एक करोड़ रुपये की रंगदारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 26 Oct 2020 06:29:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एक करोड़ रुपये की रंगदारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपी में बेखौफ बदमाशों ने लोहा व्यापारी का अपहरण किया, मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%8c%e0%a4%ab-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87/386687 Mon, 26 Oct 2020 06:29:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=386687 उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। बागपत जनपद में अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या के बाद बेखौफ बदमाशों ने सोमवार सुबह लोहा व्यापारी का अपहरण कर लिया है। बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस पीड़ित …]]>

उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। बागपत जनपद में अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या के बाद बेखौफ बदमाशों ने सोमवार सुबह लोहा व्यापारी का अपहरण कर लिया है।

बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उधर, घटना की जानकारी लगने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ौत की खत्री गढ़ी निवासी लोहा व्यापारी आदेश जैन का महावीर मार्ग पर लोहे का गोदाम है। सोमवार सुबह वह गाड़ी से लोहा उतरवाने के लिए घर से गोदाम पर जाने के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में व्यापारी का अपहरण कर लिया गया।  

परिजनों का कहना है कि रंगदारी के लिए अपहरण किया गया है। मोबाइल फोन पर कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले में छानबीन कराई जा रही है।

]]>