एक महीने में तीन बार ये महिला बनी मां डॉक्टर भी हो गये हैरान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 30 Jan 2020 10:15:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एक महीने में तीन बार ये महिला बनी मां डॉक्टर भी हो गये हैरान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एक महीने में तीन बार ये महिला बनी मां डॉक्टर भी हो गये हैरान https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf/314083 Thu, 30 Jan 2020 10:15:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=314083 यह तो हम सभी जानते है कि एक बच्चे को जन्म लेने के लिए 9 महीने मां के गर्भ में रहना पड़ता है तभी उसका जन्म होता है लेकिन भारत से सटे बांग्लादेश में एक महिला ने एक महीने में तीन बच्चों को जन्म दिया। 20 साल की आरिफा सुल्तान ने एक महीने के भीतर …]]>

यह तो हम सभी जानते है कि एक बच्चे को जन्म लेने के लिए 9 महीने मां के गर्भ में रहना पड़ता है तभी उसका जन्म होता है लेकिन भारत से सटे बांग्लादेश में एक महिला ने एक महीने में तीन बच्चों को जन्म दिया। 20 साल की आरिफा सुल्तान ने एक महीने के भीतर तीन बच्चों को अलग-अलग समय में जन्म दिया था। आरिफा ने एक बच्चे के जन्म के 26 दिन बाद फिर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जिससे डॉक्टर भी आश्चर्यचकित रह गए। महिला के तीनों बच्चे स्वस्थ थे। इस घटना के बाद डॉक्टर भी हैरान है। डॉक्टरों को इस बात की ज्यादा हैरानी हुई कि पहले बच्चे के जन्म के समय उन्हें इस बात की जानकारी क्यों नहीं मिली कि आरिफा के गर्भ में दो और बच्चे पल रहे हैं। आरिफा सुल्तान की डॉक्टर शीला पोद्दार ने बताया कि उसकी पहली डिलीवरी नॉर्मल हुई थी लेकिन उस दौरान उसके गर्भ में जुड़वां बच्चों के बारे में जानकारी नहीं थी।

ऐसे चला पता

जब आरिफा को पहले बच्चे के जन्म के 26 दिन बार फिर पेट में दर्द होने लगा तो वो डॉक्टर के पास आई और तब अल्ट्रासोनोग्राफी के जरिए पता चला कि उसके पेट में दो गर्भाशय थे और दूसरे वाले गर्भाशय में ही जुड़वां बच्चे पल रहे थे। पहले बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने इस बार ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराने का फैसला लिया। आरिफा को पहली बार बेटा हुआ था जिसके बाद जो जुड़वां बच्चे पैदा हुए उसमें एक लड़का और एक लड़की है। डॉक्टर ने बताया था कि आरिफा के तीनों ही बच्चे स्वस्थ्य थे।

]]>