एजेंसियां – Live Halchal

यूपी: विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट हुईं सुरक्षा एजेंसियां
विश्व विख्यात आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी मंदिर को सोमवार की आधी रात बम से उड़ाने की धमकी पुलिस को मिली। 112 पर कंट्रोल रूम को धमकी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ विन्ध्याचल पहुंची। देर रात तक विन्ध्यवासिनी मंदिर सहित, अष्टभुजा, कालीखोह मंदिरों की सघन जांच की गई।

दूसरी तरफ फोन के माध्यम से ट्रेस कर धमकी देने वाले प्रयागराज निवासी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लखनऊ कंट्रोल रूम ने यह जानकारी मिर्जापुर कंट्रोल रूम को आधी रात को दी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता सहित रात 12:15 से लेकर रात्रि 2:00 बजे तक मां विंध्यवासिनी मंदिर,काली खोह मंदिर व मां अष्टभुजा देवी मंदिर प्रांगण में बम में तलाशी ली गई। इस दौरान सुरक्षा, सूचना और पुलिस के विभिन्न अंग मौजूद रहे। संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया गया।

सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
अभियान के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण, इंट्रेंस प्लाजा, परिक्रमा पथ एवं चारों प्रमुख मार्गों एवं काली खोह मंदिर व अष्टभुजा देवी मंदिर में टीम ने जाकर तलाशी ली। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार से कोई वस्तु नहीं मिली। तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रयागराज जनपद के हनुमान मंदिर के पीछे सिविल लाइन निवासी मयंक उम्र 42 वर्ष ने 12 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। मिर्जापुर पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तीनों मंदिरों की सघन जांच के दौरान सीओ सिटी, बम डिस्पोजल टीम, एलीटेज विभाग, एल आई यू, मंदिर धाम सुरक्षा प्रभारी तथा थाना प्रभारी के साथ पुलिस दलबल के साथ मौजूद रही। एसओ विन्ध्याचल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि देर रात लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। तीनों मंदिरों की सघन जांच हुई। प्रयागराज से बताया गया कि धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया गया है। 20 साल से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

आतंकियों के कदमों के निशां का पीछा कर उत्तराखंड भी पहुंचती रहीं एजेंसियां
आतंकी घटनाओं से कभी सीधे तौर पर उत्तराखंड का जुड़ाव नहीं रहा लेकिन आतंकियों के कदमों के निशानों का पीछा करते हुए देश की सुरक्षा एजेसियां यहां पहुंचती रहीं हैं। कोई यहां से नेटवर्क चलाने की फिराक में था तो कोई घटना के बाद यहां पनाह लिए हुए था। उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कई आतंकियों और इनके समर्थकों को ढूंढ निकाला।

अब भी उत्तराखंड पुलिस ऐसे किसी देश विरोधी शख्स के लिए उत्तराखंड को शरणस्थली नहीं बनने देना चाहती है। लिहाजा सभी एजेंसियों के साथ मिलकर खुफिया जानकारियां लगातार इकट्ठा की जा रही हैं। 1980 के दशक में खालिस्तान आतंकवादियों से ऊधमसिंह नगर जिला भी प्रभावित था। उस वक्त यहां भी आतंकवादियों की सक्रियता हुआ करती थी। एक दशक से भी ज्यादा के समय तक पुलिस और आतंकियों में कई मुठभेड़ हुईं। कभी पंजाब पुलिस ने भी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई ऑपरेशन चलाए।

मास्टरमाइंड परमिंदर उर्फ पेंदा और उसके साथी को 2015 में था पकड़ा

इसके बाद 1990 के दशक में यहां से सक्रिय आतंकियों के नेटवर्क को तो ध्वस्त कर दिया गया मगर इन्होंने इस क्षेत्र को अपनी पनाहगाह समझ लिया। सीधे तौर पर सक्रियता तो खत्म हो गई मगर घटना करने के बाद यहां कई बार छिपे। इनमें नाभा जेल ब्रेक के आरोपियों ने तो देहरादून में भी शरण ली थी। मास्टरमाइंड परमिंदर उर्फ पेंदा और उसके साथी को 2015 में देहरादून पुलिस ने पकड़ा था।

इधर गढ़वाल में हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में कई बार ऐसे मौके आए जब केंद्रीय एजेंसियां आतंकियों और उनके साथियों का पीछा करते आईं थीं। इनमें लश्कर-ए-तैयबा, आईएसआई को सूचना देने वाले, गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल शामिल हैं। वर्ष 2016 में तो हरिद्वार से चार आईएसआईएस के चार संदिग्ध आतंकवादियों को एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पकड़ा था। ये आतंकी उस वक्त हरिद्वार में चल रहे अर्द्धकुंभ में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

कब कब पकड़े गए संदिग्ध आतंकी

06 फरवरी 2018-लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क से जुड़े अब्दुल समद नाम के संदिग्ध आतंकी को पकड़ा। यह हवाला के जरिये धन इकट्ठा कर रहा था।

20 अप्रैल 2018-यूपी एटीएस ने डीडीहाट से रमेश सिंह कन्याल नाम के संदिग्ध आतंकी को पकड़ा। इस पर आईएसआई को सूचना देने का आरोप था।

10 सितंबर 2018-खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े दो संदिग्ध लोगों को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने पकड़ा। सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर रहे थे।

17 सितंबर 2018-धारचूला से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उस वक्त आरोप था कि वह तत्कालीन रक्षामंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था।

06 जून 2019-ऊधमसिंह नगर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए हथियार जुटाने और सप्लाई करने वाले हरचरण सिंह को गिरफ्तार किया गया।

21 जुलाई 2019-नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी के 52 लोगों के खिलाफ जांच शुरू की। ये सब सोशल मीडिया से खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े थे।

01 फरवरी 2020-यूपी एटीएस ने रुड़की से खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के सदस्य आशीष सिंह को गिरफ्तार किया।

03 नवंबर 2022-यूपी एटीएस ने उत्तराखंड एसटीएफ के साथ मिलकर गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध को ज्वालापुर से गिरफ्तार किया।

अयोध्या: ध्वजारोहण समारोह के लिए खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
दुर्गापूजा, दीपोत्सव, अक्षय नवमी, परिक्रमा आदि आयोजन निपटाने के बाद पुलिस थोड़ी चिंतामुक्त हुई है। अब 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को सकुशल निपटाना चुनौतीपूर्ण है, जिसका रिहर्सल शुरू हो गया है।

उत्सवों की नगरी अयोध्या में यूं तो पुलिस-प्रशासन के सामने हर दिन एक नई चुनौती रहती है, लेकिन पिछले करीब एक माह से चुनौतियां काफी बढ़ी हैं। विभिन्न आयोजनों पर लगभग 60 लाख श्रद्धालुओं को सुख-चैन से दर्शन कराने, गिनीज बुक में एक और रिकॉर्ड दर्ज कराने के बाद पुलिस ने राहत जरूर महसूस की है, लेकिन अभी उसकी परीक्षा निरंतर जारी है।

अब सबसे बड़ी परीक्षा ध्वजारोहण कार्यक्रम की होगी, जिसमें प्रधानमंत्री का दौरा होगा। महज 22 दिन शेष इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए खुफिया एजेंसियों ने डेरा डालना शुरू किया है। पूर्व में हुए प्रधानमंत्री के दौरों से जुड़ीं फाइलें पलटने की कवायद शुरू हुई है। राम मंदिर समेत समूची अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था फुलप्रूफ करने के लिए विशेषज्ञों की टीम जुट गई है।

यहां पहले से सेवाएं दे चुके अनुभवी अधिकारियों का सहयोग भी लिया जाएगा। वहीं, पिछले कई रिकॉर्ड बनाने से उत्सुक अधिकारी मन में रामकाज का भाव लिए इस आयोजन को सफलतम बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, अब तक पीएम के दौरे का अधिकृत कार्यक्रम तो नहीं जारी हुआ है, पीएमओ की घोषणा के बाद से ही देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

बनाया जा रहा है खाका
अभी तक सभी धार्मिक आयोजन सकुशल संपन्न हुए हैं। ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया जा रहा है। अयोध्या आने वाले हर व्यक्ति को एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण की अनुभूति हो, ऐसा प्रयास है।