एक फरवरी से हो रहे हैं ये… बड़े बदलाव बंद हो सकती है ये… सारी चीज़े – Live Halchal

एक फरवरी से हो रहे हैं ये… बड़े बदलाव बंद हो सकती है ये… सारी चीज़े
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट एक फरवरी 2020 को पेश होगा। वहीं आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जो भी एलान करेंगी, वो पूरे साल लागू होंगे। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण एलानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक फरवरी 2020 से ही लागू हो रहे हैं। इनमें रसोई गैस सिलिंडर के दाम, बंद हो रही एलआईसी की 23 पॉलिसी, बैंक कर्मियों की हड़ताल, व्हाट्सएप, एटीएम कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी, आदि शामिल हैं। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में।

75 लाख स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा WhatsApp

व्हाट्सएप (WhatsApp) 1 फरवरी 2020 से लाखों स्मार्टफोन पर अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन यूजर्स को हर हाल में 31 जनवरी 2020 तक नया स्मार्टफोन खरीदना होगा। 1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले वर्जन वाले स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।

रसोई गैस के बदलेंगे दाम

एक फरवरी को रसोई गैस सिलिंडर के दाम बदल जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर होता है। हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलिंडर और हवाई तेल के दाम बदलते हैं।

जनवरी में 19 रुपये बढ़ गए थे रसोई गैस के दाम

सरकार ने नए साल 2020 के पहले ही दिन रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 19 रुपये का इजाफा किया था। ये बढ़ोतरी गैर सब्सिडी वाले सिलिंडरों के लिए की गई थी। इसके अलावा विमान ईंधन के दामों में भी 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। ये कदम अंतरराष्ट्रीय दामों में आई तेजी की वजह से उठाया गया है।

714 रुपये हो गया था दाम

गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलो वाला सिलिंडर, जो पहले 695 रुपये में मिलता था, वह जनवरी में 714 रुपये का हो गया था। यह बढ़ोत्तरी एक जनवरी, 2020 से प्रभावी हुई। सितंबर, 2019 के बाद खाना पकाने के काम में आने वाली गैस में यह पांचवी बढ़ोतरी थी। बीते पांच महीनों में इसके दाम 139.50 रुपये तक बढ़े हैं।

अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की कोई योजना लेने पर विचार कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि एलआईसी 31 जनवरी 2020 के बाद करीब दो दर्जन प्लान बंद करने जा रहा है। यानी एक फरवरी 2020 से आपको एलआईसी की ये योजनाएं मिलनी बंद हो जाएंगी। नवंबर 2019 के अंत में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ( IRDAI ) ने जीवन बीमा कंपनियों को उन लाइफ इंश्योरेंस और राइडर्स को बंद करने को कहा था जो नए प्रोडक्ट गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं थे। इससे पहले इन कंपनियों को इन प्रोडक्ट्स को वापस लेने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 दी गई थी, जिसे 31 जनवरी तक बढ़ाया गया। साथ ही मौजूदा जीवन बीमा पॉलिसियों में बदलाव या उनके लिए दोबारा अनुमति लेने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2020 है।