एक आतंकी भी हुआ ढेर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 12 Aug 2020 04:48:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एक आतंकी भी हुआ ढेर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जम्मू कश्मीर : पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद, एक आतंकी भी हुआ ढेर https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-2/361391 Wed, 12 Aug 2020 04:48:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=361391 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई.इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. दुख की बात यह है कि इस ऑपरेशन में सेना के एक जवान शहीद हो गए हैं. मारे गए आकंकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के …]]>

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई.इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. दुख की बात यह है कि इस ऑपरेशन में सेना के एक जवान शहीद हो गए हैं. मारे गए आकंकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है.

जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान जवान घायल हो गया था. जिसे इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बयान जारी कर कहा, ”पुलवामा में चल रहे एनकाउंटर में एक जवान की जान चली गई है. ग्रेनेड, एके 47 जैसे अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं. ऑपरेशन अभी भी जारी है.”
अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के कामराजीपोरा गांव के एक बाग में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में तड़के तलाश अभियान चलाया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक जवान ने दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक अभियान जारी था.

]]>