एक महिला के साथ करीबी रिलेशनशिप में थे धनंजय मुंडे उसी ने बाद में उन पर रेप का आरोप लगाया : NCP प्रमुख शरद पवार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 14 Jan 2021 11:18:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एक महिला के साथ करीबी रिलेशनशिप में थे धनंजय मुंडे उसी ने बाद में उन पर रेप का आरोप लगाया : NCP प्रमुख शरद पवार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एक महिला के साथ करीबी रिलेशनशिप में थे धनंजय मुंडे उसी ने बाद में उन पर रेप का आरोप लगाया : NCP प्रमुख शरद पवार https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87/411518 Thu, 14 Jan 2021 11:18:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=411518 रेप के आरोप का सामना करने रहे महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि धनंजय मुंडे पर जो आरोप लगे हैं, वे गंभीर हैं और पार्टी उन पर कार्रवाई के बारे में जल्द फैसला लेगी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार …]]>

रेप के आरोप का सामना करने रहे महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि धनंजय मुंडे पर जो आरोप लगे हैं, वे गंभीर हैं और पार्टी उन पर कार्रवाई के बारे में जल्द फैसला लेगी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आगे कहा कि मुंडे ने मुझसे मुलाकात की थी और मुझे उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वे एक महिला के साथ करीबी रिलेशनशिप में थे और उसने ही बाद में आरोप लगाए। उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी और जांच शुरू होने की उम्मीद है। उन्हें इन आरोपों का अंदाजा पहले से ही था, जिसकी वजह से इस मामले में हाईकोर्ट से संपर्क किया था।

अपने ऊपर लगे आरोपों के सिलसिले में मंत्री धनंजय मुंडे ने गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात भी की। मुलाकात करने के बाद मुंडे ने कहा कि मुझे पर लगे आरोपों के सिलसिले में मैंने शरद पवार और पार्टी के सामने अपनी सफाई पेश कर दी है। मैंने उन्हें सबकुछ बता दिया है। जो भी पार्टी और शरद पवार फैसला करेंगे, मैं वैसा ही करूंगा। वहीं, एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने मुंडे पर लगे आरोपों पर कहा कि चूंकि महिला ने मामला दर्ज करवा दिया है, इसलिए उनकी पार्टी जांच होने तक इंतजार करेगी। मलिक ने कहा, ”हम पहले आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है।” 

दूसरी तरफ, महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस मामले की चुनाव आयोग में शिकायत की है क्योंकि रेप के आरोप पर सफाई देते हुए मुंडे ने कहा कि मैंने कोई बलात्कार नहीं किया है, बल्कि दोनों की सहमति से विवाहेतर संबंध था और इससे दो बच्चे भी हुए। बीजेपी का कहना है कि मुंडे ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी दो बीवियां हैं, जबकि उन्होंने चुनाव आयोग को दूसरी बीवी और बच्चों की जानकारी नहीं दी। 

गौरतलब है कि धनंजय मुंडे पर एक सिंगर का सालों तक यौन उत्पीड़न एवं बलात्कार करने के आरोप में ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बाद मुंडे ने एक बयान जारी करके कहा कि शिकायत करने वाली महिला की बड़ी बहन के साथ वर्ष 2003 से आपसी सहमति से संबंध थे। उन्होंने बयान में कहा कि इस बारे में मेरे परिवार को भी पता है और इस संबंध से पैदा हुए दो बच्चों को मैंने अपना नाम देने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी उठा रहा हूं। मुंडे ने कहा कि अब मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है।

बता दें कि धनंजय मुंडे महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे बीजेपी के स्वर्गीय नेता गोपीनाथ मुंडे के रिश्तेदार हैं। वे बाद में शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में धनंजय मुंडे ने अपनी कजिन बहन पंकजा मुंडे को पर्ली विधानसभा सीट पर पराजित किया था। 

]]>