एएसपी – Live Halchal

यूपी : एटीएस में तैनात एएसपी पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप
एटीएस में तैनात एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव पर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के आरोप में गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एएसपी की पत्नी, चार दोस्तों व अन्य पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में इन सभी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा के मुताबिक फेसबुक के जरिये वर्ष 2018 में राहुल श्रीवास्तव से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई। दावा है कि तब वह नाबालिग थी। राहुल ने भरोसा दिया था कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कराने में मदद करेंगे। इसलिए वह अक्सर स्टडी मटीरियल देने के लिए बुलाते थे। छात्रा का आरोप है कि वर्ष 2019 में राहुल ने स्टडी मटीरियल व रिसर्च वर्क कराने के बहाने एक होटल में बुलाया। यहां पर उसको नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील फोटो क्लिक कर लिए। फोटो के नाम पर ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले साल अप्रैल में जब वह गर्भवती हुई तो राहुल ने एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया।

पत्नी व दोस्तों पर धमकाने का आरोप
छात्रा का आरोप है कि जब मामले की जानकारी राहुल की पत्नी मनिनि श्रीवास्तव (जो लखनऊ विवि में शिक्षिका हैं) को हुई तो वह और राहुल के दोस्त सौरभ, सतीश, विक्रम, सिद्धार्थ व अन्य ने मिलकर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। यही नहीं धमकाया कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। परिवार को झूठे केस में फंसा देंगे।

ट्वीट के बाद सक्रिय हुए अफसर
छात्रा ने कई महीने पहले शिकायत की थी। वीमेन पावर लाइन में तैनात एसपी रवीना त्यागी प्रकरण की जांच कर रही थीं। कुछ दिन पहले छात्रा के बयान के कई वीडियो वायरल हुए। इसमें उसने आरोप लगाया गया था कि मामले में कार्रवाई नहीं हो रही। इसके बाद शुक्रवार को छात्रा ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा कि मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर अब मुझे कुछ होता है तो पुलिस जिम्मेदार होगी। इस उच्चाधिकारी तत्काल सक्रिय हुए और शुक्रवार रात सवा बारह बजे केस दर्ज किया गया।

भरोसा है, सच सामने आएगा
शिकायकर्ता ने मेरे खिलाफ लखनऊ विवि में अक्तूबर में एक फर्जी शिकायत की थी। इसमें खुद उन्होंने मेरे पति से किसी भी तरह के संबंध होने से नकारा था। पिछले कई महीने से मुझे और मेरी बेटियों पर एसिड अटैक करवाने व जान से मरवाने की धमकी दी जा रही है। मेरे परिवार को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसकी शिकायत नवंबर में पुलिस कमिश्नर से की थी। इसकी जांच वीमेन पावर लाइन ने की, जिसमें पूरे साक्ष्य दिए गए हैं। भरोसा है कि सच सामने आएगा।-मानिनी श्रीवास्तव (एएसपी राहुल श्रीवास्तव की पत्नी)

साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गुण दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी पूर्वी

नशे में धुत दारोगा ने अपनी महिला मित्र के रेस्टोरेंट किया खूब हंगामा
उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है। लखनऊ में भाजपा नेता के रेस्टोरेंट में एएसपी के बवाल के बाद अब मेरठ में बड़ा मामला सामने आया है।

जमकर हंगामा किया

मेरठ में शराब के नशे में धुत दारोगा और उसकी महिला मित्र ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दारोगा की महिला मित्र ने रेस्टोरेंट में किसी बात पर नाराज होकर मालिक पर पिस्टल तान दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है। दारोगा तथा महिला मित्र को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया गया है। कंकरखेड़ा पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

चौकी इंचार्ज है

मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार कल देर रात अपनी वकील महिला मित्र के साथ भाजपा के वार्ड 40 के पार्षद मनीष चौधरी के ब्लैक पेपर रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। मनीष चौधरी ने बताया कि खाना देने में उसके कर्मचारियों को थोड़ी देर हो गई। जिसके बाद दारोगा की महिला मित्र ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों ने विरोध किया तो महिला ने अपने दारोगा दोस्त की पिस्टल छीन ली और कर्मचारियों पर तान दी।

भाजपाई पक्ष में आए

सूचना पर पहुंचे रेस्टोरेंट के मालिक मनीष चौधरी ने जब महिला को समझाने का प्रयास किया तो उस पर भी पिस्टल तान दी। दारोगा ने भी कर्मचारियों और मालिक के साथ गाली गलौज की। कर्मचारियों ने भी दारोगा की जमकर पिटाई की। सूचना पर सीओ दौराला पंकज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को कंकरखेड़ा थाने ले आए। यहां मनीष चौधरी के पक्ष में भाजपाई आ गए और हंगामा करने लगे। सीओ ने उन्हें समझाकर शांत किया। मामले में देर रात तक लिखापढ़ी नहीं हुई थी।

महिला तेज विहार की रहने वाली है। उसका अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। इन दोनों ने हाईवे पर चलती गाड़ी में शराब पी। सीओ का कहना है कि दारोगा और उसकी मित्र नशे में थे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

चलती कार में हाईवे पर पी शराब

कंकरखेड़ा थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि दारोगा और उसकी महिला वकील मित्र ने चलती कार में शराब पी और इसके बाद वह रेस्टोरेंट पर पहुंचे।

महिला का चल रहा है दहेज एक्ट का मुकदमा

महिला तेज विहार कंकरखेड़ा की रहने वाली है। उसकी शादी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद निवासी एक युवक से हुई थी। उसका अपने पति और ससुरालियों से दहेज एक्ट का मुकदमा चल रहा है। जिसकी विवेचना दारोगा सुखपाल सिंह पंवार ही कर रहे हैं।

दोनों को हिरासत में लिया गया

एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि महिला और दारोगा ने रेस्टोरेंट पर हंगामा किया है। दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों शराब के नशे में थे। दारोगा की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।