एक करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टेस्ट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 08 Aug 2021 05:43:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एक करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टेस्ट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चीन के वुहान में फिर सामने आ रहे हैं कोरोना मामले, एक करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टेस्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%87/452853 Sun, 08 Aug 2021 05:43:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=452853 चीन के वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से उभर रहा है, जिसके मद्देनजर एक करोड़ 20 लाख से अधिक आबादी वाले इस शहर में एक करोड़ 12 लाख 30 हजार नमूनों की जांच की गई है. स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. वुहान में ही 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला …]]>

चीन के वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से उभर रहा है, जिसके मद्देनजर एक करोड़ 20 लाख से अधिक आबादी वाले इस शहर में एक करोड़ 12 लाख 30 हजार नमूनों की जांच की गई है. स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. वुहान में ही 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. वुहान में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के छह और बिना लक्षण के 15 मामले सामने आए हैं. शुक्रवार तक हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोविड-19 के 47 मामले सामने आ चुके हैं.

इनमें स्थानीय स्तर पर सामने आए 31 मामले शामिल हैं. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वुहान ने न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के लिए एक करोड़ 12 लाख 30 हजार से अधिक नमूने एकत्र किए. सरकार द्वारा संचालित समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चिकित्सा अवलोकन के दौरान बिना लक्षण वाले 64 मामले भी सामने आए. हुबेई प्रांत के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के उप निदेशक ली यांग ने शनिवार को मीडिया को बताया कि शहर ने 4 अगस्त को एक नया, सर्व-समावेशी परीक्षण अभियान शुरू किया था.

एक करोड़ 80 लाख नमूनों के जांच परिणाम उपलब्ध हैं. स्वास्थ्य कर्मचारी अभी भी जांच कर रहे हैं. इससे पहले दिसंबर 2019 में शहर में संक्रमण के मामलों मे वृद्धि पर काबू पा लिया गया था. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए. आयोग ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 93,605 हो गई है. 1,444 रोगियों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 39 की स्थिति गंभीर है. 4,636 रोगियों की मौत हो चुकी है.

]]>