एक की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 22 Jun 2022 06:09:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एक की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तरकाशी के राष्ट्रीय पार्क में मिट्टी निकालते समय मलबे में दबी पांच महिलाएं, एक की मौत, बचाव कार्य जारी https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%aa/487176 Wed, 22 Jun 2022 06:09:44 +0000 https://livehalchal.com/?p=487176 उत्तरकाशी की मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव में  बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी …]]>

उत्तरकाशी की मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव में  बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

जिला आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी  रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।

इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की  पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। जबकि एक विपिना उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

]]>
MP: अनियंत्रित होकर पलटा आटो, एक की मौत, इतने जख्मी https://livehalchal.com/mp-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%9f%e0%a5%8b/478943 Tue, 08 Mar 2022 11:32:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=478943 डिंडौरी, मंगलवार को एक बार फिर समनापुर-डिंडौरी रोड के किकरझर का अंधा मोड़ आटो सवार एक महिला की जान का दुश्मन बन गया। जानकारी के अनुसार जिले के समनापुर अंतर्गत किकरझर घाट मोड़ पर मंगलवार की दोपहर यात्रियों से खचाखच भरा आटो पलट गया। दुर्घटना में कुसुम बाई उम्र 48 पति बालम कोल की मौके पर …]]>

डिंडौरी, मंगलवार को एक बार फिर समनापुर-डिंडौरी रोड के किकरझर का अंधा मोड़ आटो सवार एक महिला की जान का दुश्मन बन गया। जानकारी के अनुसार जिले के समनापुर अंतर्गत किकरझर घाट मोड़ पर मंगलवार की दोपहर यात्रियों से खचाखच भरा आटो पलट गया। दुर्घटना में कुसुम बाई उम्र 48 पति बालम कोल की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य पन्द्रह लोगों को गंभीर चोट आई हैं । दुर्घटना में घायलों को समनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। कुछ लोगों को को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पड़रिया पंचायत के भूतपूर्व सरपंच नंदेलाल सरैया ने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सभी महिलाऐं आटो में बैठकर बिलासर गांव जा रही थी। किकरझर घाट के मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के समय आटो में छोटे बच्चे सहित लगभग 15 से अधिक लोग सवार थे।

एक्‍सीडेंट जोन बन गया मोड़ : गौरतलब है कि जिस स्थान पर आटो सडक में पलटा हैं वो स्थान एक्सीडेंट जोन के नाम से जाना जाता है। आए दिन यहां छोटे बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इसके पहले भी इसी स्थान पर दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है। सम्‍बंधित स्थान दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिन्हित है। इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस सब के बाद न तो यहां दिशा सूचक लगाए गए हैं और ना ही गति अवरोधक बनवाए गए हैं। दर्जनों लोगों की जान जाने और आए दिन दुर्घटनाओं में वाहन सवारों के घायल होने की घटनाओं के बाद भी लोक निर्माण विभाग को मार्ग संकेतक लगाने या गति अवरोधक बनवाए जाने की सुध नही है। लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को लेकर नागरिकों में आक्रोश बढ़ गया है।

समनापुर से डिंडौरी जाने वाले मार्ग पर एक अंधा मोड़ है। जिसे किकरझर मोड़ के नाम से जाना जाता है। अंधा मोड़ होने से सामने आने वाले वाहन चालकों को दिखाई नहीं पड़ते। गति अधिक होने पर अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दर्जनों लोग वाहनों से टकराकर घायल हो चुके हैं और कई की जान जा चुकी है। यहां मोड़ पर मार्ग के दोनों तरफ न तो कोई अंधा मोड़ होने का संकेतक बोर्ड हो लगा है जिससे वाहन चालक यह जान सकें यहां आगे चलकर अंधा मोड़ भी है। गति अवरोधक या मार्ग संकेतक बोर्ड न लगे होने के कारण ही तेजी से दोनों तरफ से आ रहे वाहन एक दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने उक्त स्थान को दुर्घटना बाहुल्य घोषित करने और संकेतक बोर्ड लगवा दोनों ओर गति अवरोधक बनवाने की मांग प्रशासन से की है।

]]>
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने उड़ाया यात्री वाहन, एक की मौत, 11 जख्मी https://livehalchal.com/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%9c/452419 Thu, 05 Aug 2021 10:26:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=452419 रायपुर: एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को माओवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि वाहन में ज्यादातर मजदूर थे। उनमें से तीन गंभीर रूप से …]]>

रायपुर: एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को माओवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि वाहन में ज्यादातर मजदूर थे। उनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक, धन सिंह ने बाद में दम तोड़ दिया।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि घटना मालेवाडी थाना क्षेत्र के घोटिया गांव के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।

एसपी ने कहा, ”यह एक कमांड आईईडी था, जिसे माओवादियों ने ट्रिगर किया था क्योंकि हमें तार मिले हैं। विस्फोट में एक महिला समेत सभी 12 लोग घायल हो गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बचाया।” उन्होंने कहा, ”माओवादियों ने एसयूवी को पुलिस वाहन समझकर इसे निशाना बनाया होगा।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, ”वे सभी मजदूर थे और बालाघाट (एमपी) से तेलंगाना जा रहे थे। नारायणपुर को दंतेवाड़ा से जोड़ने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर किसी भी पुलिस वाहन की अनुमति नहीं है। ड्राइवर गूगल मैप का अनुसरण कर रहा था, इसलिए वह उस क्षेत्र में घुस गया और उसे निशाना बनाया गया।”

]]>
बिहार में तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन बुजुर्ग सहित पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a5%9e%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95/452248 Wed, 04 Aug 2021 11:16:35 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=452248 आरा: बिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहियारा बाजार में बुधवार की सुबह कंस्ट्रक्शन कंपनी की बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन बुजुर्ग सहित पांच लोगों को रौंद डाला. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. घायलों में से …]]>

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहियारा बाजार में बुधवार की सुबह कंस्ट्रक्शन कंपनी की बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन बुजुर्ग सहित पांच लोगों को रौंद डाला. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. घायलों में से दो को उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक को पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, दो अन्य घायलों का उपचार पीएचसी में चल रहा है.

वहीं, घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़ फरार हो गया. ऐसे में घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और ट्रक के शीशे को तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सहियारा बाजार में शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया. इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. 

घटना की सूचना मिलने के बाद इमादपुर थाना इंचार्ज अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए. मृतक की शिनाख्त इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव के रहने वाले परशुराम कहार के 62 साल के बेटे आनंद कहार के रूप में की गई है. जबकि जख्मियों में उक्त गांव के ही रहने वाले हरे कृष्णा साह (60), अयोध्या साह (50) समेत दो अन्य शामिल हैं.

]]>
यूपी: रोडवेज की बस और ट्रक की हुई जोरदार भिडंत, एक की मौत, आधा दर्जन घायल https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%95/377314 Sun, 27 Sep 2020 10:03:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=377314 उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार देर रात रोडवेज की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। चपेट में आकर बुलेट सवार फौजी की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल …]]>

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार देर रात रोडवेज की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। चपेट में आकर बुलेट सवार फौजी की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस और ट्रक के चालक इस तरह एक दूसरे में फसे थे कि पुलिस को जेसीबी मंगवाकर निकाला गया। गंभीररूप से जख्मी चालको को अस्पताल भेजवाया गया।

ये है पूरा मामला 

मामला बीकापुर भारती इंटर कॉलेज के सामने स्टेशन रोड की है। कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश यादव ने बताया कि स्टेशन रोड से बुलेट चालक हरिकेश यादव (28) पूरे खुदाई बिकना धम्मोर सुल्तानपुर अचानक हाईवे पर चढ़ा। तभी उसे बचाने के चक्कर में सुल्तानपुर की तरफ से फैजाबाद जा रही प्रयागराज डिपो की बस और फैजाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी।  जिससे बस में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। जिसमे से पांच गंभीर घायलो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, घटना में चपेट में आए बुलेट चालक फौजी की मौत हो गयी। इधर, पुलिस ने जेसीबी से ट्रक और बस को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक खुलवाया। उन्होंने बताया कि मृतक वर्तमान में फौज में था, जो छुट्टी लेकर घर आया था। आधे दर्जन घायलों में कुछ ऐसे भी थे जिनको मामूली चोट आई थी और उपचार कराने के बाद घर चले गये।

घायलोंं की सूची

देवेश पांडे पुत्र प्रगट कुमार पांडे (32) निवासी भोजपुर पीपरपुर अमेठी, रवि निषाद पुत्र स्वर्गीय रामदास (52) निवासी माधोपुर तिवारीपुर गोरखपुर,चांद पुत्र मोहित (23)निवासी दौलतपुर पूरा कलंदर अयोध्या, दुर्गेश पुत्र छोटेलाल (30) निवासी बेगमपुरा कोतवाली अयोध्या, करुणेश पाठक पुत्र जगदीश पाठक (32) निवासी महोली रौनाही, जगन्नाथ गुप्ता पुत्र पूर्वीदीन(40) निवासी बेगमगंज गढ़िया थाना कैंट अयोध्या, पूर्णिमा गुप्ता पुत्री जगन्नाथ गुप्ता (18) निवासी बेगमगंज गढ़िया कैंट अयोध्या, पंकज मिश्रा पुत्र अरविंद मिश्रा (30) निवासी बेगमगंज गढ़िया कैंट अयोध्या सहित दो अज्ञात है।

]]>