्यर्थी पंजीकरण करने के लिए बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in या डायरेक्ट पोर्टल bhucuet.samarth.edu.in/index.php पर जाकर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक मांगी गई डिटेल भरें। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यूजी (CUET UG) 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना सब्जेक्ट चुनकर एवं निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। सीट आवंटित होने के बाद अभ्यर्थी को तय तिथियों में प्रक्रिया को पूर्ण करके प्रवेश प्राप्त करना होगा।

BHU UG Admission 2024 Application Form- डायरेक्ट लिंक
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

8894 रिक्त सीटों पर होना है प्रवेश
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, कैम्पस में स्थित महिला विश्वविद्यालय और इससे सम्बद्ध कॉलेजों में स्नातक स्तरीय कोर्सेज के लिए कुल 8894 रिक्त सीटों पर स्टूडेंट्स को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है तभी वे आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। फीस कॉलेज/ पाठ्यक्रम/ फीस आदि की विस्तृत जानकारी के लिए स्टूडेंट्स नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

]]>
एडमिशन के नाम पर निजी स्कूल कर रहे 10 हजार तक की अवैध वसूली https://livehalchal.com/up-167/551870 Sat, 06 Apr 2024 04:14:59 +0000 https://livehalchal.com/?p=551870 शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। हाथरस के निजी स्कूलों के खिलाफ प्रवेश के नाम पर 10 हजार तक की अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। इस पर हाथरस बीएसए ने 33 निजी स्कूलों को नोटिस थमा दिया है।  शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने …]]>

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। हाथरस के निजी स्कूलों के खिलाफ प्रवेश के नाम पर 10 हजार तक की अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। इस पर हाथरस बीएसए ने 33 निजी स्कूलों को नोटिस थमा दिया है। 

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से निजी विद्यालयों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने फोन पर विद्यालयों पर यह आरोप लगाया है। बीएसए ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए 33 विद्यालयों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। 

आरटीई के तहत आर्थिक रूप से दुर्बल विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क प्रवेश देने का प्रावधान है। शिक्षा सत्र 2024-25 में आरटीई के तहत 1617 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई थी। बीएसए ने सभी विद्यालयों को 15 अप्रैल तक प्रवेश देने आदेश दिया है। इस बीच तमाम अभिभावक शिकायत कर रहे थे कि कुछ निजी विद्यालय आरटीई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से रुपयों की मांग कर रहे हैं। 

बीएसए ने अनूठी पहल करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा आरटीई प्रथम चरण की सूची में शामिल सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से फोन पर पूछताछ कराई कि विद्यालय ने प्रवेश के लिए उनसे किसी भी प्रकार की धन वसूली तो नहीं की है। बीएसए ने बताया कि 44 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालयों पर प्रवेश के नाम पर रुपये वसूलने के आरोप लगाए। बीएसए ने इन सभी विद्यालयों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

इन विद्यालयों पर है वसूली का आरोप

1 -यूनियन पब्लिक स्कूल, सासनी।
2 -बीएल पब्लिक प्राइमरी स्कूल।
3 -आरबीएस पब्लिक स्कूल। 
4- एनएल ग्रुप ऑफ एजूकेशन। 
5 -विनीत पब्लिक स्कूल। 
6 – सरस्वती शिशु मंदिर।
7- सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल।
8 – ब्राइट कॅरिअर पब्लिक स्कूल। 
9 – एसआरडी पब्लिक स्कूल।
10 – सनशाइन पब्लिक स्कूल।
11 – डीएलपी पब्लिक स्कूल पटा चौराहा सादाबाद मुरसान रोड मुरसान।
12- सेंट रामहरी कॉन्वेंट स्कूल। 
13 -लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल।
14 -जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल। 
15 -नारायण इंटरनेशनल स्कूल।
16 – श्री रमन बिहारी पब्लिक स्कूल।
17 -ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल।
18 – एचएल कन्या प्राथमिक पाठशाला।
19 -संजय गांधी मेमोरियल स्कूल।
20 -डीएलसी पब्लिक स्कूल बधिपुर बिसावर।
21 -खलीदा एजूकेशन अकेडमी।
22 – सेंट मारूती स्कूल।
23 -मदर पब्लिक स्कूल। 
24 -राजकमल पब्लिक स्कूल। 
25 – अंगूरी देवी सर्वोदय पीएस मिढ़ावली। 
26 -ज्ञान भारती चिल्ड्रन स्कूल। 
27 -मॉर्डन आईडियल पब्लिक स्कूल। 
28 -श्रीमती माया किशन परेवा स्कूल। 
29 – अमोलचंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
30- ओम शांति पब्लिक प्राथमिक विद्यालय।
31- बाबा श्यौदान सिंह वीरमती पब्लिक स्कूल।
32- हैवन शैडो कॉवेंट स्कूल।
33- दीप पब्लिक प्राथमिक विद्यालय। 

500 से 10000 रुपये वसूली का आरोप
बीएसए के आदेश पर कार्यालय के कर्मचारियों ने फोन पर अभिभावकों से पूछा कि विद्यालयों ने उनके बच्चे के आरटीई के तहत प्रवेश लेने पर किसी भी प्रकार से रुपयों की मांग तो नहीं की है। 44 अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालयों ने उनसे 500 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक की मांग की गई है। 

44 अभिभावकों ने फोन पर विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश लेने पर रुपयों की मांग करने या वसूलने के आरोप लगाए हैं। इन सभी विद्यालयों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। – उपेंद्र गुप्ता, बीएसए, हाथरस।

]]>
फ्रांस के स्‍कूल में भेड़ों को दिया गया एडमिशन, कारण क्‍या थे जानिये… https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc/230750 Fri, 10 May 2019 07:13:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=230750 कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि दक्षिण कोरिया में बच्‍चों की कम संख्‍या के कारण दादा-दादी भी स्‍कूलों के छात्र बन रहे हैं। यहां बच्‍चों की कम संख्‍या के कारण स्‍कूल के बंद होने का खतरा था। अब फ्रांस के एक प्राइमरी स्कूल में 15 भेड़ों को प्रवेश दिया गया है। स्कूल की …]]>

कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि दक्षिण कोरिया में बच्‍चों की कम संख्‍या के कारण दादा-दादी भी स्‍कूलों के छात्र बन रहे हैं। यहां बच्‍चों की कम संख्‍या के कारण स्‍कूल के बंद होने का खतरा था। अब फ्रांस के एक प्राइमरी स्कूल में 15 भेड़ों को प्रवेश दिया गया है। स्कूल की कुछ कक्षाओं पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में महज 261 बच्चे पढ़ते हैं। कुछ अभिभावकों ने स्कूल में घटती बच्चों की संख्या की शिकायत की थी। लिहाजा स्कूल प्रशासन ने भेड़ों को भर्ती करने का तरीका अपनाया।

भेड़ों का जन्‍म प्रमाण पत्र पेश किया गया-
यह प्राइमरी स्कूल फ्रांस के क्रेत्स ऑन बेलडोन शहर में स्थित है। यहां की आबादी सिर्फ चार हजार है। यहां बच्‍चें की संख्‍या काफी कम है। स्कूल में भर्ती के लिए भेड़ें एक स्थानीय चरवाहे ने मुहैया कराईं गईं। स्कूल में भर्ती के वक्त भेड़ों का जन्म प्रमाणपत्र भी पेश किया गया। रजिस्टर करने के के बाद उनमें एक छात्र का नाम बा-बेट रखा गया और दूसरे का सौते-मुटन। जब भेड़ों को रजिस्‍टर किया जा रहा था तो स्‍कूल में हंसी का माहैाल था, जिसमें बच्‍चे, अभिभावक और शिक्षक भी शामिल थे।

मेयर के बच्‍चे पढ़ते हैं इस स्‍कूल में- 
बताया जाता है कि स्कूल में भेड़ों के प्रवेश जैसे कदम के पीछे एक अभिभावक गेल लावेल का आइडिया था। उनके मुताबिक दुर्भाग्य से राष्ट्रीय शिक्षा आंकड़ों में सिमटकर रह गई है। स्कूल की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्कूल में फिलहाल 11 कक्षाएं हैं। कक्षाओं की संख्या घटाकर 10 करने का गेल लावेल ने विरोध किया था। उनके मुताबिक कि ऐसा करने का मतलब हर क्लास में औसतन 24 से 26 बच्चे हो जाएंगे जो ज्यादा हैं। स्थानीय मेयर ज्यां-लुई मैरे ने भी स्कूल में भेड़ों को भर्ती करने के लिए प्रस्ताव रखा था। मैरे के बच्चे भी उसी प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं, जहां भेड़ों की भर्ती की गई है। बच्चे भेड़ों के स्कूल में आने से काफी खुश हैं। 

]]>