एक सदस्य गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 15 Jul 2017 11:41:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एक सदस्य गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पुलिस ने किया ‘खून चूसने’ वाले गैंग का पर्दाफाश, एक सदस्य गिरफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be/64407 Sat, 15 Jul 2017 11:41:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=64407 यूपी के पीलीभीत जिले में पुलिस ने एक शख्स को एक नाबालिग लड़के का खून निकालते पकड़ा है. आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया. इतना ही नहीं एक और नाबालिग का भी खून निकालने की तैयारी थी. शुक्रवार की शाम को शहर कोतवाल देशपाल सिंह को खबर मिली कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद …]]>

यूपी के पीलीभीत जिले में पुलिस ने एक शख्स को एक नाबालिग लड़के का खून निकालते पकड़ा है. आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया. इतना ही नहीं एक और नाबालिग का भी खून निकालने की तैयारी थी.पुलिस ने किया 'खून चूसने' वाले गैंग का पर्दाफाश, एक सदस्य गिरफ्तार

शुक्रवार की शाम को शहर कोतवाल देशपाल सिंह को खबर मिली कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद के एक मकान में अवैध रूप से कुछ लोग खून निकालने का धंधा करते हैं. इस समय भी दो नाबालिग बच्चों का खून निकालने की तैयारी है.

कोतवाल देशपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा. उस समय मकान मालिक जाकिर एक नाबालिग लड़के का खून निकाल रहा था. दूसरे लड़के का भी खून निकालने का सामान वहीं रखा हुआ था. पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उसका एक साथी छत से कूदकर फरार हो गया.

फोन के इस्तेमाल से होता है हेल्थ को नुकसान

आरोपी शहर के एसएस हॉस्पिटल का कर्मचारी है. कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि जिसका खून निकाला जा रहा था उससे 500 रुपये में लेकर दूसरे को 1000 रुपये में बेचा जाना था. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं सामने आई हैं. इसके पीछे बड़ा गिरोह काम कर रहा है. आरोपी ने कई साथियों के नाम भी कबूले हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपी जाकिर ने जो छह साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं वे भी किसी न किसी बड़े हॉस्पिटल या जाँच केन्द्रों से जुड़ें हैं.

]]>