एक्सप्रेसवे – Live Halchal

लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग
राजधानी लखनऊ में रविवार की तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई। यह दिल्ली से सवारियां लेकर गोंडा जा रही थी। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। चालक-परिचालक ने आनन फानन सवारियों को बाहर निकाला। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, बस (BR28P6333) पूरी तरह जल गई। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

घटना काकोरी थाना क्षेत्र की सुबह करीब 4:45 बजे टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले की है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया बस चालक की सूझबूझ से 39 यात्रियों की जान बच गई। चालक ने बताया कि पिछले पहिए से धुआं उठता देखा तो गाड़ी को किनारे लगाकर रोक दिया। फिर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक-परिचालक और यात्रियों ने मिलकर बस में रखा सामान भी बाहर निकाल लिया।

सूचना पर उपनिरीक्षक मोबीन अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के साथ टीम भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

चौकी इंचार्ज टोल प्लाजा मोबीन अली ने बताया कि सभी 39 यात्री सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। दूसरी बस की व्यवस्था करके सभी को गंतव्य के लिए रवाना करा दिया गया है। घटना से कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित रहा। लेकिन, पुलिस और यूपीडा कर्मियों की ने जल्द ही इसे सुचारू करा दिया।

बुलेट ट्रेन व एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी बनाएगी NGL प्लांट
इंफ्रा और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में देश की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को मीडिल ईस्ट में प्राकृतिक गैस तरल पदार्थ (NGL) प्लांट स्थापित करने के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। स्टॉक एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस वर्क ऑर्डर की वैल्यू 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एलएंडटी ने बताया कि इस ऑर्डर में प्राकृतिक गैस तरल संयंत्र के अलावाल इस फैसिलिटी से जुड़ी इंजीनियरिंग सर्विसेज, निर्माण और कमीशनिंग का काम शामिल है। इस खबर के चलते एल एंड टी के शेयरों (L&T Share Price) में 9 अक्तूबर को तेजी देखने को मिली, और 1 फीसदी की तेजी के साथ 3780 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

15000 करोड़ के ऑर्डर से उछले शेयर

मीडिल ईस्ट में 15000 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलने से एल एंड टी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सुबह कंपनी के स्टॉक 3735 रुपये के स्तर पर खुले और 3796 रुपये का हाई लगा दिया। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक महीने में 6 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि 6 महीने में 22 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं।

लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न

लॉन्ग टर्म में एल एंड टी के शेयरों ने निवेशकों की जबरदस्त कमाई कराई है, जहां 5 साल में यह स्टॉक 300 फीसदी से ज्यादा चढ़ा तो अधिकतम अवधि में 20000% का रिटर्न दे चुका है।

इन्फ्रा सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी

लार्सन एंड टूब्रो, इन्फ्रा सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 5 लाख करोड़ से ज्यादा है। कंपनी के पास भारत के साथ-साथ अन्य देशों में बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसके चलते कंपनी की ऑर्डर बुक बेहद स्ट्रॉन्ग है।

एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद में थे बस यात्री…धमाके से खुली आंखें, खून से सने लोग
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। बस के अंदर बैठे यात्री सीट से गिर पड़े। कुछ यात्रियों के हल्की चोटें भी आईं। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चरखारी महोबा से दिल्ली बदरपुर बॉर्डर जा रही सवारियों से भरी स्लीपर कोच बस थाना डौकी क्षेत्र में अज्ञात ट्रक में से पीछे से टकरा गई। हादसे में10 सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची डौकी पुलिस व यूपीड़ा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा है।

जानकारी के मुताबिक रात्रि 1:00 बजे के करीब चरखारी महोबा से 60 सवारियां लेकर दिल्ली बदरपुर बॉर्डर जा रही प्राइवेट स्लीपर कोच बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना डौकी क्षेत्र में किलोमीटर 12:700 पर आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डौकी पुलिस और यूपीड़ा की टीम पहुंची। घायल यात्रियों को उपचार के लिए आगरा भिजवाया गया है।

वहीं चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में शोभा रानी, माता निवासी चरखारी महोबा, अनुज, अजीत सहित 10 सवारियां घायल हो गईं। यूपीड़ा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी से बात करने पर बताया की चरखारी महोबा से दिल्ली बदरपुर बॉर्डर जा रही स्लीपर कोच बस की रफ्तार अधिक होने के कारण आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में 10 सवारियां घायल हुईं हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से उनको गंतव्य के लिए भिजवाया दिया गया है।

दिल्ली: द्वारका में दर्दनाक सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से तीन की मौत
तेज रफ्तार छोटा हाथी का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद छोटा हाथी यातायात के बीच अचानक से मुड़कर पलट गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

द्वारका के सेक्टर-23 क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार छोटा हाथी का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद छोटा हाथी यातायात के बीच अचानक से मुड़कर पलट गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजीत, उसकी चार वर्षीय और तीन वर्षीय लड़की के रूप में हुई है। तीनों बिहार के रहने वाले थे। इस सड़क हादसे में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस को द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-9 से सेक्टर 20-21 की ओर जाने वाले मार्ग पर जबरदस्त सड़क हादसा होने की सूचना बुधवार शाम करीब 3.54 बजे मिली थी। मामले में पांच मिनट के अंतर पर दो पीसीआर कॉल मिलीं। दूसरी पीसीआर कॉल 3.58 बजे पुलिस को मिली थी। जब पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि दिल्ली के पंजीकरण नंबर वाला एक छोटा टेम्पो सड़क किनारे पलटा हुआ है।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सेक्टर 2 स्थित आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डाक्टरोंने तीन लोगों अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया, जबकि घायलों का अस्पताल में अभी उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण टायर फटना पता चला है।

इसके अलावा छोटा हाथी पर ओवरलोडिंग इत्यादि समेत सभी संभावित कोणों से मामले की जांच की जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां दुर्घटनाग्रस्त हालत में छोटा हाथी व घायल लोग मिले। पुलिस ने तत्काल वाहन को मार्ग से हटवाया और चालक समेत सभी घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में 26 वर्षीय रंजीत व दो नाबालिग लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल हुए 10 घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर हुई है।

टायर फटना बना हादसे का कारण-
द्वारका पुलिस को शुरूआती जांच में पता लगा है कि हादसा अचानक छोटा हाथी का पिछला टायर फटने की वजह से हुआ है। टायर फटते ही वाहन अअनियंत्रित हो गया और अचानक पिछले पहिए पर मुड़कर पलट गया। छानबीन में पता चला कि हादसे के दौरान वाहन पर 22 मजदूर सवार थे। इन सभी को दिल्ली के निजामुद्दीन से लेकर मानेसर जाया जा रहा था। वाहन को चालक हजरत निजामुद्दीन निवासी शाबीर चला रहा था।

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है-
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में टायर फटना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालक और अन्य गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके।

कई सवाल खड़ होते हैं-
यह हादसा सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग जैसे मुद्दों पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जीवित बचे लोगों में से एक ने कहा कि वह बिहार से बस से दिल्ली आए थे। यहां से मानेसर में एक कारखाने में जा रहे थे। इस बयान की पुष्टि की जा रही है।

यूपी: बढ़ सकता है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क
लखनऊ से आगरा की तरफ जाने वालों का सफर पहले की तुलना में और भी महंगा हो सकता है। यहां पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने टोल संग्रह के लिए नए सिरे से कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। इसके अंतर्गत न्यूनतम 471.65 करोड़ रुपये का टोल संग्रह देना होगा। इसमें हर वर्ष 10 फीसदी की वृद्धि होगी।

लखनऊ से आगरा के बीच 302 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे दिसंबर 2016 में शुरू किया गया था। जनवरी 2018 से टोल शुल्क लगना शुरू हुआ। इस एक्सप्रेसवे पर दो मुख्य टोल प्लाजा और 15 रैंप प्लाजा हैं। साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक जंक्शन है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे अधिनियम के तहत वाहनों से टोल शुल्क लिया जाता है।

टोल शुल्क वसूलने के लिए एजेंसियों को समय-समय पर बदला जाता है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत लखनऊ-आगरा टोल शुल्क वसूलने के लिए नई एजेंसी का चयन किया जा रहा है। चुनी गई एजेंसी को अधिकतम ढाई वर्ष तक टोल संग्रह का काम दिया जाएगा।

सालाना टोल संग्रह न्यूनतम 471.65 करोड़ रुपये रखा गया है। जिस एजेंसी का चयन किया जाएगा, उसे टोल संग्रह के अतिरिक्त 10 एडवांस श्रेणी की एंबुलेंस, 10 पेट्रोल वाहन और 10 पेट्रोलिंग व सेफ्टी वाहनों का रखरखाव करना होगा।