एक्टिंग में नही रहे सफल लेकिन डायरेक्शन में मचाया धमाल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 06 Sep 2017 05:07:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एक्टिंग में नही रहे सफल लेकिन डायरेक्शन में मचाया धमाल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एक्टिंग में नही रहे सफल लेकिन डायरेक्शन में मचाया धमाल, ‘क’ नाम से बनाई सभी फिल्में आज तक हुई… https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a5%87/76766 Wed, 06 Sep 2017 05:07:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=76766 New Delhi: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर्स में से एक राकेश रोशन जिन्हें बॉलीवुड में ‘क’ नाम से फिल्में बनाने के लिए जाना जाता हैं। एक्टिंग से करियर की शुरूआत करने वाले राकेश रौशन डायरेक्टर के तौर पर ज्यादा फेमस हुए। बचपन से फिल्मी माहौल में रहने वाले राकेश के पिता एक बॉलीवुड डायरेक्टर थे।अभी-अभी: सीएम …]]>

New Delhi: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर्स में से एक राकेश रोशन जिन्हें बॉलीवुड में ‘क’ नाम से फिल्में बनाने के लिए जाना जाता हैं। एक्टिंग से करियर की शुरूआत करने वाले राकेश रौशन डायरेक्टर के तौर पर ज्यादा फेमस हुए। बचपन से फिल्मी माहौल में रहने वाले राकेश के पिता एक बॉलीवुड डायरेक्टर थे।एक्टिंग में नही रहे सफल लेकिन डायरेक्शन में मचाया धमाल, 'क' नाम से बनाई सभी फिल्में आज तक हुई...अभी-अभी: सीएम योगी सहित पांच नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, चारो तरफ गूंजे जय श्रीराम के नारे

राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 में मुबंई में हुआ था। उनका पिता से लेकर भाई सभी बॉलीवुड से जुड़े हुए है। राकेश रोशन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर साल 1970 में फिल्म घर घर की कहानी से की थी। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग किरदार में नजर आए थे। उन्होंने बतौर एक्टर बहुत ही कम फिल्मों में काम किया है। जब उनका करियर बतौर एक्टर कुछ खास नहीं रहा तो साल 1980 में उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी का निर्माण किया। 

 

 

राकेश रोशन की पर्सनल लाइफ की बात करे तो उनकी शादी पिंकी से हुई है। जोकि जे ओमप्रकाश के बेटी हैं। उनके दो बच्चे हैं-बीटा ऋतिक रोशन और बेटी सुनयना रोशन। बेटा ऋतिक रोशन हिंदी सिनेमा का जाना माना एक्टर हैं।  

 

उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत उसी साल फिल्म आप के दीवाने फिल्म बनाई। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म कामचोर बनाई जोकि एक सफल फिल्म साबित हुई।

उन्होंने अपने डायरेक्श का डेब्यू फिल्म फिल्म खुदगर्ज से किया। जो बॉक्स-ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।  इसके आलावा उन्होंने बतौर निर्देशक किशन कन्हैया, कारण-अर्जुनजैसी फ़िल्में बनाई जो बॉक्स-ऑफिस पर सुपर-हिट साबित हुई। 

 

साल 2000 में रोशन ने अपने बेटे ऋतिक को लेकर फिल्म कहो ना प्यार है डायरेक्ट की। जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। साथ ही इस फिल्म ने कई सरे अवार्ड भी अपने नाम किये थे। उसके बाद साल 2003 में उन्होंने फिर अपने बेटे को लेकर साइंस एंड फिक्शन की फिल्म कोई मिल गया डायरेक्ट की।  इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीती जिंटा मुख्य भूमिका में थे।  

 

फिल्म की कहानी एलियन पर आधारित थी। यह फिल्म बेहद सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने सुपरहीरो फिल्म कृष, कृष 3 का डायरेक्ट की। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।  

]]>